• About us
  • Contact us
Tuesday, February 17, 2026
17 °c
New Delhi
23 ° Wed
23 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

फेड रिजर्व के फैसले पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
January 28, 2024
in व्यापार
फेड रिजर्व के फैसले पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 28 जनवरी (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर बैंकिंग और टेक कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह एक प्रतिशत से अधिक लुढ़के शेयर बाजार की अगले सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दरों को लेकर होने वाले फैसले पर नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 982.56 अंक अर्थात 1.4 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 70700.67 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 269.8 अंक यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट लेकर 21352.60 अंक पर आ गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों पर भी बिकवाली का दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 458.48 अंक अर्थात 1.2 प्रतिशत लुढ़ककर 37746.29 अंक और स्मॉलकैप 76.95 अंक यानी 0.2 प्रतिशत उतरकर 44363.74 अंक रह गया।
विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजार के मिश्रित रुझान के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार में गिरावट देखी गई। भारत के पीएमआई मजबूत आंकड़ों के बावजूद बाजार को तेजी के लिए संघर्ष करना पड़ा। यह गिरावट यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के आसन्न दर निर्णयों के बारे में आशंकाओं के कारण थी।
अगले सप्ताह 30-31 जनवरी को फेड रिजर्व की होने वाली नीतिगत बैठक में ब्याज की मौजूदा दरों को यथावत बनाए रखने की संभावना से अमेरिकी बांड यील्ड में तेजी और बाजार में एफआईआई की बिकवाली हो सकती है। हालांकि अमेरिका में जारी मज़बूत पीएमआई आंकड़ों के बीच सभी की निगाहें अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और बेरोजगारी के आंकड़ों पर हैं, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था और संभावित नीतिगत दरों पर होने वाले निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं। विशेष रूप से विकास और वित्तीय तरलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीबीओसी की आरक्षित अनुपात में 0.5 प्रतिशत की कटौती ने बीते सप्ताह घरेलू बाजार को अल्पकालिक समर्थन किया। हालांकि निवेशक चीन की व्यापक प्रोत्साहन योजनाओं पर अतिरिक्त विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
वित्तीय सलाह देने वाली कंपनी जीओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने बताया कि बीते सप्ताह ऊंचे भाव, कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों और मध्य-पश्चिम में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार बढ़त बनाए रखने में असमर्थ रहा। साथ ही मासिक वायदा सौदा निपटान का भी बाजार पर असर रहा। अगले सप्ताह प्रमुख देशों के नीतिगत दरों पर निर्णय जैसे वैश्विक कारकों पर बाजार की नजर रहेगी।
बीते सप्ताह 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर महाराष्ट्र सरकार के अवकाश की घोषणा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश के कारण बाजार में तीन दिन ही कारोबार हुआ। इन तीन दिनों में एक दिन तेजी और दो दिन गिरावट रही।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और रिलायंस समेत 25 दिग्गज कंपनियों के शेयरों के छह प्रतिशत से अधिक तक लुढ़कने से मंगलवार को सेंसेक्स 1053.10 अंक का गोता लगाकर एक महीने के निचले स्तर 70,370.55 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 333 अंक लुढ़ककर 21,238.80 अंक पर रहा।
चीन की सरकार के बाजार को समर्थन देने के लिए नई पेशकश किए जाने की उम्मीद से विश्व बाजार में आई तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, धातु, तेल एवं गैस और कमोडिटीज समेत 19 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 689.76 अंक की तेजी लेकर 71,060.31 अंक और निफ्टी 215.15 अंक उछलकर 21,453.95 अंक हो गया।
वहीं, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के कमजोर परिणाम के दबाव में टेक महिंद्रा के छह प्रतिशत से अधिक लुढ़कने से गुरुवार को सेंसेक्स 359.64 अंक का गोता लगाकर 70,700.67 अंक और निफ्टी 101.35 अंक टूटकर 21,352.60 अंक रह गया।
सूरज

Tags: The market will keep an eye on the decision of the Fed Reserveनजरफेड रिजर्व केफैसले परबाजार कीरहेगी
Previous Post

एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

Next Post

परीक्षा पर चर्चा के लिए दो करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण: मोदी

Related Posts

‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर
मनोरंजन

‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर

February 5, 2025
मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग
देश

मुफ़्त पानी, बिजली, बस यात्रा रहेगी जारी, 2500 रुपये पाएगी नारी: अनुराग

January 30, 2025
दूरदर्शी सुधारों से आर्थिक वृद्धि आगे भी तेज बनी रहेगी: द्रौपदी मुर्मु
देश

दूरदर्शी सुधारों से आर्थिक वृद्धि आगे भी तेज बनी रहेगी: द्रौपदी मुर्मु

January 25, 2025
यम्मी अप्रूव्ड बाय मम्मी अभियान में नजर आयेंगी समीरा रेड्डी और मीरा राजपूत
बॉलीवुड

यम्मी अप्रूव्ड बाय मम्मी अभियान में नजर आयेंगी समीरा रेड्डी और मीरा राजपूत

January 23, 2025
फिल्म आजादी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे रोहमन शॉल
बॉलीवुड

फिल्म आजादी में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगे रोहमन शॉल

January 23, 2025
गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी आएगी नजर
बॉलीवुड

गली बॉय के सीक्वल में विक्की कौशल और अनन्या पांडे की जोड़ी आएगी नजर

January 13, 2025
Next Post
परीक्षा पर चर्चा के लिए दो करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण: मोदी

परीक्षा पर चर्चा के लिए दो करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण: मोदी

New Delhi, India
Tuesday, February 17, 2026
Mist
17 ° c
63%
6.5mh
29 c 19 c
Wed
30 c 18 c
Thu

ताजा खबर

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

February 17, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

February 16, 2026
Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved