• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
28 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार हलकान

News Desk by News Desk
January 23, 2024
in व्यापार
बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से बाजार हलकान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 23 जनवरी (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और रिलायंस समेत 25 दिग्गज कंपनियों के शेयरों के छह प्रतिशत से अधिक तक लुढ़कने से आज शेयर बाजार हलकान रहा।
सोनी इंडिया के साथ विलय प्रस्ताव के रद्द होने से जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में करीब 33 प्रतिशत की भारी गिरावट से भी बाजार पर दबाव बना। इससे बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1053.10 अंक अर्थात 1.47 प्रतिशत का गोता लगाकर एक महीने के निचले स्तर 70,370.55 अंक पर आ गया। इससे पहले यह पिछले वर्ष 19 दिसंबर को 70437.19 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 333 अंक यानी 1.54 प्रतिशत लुढ़ककर 21,238.80 अंक पर रहा।
बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 2.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,247.84 अंक और स्मॉलकैप 2.79 प्रतिशत टूटकर 43,378.40 अंक रह गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4067 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2991 में बिकवाली जबकि 938 में लिवाली हुई वहीं, 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई में हेल्थकेयर समूह की 1.07 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष 19 समूह भारी गिरावट में रहे। इस दौरान रियल्टी समूह ने सबसे अधिक 5.46 प्रतिशत का नुकसान उठाया। साथ ही सर्विसेज 4.06, धातु 3.97, तेल एवं गैस 3.96, ऊर्जा 3.70, कमोडिटीज 3.02, सीडी 2.63, एफएमसीजी 1.83, वित्तीय सेवाएं 2.48, इंडस्ट्रियल्स 2.39, आईटी 0.75, दूरसंचार 1.01, यूटिलिटीज 1.95, ऑटो 1.55, बैंकिंग 2.11, कैपिटल गुड्स 2.52, कंज्यूमर डयूरेबल्स 2.05, पावर 1.71 और टेक समूह के शेयर 0.43 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.01, जर्मनी का डैक्स 0.06 और जापान का निक्केई 0.08 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 2.63 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.53 प्रतिशत की तेजी रही।
सूरज
जारी (कड़वा सत्य)

Tags: एचडीएफसी बैंकमुंबई विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस
Previous Post

मेरी सफलता का पैमाना टेस्ट क्रिकेट रहेगा: बुमराह

Next Post

बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कर सम्मान, योगी ने दी बधाई

Related Posts

एचडीएफसी बैंक का लाभ 2.2 प्रतिशत बढ़ा
व्यापार

एचडीएफसी बैंक का लाभ 2.2 प्रतिशत बढ़ा

January 22, 2025
एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ा
व्यापार

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ 5 प्रतिशत बढ़ा

October 19, 2024
लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार
व्यापार

लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार

October 17, 2024
शुरूआती तेजी गंवाकर गिरावट पर शेयर बाजार
व्यापार

शुरूआती तेजी गंवाकर गिरावट पर शेयर बाजार

October 15, 2024
टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार  में गिरावट
व्यापार

टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार में गिरावट

October 11, 2024
टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार  में गिरावट
व्यापार

टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से शेयर बाजार में गिरावट

October 11, 2024
Next Post
बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कर सम्मान, योगी ने दी बधाई

बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कर सम्मान, योगी ने दी बधाई

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
28 ° c
48%
7.2mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

April 17, 2026
ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

AAP पर ED का एक्शन: CM भगवंत मान बोले- ‘गैर-BJP राज्यों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग’

April 17, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved