• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
26 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भाजपा 400 सीट जीतकर आरक्षण, संविधान, चुनावी व्यवस्था खत्म करना चाहती है: केजरीवाल

News Desk by News Desk
May 27, 2024
in राजनीति
भाजपा 400 सीट जीतकर आरक्षण, संविधान, चुनावी व्यवस्था खत्म करना चाहती है: केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर 27 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 400 सीट जीतकर आरक्षण, संविधान और चुनावी व्यवस्था खत्म करना चाहती है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह कहते हैं कि उन्हें 400 सीट चाहिये। उन्होंने कहा , “मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। हमने इसका कारण पता लगाया कि क्यों चाहिये, तो पता चला कि ये पिछड़े और अनुसूचित जातियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। लेकिन मैं इनसे लड़ रहा हूं, संघर्ष कर रहा हूं। हम किसी हालत में इन्हें आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे। ”
उन्होंने कहा कि श्री मोदी कभी भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी आदि मुद्दों पर बात तक नहीं करते। काम की बात करने के बजाय, वह लोगों से मंगलसूत्र और भैंस के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
श्री केजरीवाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब सरकार पर दिये बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि वह खुलेआम पंजाब सरकार को गिराने की धमकी देकर गये हैं। उनके कहने का स्पष्ट मतलब था कि चार जून के बाद हम आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदकर या तोड़कर पंजाब सरकार गिरा देंगे। उन्होंने श्री शाह से कहा कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा है, इनसे आप प्यार से कुछ मांग तो जरूर दे देंगे, लेकिन पंजाबियों को धमकी मत दो। वे आपको पंजाब में घुसने नहीं देंगे।
श्री केजरीवाल आज यहां ‘व्यापारी कारोबारी मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समारोह में श्री केजरीवाल के साथ आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संदीप पाठक, ‘आप’ पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमृतसर से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल और विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर एवं जीवनज्योत कौर मौजूद थे।
श्री केजरीवाल ने पंजाब के आढ़तियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपको बिचौलिया कहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश के विकास के लिये किसान और मजदूर महत्वपूर्ण है, उसी तरह व्यापारी, कारोबारी और उद्योगपति भी महत्वपूर्ण है। उद्योग के बिना किसी भी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती। देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान उद्योगपतियों का होता है।
उन्होंने कहा कि अभी केंद्र सरकार पंजाब के करीब साढ़े आठ हजार करोड़ रुपये रोक रखी हैं, जिसमें 5500 करोड़ रुपये ग् ीण विकास धन के है। इस पैसे से पंजाब के गांवों की सड़कें और अन्य ग् ीण विकास के काम होने थे। इसके अलावा केंद्र सरकार नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे रोक रखी है, जिससे पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों के सुधार के काम होने थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के परेशान करने के बावजूद हमने सिर्फ दो साल में अपने लगभग सभी चुनावी वादों को पूरा किया। हमारी सरकार ने पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया, जिससे सरकारी पैसे की काफी बचत हो रही है। उस पैसे से हम पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं।
आप संयोजक ने कहा कि भाजपा विपक्ष शासित राज्य सरकारों को परेशान करती है। अब वह खुलेआम तानाशाही और गुंडागर्दी पर उतर आयी है, जिस राज्य में वह हार जाते हैं, वहां राज्यपाल के माध्यम से राज्य सरकार को परेशान करते हैं। पंजाब के भी राज्यपाल ने
हमारी सरकार के कई महत्वपूर्ण बिल रोक रखे हैं।
ठाकुर.श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: 400 सीट जीतकर आरक्षणAam Aadmi Party (AAP)AmritsarArvind KejriwalBharatiya Janata Party (BDelhi Chief MinisterNational Convenorअमृतसरअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टी (आप)खत्म करना चाहती हैदिल्ली मुख्यमंत्रीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)राष्ट्रीय संयोजकसंविधान और चुनावी व्यवस्था
Previous Post

ही ंडी का हिस्सा बनने पर अदिति राव और सोनाक्षी सिन्हा ने भंसाली के प्रति आभार जताया

Next Post

सैमसंग ने भारत में लाँच किया गैलेक्सी एफ 55 5जी स्मार्टफोन

Related Posts

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल
देश

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में केजरीवाल-मान की जोड़ी ने लूटा शो, भारत की सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन!
देश

LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में केजरीवाल-मान की जोड़ी ने लूटा शो, भारत की सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन!

October 10, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
Next Post
सैमसंग ने भारत में लाँच किया गैलेक्सी एफ 55 5जी स्मार्टफोन

सैमसंग ने भारत में लाँच किया गैलेक्सी एफ 55 5जी स्मार्टफोन

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
26 ° c
58%
17.6mh
38 c 23 c
Fri
38 c 22 c
Sat

ताजा खबर

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Haryana news: शाहाबाद के आईटीआई में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू कार्यालय में बवाल, कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ और नारेबाजी

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू कार्यालय में बवाल, कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ और नारेबाजी

March 5, 2026
US–Iran Tensions: पाकिस्तानी नागरिक पर Donald Trump और अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश का आरोप, अदालत में बोला- “परिवार की सुरक्षा के लिए मजबूरी थी”

US–Iran Tensions: पाकिस्तानी नागरिक पर Donald Trump और अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश का आरोप, अदालत में बोला- “परिवार की सुरक्षा के लिए मजबूरी थी”

March 5, 2026
Global Oil Crisis: US-इजराइल-ईरान कनफ्लिक्ट के बीच भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद फिर बढ़ाई, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

Global Oil Crisis: US-इजराइल-ईरान कनफ्लिक्ट के बीच भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद फिर बढ़ाई, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

March 5, 2026
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24×7 हेल्पलाइन स्थापित

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की, 24×7 हेल्पलाइन स्थापित

March 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved