• About us
  • Contact us
Tuesday, February 17, 2026
19 °c
New Delhi
22 ° Tue
23 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भारत ने एफ्टा ब्लॉक के साथ मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किया

News Desk by News Desk
March 10, 2024
in देश
भारत ने एफ्टा ब्लॉक के साथ मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 10 मार्च (कड़वा सत्य) भारत ने चार सदस्यीय यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (एफ्टा) के साथ रविवार को एक मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किया।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसे देश का पहला आधुनिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) करार दिया और कहा कि यह न्यायसंगत, निष्पक्ष और संतुलित है।
व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) के अनुसार, एफ्टा के चार सदस्य देश, जिनमें स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन और आइसलैंड शामिल हैं, अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेंगे।
श्री गोयल ने व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर होने के बाद मीडिया को बताया कि अगले 15 वर्षों में एफ्टा देशों से भारत में लगभग 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) होने वाला है, जिससे भारत में 10 लाख नौकरियां सृजित होंगी।
भारत और एफ्टा के बीच 9-10 महीने तक गहन बातचीत हुई जिसके बाद व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर हुआ है, हालांकि बातचीत पहली बार लगभग 16 वर्षों पहले शुरू हुई थी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “इससे सभी पांच देशों को फायदा होगा। हम निवेश, नवाचार और अनुसंधान एवं विकास के मामले में लाभान्वित होने वाले हैं। एफ्टा देश पूरी दुनिया में सात-आठ अरब लोगों की आवश्यकता को पूरा करने की आपकी क्षमता और सहयोग से लाभान्वित होंगे। यह समझौता पांचों देशों के कारोबार के लिए लाभदायक होगा। दोनों पक्षों के सभी व्यापारिक समुदायों ने इसका स्वागत किया है।”
सयुंक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के बाद मोदी सरकार ने तीसरे मुक्त व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किया है। भारत वर्तमान में ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा सहित कई अन्य देशों और व्यापार समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने के लिए बातचीत कर रहा है।
श्री गोयल ने कहा कि एफ्टा सदस्यों के साथ यह व्यापार समझौता मुक्त व्यापार समझौता के इतिहास में पहला समझौता है क्योंकि इसमें निवेश संवर्धन और रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता शामिल है।
उन्होंने यह भी कहा कि एफ्टा सदस्यों के साथ समझौता सतत विकास पर केंद्रित है। यह भारत को कई नयी वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकृत करता है और पांच देशों के नागरिकों के लिए बड़े स्तर पर व्यापार और रोजगार के अवसर प्रदान करने का वादा करता है।

अभय,आशा

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

जोकोविच ने अलेक्जेंडर को और गाफ ने क्लारा को हराया

Next Post

शी जिनपिंग जरदारी के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
शी जिनपिंग जरदारी के साथ मिलकर काम करने को तैयार

शी जिनपिंग जरदारी के साथ मिलकर काम करने को तैयार

New Delhi, India
Tuesday, February 17, 2026
Mist
19 ° c
60%
7.9mh
29 c 17 c
Tue
28 c 18 c
Wed

ताजा खबर

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे

February 17, 2026
अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

अकाली, भाजपा और कांग्रेस ने पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, अब ‘आम आदमी पार्टी’ बना रही नशा मुक्त पंजाब – केजरीवाल

February 16, 2026
‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत: बलतेज पन्नू

February 16, 2026
Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

Bihar Development Boost: ADB के साथ $1 बिलियन से ज्यादा निवेश प्रस्तावों पर हाई लेवल बैठक

February 16, 2026
सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

सड़कों की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने उड़नदस्ता टीम को दिए सख्त निर्देश

February 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved