• About us
  • Contact us
Friday, July 3, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Sat
39 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भाजपा जीती तो योगी यूपी के सीएम नहीं रहेंगे: केजरीवाल

News Desk by News Desk
May 16, 2024
in राजनीति
भाजपा जीती तो योगी यूपी के सीएम नहीं रहेंगे: केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ 16 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोकसभा चुनाव जीतती है तो न सिर्फ अनुसूचित जाति.जनजाति का आरक्षण खत्म किया जायेगा बल्कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जायेगा।
श्री केजरीवाल ने गुरुवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा “ भाजपा यदि चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो महीने के भीतर यूपी के सीएम पद से हटा दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल रिटायरमेंट ले लेंगे और श्री अमित शाह देश के नये प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा संविधान में परिवर्तन कर अनुसूचित जाति जनजाति का आरक्षण खत्म कर दिया जायेगा।”
उन्होने कहा कि भाजपा गठबंधन की जीत की संभावनायें हालांकि न के बराबर हैं। पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भाजपा की हालत बेहद खराब है और उसे 220 सीट से ज्यादा मिलती नहीं दिखायी दे रही हैं।
आप संयोजक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जायेंगे और उन्हे विश्वास है कि वह अपने बनाये नियम को जिसमें 75 साल से अधिक उम्र् के लोगों को पार्टी अथवा सरकार में किसी भी पद से हटा दिया जायेगा, को आत्मसात करते हुये स्वयं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और उनकी जगह श्री अमित शाह को प्रधानमंत्री की कुर्सी दी जायेगी।
उन्होने कहा कि श्री शाह की राह में श्री योगी रोड़ा बन सकते हैं, इसलिये उन्हे दो माह के भीतर यूपी के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जायेगा।
श्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अगर गलती से भी 400 से अधिक सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में आती है तो एससी एसटी का रिजर्वेशन खत्म कर दिया जायेगा। यह बात उन्होने स्वयं भाजपा के सूत्रों से पता की है। भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शुरु से ही आरक्षण के खिलाफ रहा है।
उन्होने कहा कि लोगों के भीतर भाजपा की नीतियों को लेकर बेहद गुस्सा है और इसीलिये इस बार भाजपा की जगह गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।
 
कड़वा सत्य

Tags: Aam Aadmi Party (AAP) ConvenorDelhi ChiefLucknowअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी (आप) संयोजकआरक्षण खत्मउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्रीदिल्ली मुख्यमंत्रीन सिर्फ अनुसूचित जाति.जनजातिपदबल्कि योगी आदित्यनाथभविष्यवाणीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)यदि लोकसभा चुनाव जीततीलखनऊहटा दिया जायेगा
Previous Post

अपनी गिरफ्तारी का आधार जानना अभियुक्त का मौलिक, वैधानिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

Next Post

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का नया पोस्टर रिलीज

Related Posts

फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान
देश

पंजाब की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

June 22, 2026
ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल
देश

ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

June 15, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवाल
देश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ी मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला; अब हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: अरविंद केजरीवाल

June 15, 2026
भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल
देश

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

June 15, 2026
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल
देश

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

June 5, 2026
पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ईडी पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल
देश

पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ईडी पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल

May 29, 2026
Next Post
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का नया पोस्टर रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का नया पोस्टर रिलीज

New Delhi, India
Friday, July 3, 2026
Mist
33 ° c
63%
12.2mh
43 c 33 c
Sat
43 c 35 c
Sun

ताजा खबर

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

July 2, 2026
पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी साजिश का हुआ खुलासा, किसी अन्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जैसा दिखाने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया गया था

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

July 2, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

July 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved