• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
32 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का देहांत, कल बिहार में अंतिम संस्कार

News Desk by News Desk
July 26, 2024
in राजनीति
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का देहांत, कल बिहार में अंतिम संस्कार
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल, दिल्ली, 26 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का आज तड़के दिल्ली में एक अस्पताल में उपचार के दौरान देहांत हो गया।
पूर्व राज्यसभा सांसद श्री झा कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। कल उनके जन्म स्थान बिहार के सीतामढ़ी जिले स्थित पुश्तैनी गांव कोरियाही में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री झा एक सजग़ जनप्रतिनिधि के साथ ही प्रख्यात लेखक और राष्ट्रवादी विचारक भी थे। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इनमें राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिकाएं भी शामिल हैं। डॉ. यादव ने कहा कि उनका श्री झा के साथ कई वर्ष का संबंध रहा। उन्होंने एक आदर्श जीवन जिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री झा ने अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया के साथ आवश्यक समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। वे निरंतर अध्यनन करते रहते थे। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के लिए यादगार सेवाएं दीं।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री झा ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन के लिए अर्पित कर दिया। मध्यप्रदेश संगठन के विस्तार एवं उसे सुदृढ़ बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।
उन्होंने कहा कि उन्हें भी समय समय पर श्री झा का मार्गदर्शन मिलता रहा।
इसी बीच श्री झा के पुत्र तुष्मुल झा ने एक संदेश जारी करते हुए बताया कि सभी चाहते थे कि उनके पिता की कर्म स्थली मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उनकी अंत्येष्टि हो, लेकिन श्री झा की इच्छानुसार उनकी अंत्येष्टि उनके जन्मस्थान, उनके पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में होगी।
श्री झा सोशल मीडिया के इस अत्याधुनिक युग में भी अपने कार्यकर्ताओं और प्रियजनों के साथ अपने हस्तलिखित पत्रों के जरिए संवाद बनाए रखने के शौक के चलते खासे लोकप्रिय रहे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री झा अपने व्यस्त समय के बीच भी लेखन के लिए भरपूर समय निकाल लेते थे। अपने प्रियजनों और कार्यकर्ताओं को हर अहम अवसरों पर स्वयं के लिखे पत्र भेजने की विशेषता उनके व्यक्तित्व को अलग बनाती थी। वे अक्सर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और उनसे संवाद स्थापित करने के लिए उन्हें पत्र भेजा करते थे।
लगभग ढ़ाई साल मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे श्री झा राज्यसभा सांसद रहने के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सचिव भी रहे। राज्यसभा सासंद रहने के दौरान उन्हें ग् ीण विकास संबंधी स्थायी समिति और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति का भी सदस्य बनाया गया। उन्होंने पार्टी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक के तौर पर भी काम किया। मध्यप्रदेश भाजपा में उन्होंने मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता का भी दायित्व निभाया। तत्कालीन समय में कांग्रेस की दिग्विजय सिंह सरकार थी, ऐसे में उनका मीडिया प्रभारी का दायित्व बेहद चुनौतीपूर्ण और संघर्षपूर्ण रहा, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन के दौरान श्री झा के लेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समाचार पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे।
श्री झा का जन्म चार जून, 1957 को हुआ। वे पेशे से पत्रकार, लेखक और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता रहे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।
गरिमा
कड़वा सत्य

Tags: Bharatiya Janata PartyBhopalDelhipartysenior leaderआज तड़के दिल्लीउपचार दौरान देहांतएक अस्पतालदिल्लीपार्टी मध्यप्रदेश इकाईपूर्व अध्यक्षप्रभात झाभारतीय जनता पार्टीभोपालवरिष्ठ नेता
Previous Post

अरमान मलिक ने नया गाना ‘तेरा मैं इंतज़ार’ लॉन्च किया

Next Post

जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर की तारीफ की

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त
देश

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर की तारीफ की

जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर की तारीफ की

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
32 ° c
38%
7.6mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved