• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिहार में 65 फीसदी आरक्षण कानून को रद्द करने के फैसले पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

News Desk by News Desk
July 29, 2024
in देश
बिहार में 65 फीसदी आरक्षण कानून को रद्द करने के फैसले पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने बिहार के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक नौकरियों में पिछड़े वर्गों (ओबीसी), अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों (एससी/एसटी) के लिए आरक्षण की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने के राज्य के एक कानून को रद्द करने वाले पटना उच्च न्यायालय के 20 जून के फैसले पर सोमवार को रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि वह राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका पर विचार करेगा।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।
याचिकाकर्ता राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान की इस दलील पर कि नए कानून के अनुसार बहुत सारे साक्षात्कार चल रहे हैं, पीठ ने कहा, “हम इस स्तर पर रोक लगाने के लिए इच्छुक नहीं हैं…हम मामले को सितंबर में अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेंगे।”
शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय ने फैसले पर रोक लगाने के आवेदन पर नोटिस जारी करने से भी इनकार कर दिया।
अपनी याचिका में बिहार सरकार ने उच्च न्यायालय के इस मत की वैधता पर सवाल उठाया है, जिसमें उसने आरक्षण वृद्धि ने रोजगार और शिक्षा के मामलों में नागरिकों के लिए समान अवसर के अधिकार का उल्लंघन माना है।
सरकार ने कहा कि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा किए गए जाति सर्वेक्षण के बाद पारित बिहार में नौकरियों और सेवाओं में रिक्तियों का आरक्षण (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए) संशोधन अधिनियम 2023 को गलत तरीके से रद्द कर दिया।
विशेष अनुमति याचिका में कहा गया है, “बिहार एकमात्र राज्य है, जिसने राज्य की पूरी आबादी की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक स्थितियों पर अपनी जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रकाशित की। राज्य ने इस न्यायालय के बाध्यकारी निर्णयों का अनुपालन किया और फिर आरक्षण अधिनियमों में संशोधन किया है।”
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की पीठ ने 2023 के आरक्षण संबंधी राज्य के कानून को संविधान के अधिकार क्षेत्र से बाहर और संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 के तहत समानता खंड का उल्लंघन करने वाला घोषित किया था।
उच्च न्यायालय ने कहा था, “राज्य को 50 प्रतिशत की सीमा के भीतर आरक्षण प्रतिशत पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए तथा ‘क्रीमी लेयर’ को लाभ से बाहर रखना चाहिए।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: 65 percent65 फीसदीBiharcancellationDecisiondeniallawreservationstaySupreme Courtआरक्षणइनकारकानूनफैसलेबिहाररद्द करनेरोकसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

पूर्व विधायक आरिफ अकील का निधन

Next Post

मस्क ने गूगल पर जताया अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का संदेह

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा
देश

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में
देश

Bihar News Hindi: बिहार में प्रशासनिक क्रांति! मुख्य सचिव ने किया ‘ई-ऑफिस मैनुअल’ लॉन्च, अब फाइलों का काम होगा चुटकी में

June 23, 2025
BiharNews: पटना में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की बैठक: सचिव मनोज कुमार के सख्त निर्देश, स्कूल-छात्रावासों में सुधार पर जोर
देश

BiharNews: पटना में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की बैठक: सचिव मनोज कुमार के सख्त निर्देश, स्कूल-छात्रावासों में सुधार पर जोर

April 21, 2025
Bihar Crime News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती सुषमा देवी की गोली मारकर हत्या, पति रमेश फरार!
देश

Bihar Crime News: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती सुषमा देवी की गोली मारकर हत्या, पति रमेश फरार!

April 10, 2025
Next Post
मस्क ने गूगल पर जताया अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का संदेह

मस्क ने गूगल पर जताया अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने का संदेह

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
89%
9.4mh
42 c 31 c
Sat
42 c 33 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved