• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
43 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

भारत फाइनल में खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा

News Desk by News Desk
June 28, 2024
in खेल
भारत फाइनल में खिताब के लिए दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा
Share on FacebookShare on Twitter

गयाना 27 जून (कड़वा सत्य) कप्तान रोहित शर्मा (57) और सूर्यकुमार यादव (47) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल के वर्षा बाधित मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की भारतीय गेंदबाजों की तिगड़ी ने 16.4 ओवरों में 103 रन पर समेट कर 68 रनों से जीत दर्ज की। कप्तान जॉस बटलर ने 15 गेंदों में (23), हैरी ब्रूक 19 गेंदाें में (25), जोफ्रा आर्चर 15 गेंदों में (21) तथा लियम लिविंगस्टन (11)रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड का शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। भारत ने इस जीत के साथ ही पिछली बार मिली अपनी हार का बदला चुका लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिये। कुलदीप यादव ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल को 23 रन देकर तीन विकेट मिले।
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिये 172 रनों का लक्ष्य दिया था।
आज यहां इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाजी विराट कोहली(9) का विकेट खो दिया। इसके बाद ऋषभ पंत भी (4) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। टीम का स्कोर जब आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन था तो बारिश शुरु हो गई। बारिश के बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया। 14वें ओवर में आदिल रशीद ने रोहित शर्मा को आउट कर इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। रोहित ने 39 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुये (57) रनों की पारी खेली। इसके बाद 16वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने सूर्यकुमार यादव को क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच आउट करा दिया। सूर्यकुमार ने 36 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुये (47) रन बनाये। हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में (23), अक्षर पटेल छह गेंदों में (10) रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे शून्य पर आउट हुये। रवींद्र जडेजा नौ गेंदों में (17) और अर्शदीप सिंह (1) रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन को तीन विकेट मिले। रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर,सैम करन और आदिल रशीद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 
कड़वा सत्य

Tags: finalIndiaSouth Africatitlewill clashखिताबदक्षिण अफ्रीकाफाइनलभारतभिड़ेगा
Previous Post

संसद सत्र में रणनीति बनाने को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने की बैठक

Next Post

तेजस्वी की जातीय राजनीति करने पर PK ने दिया सुझाव, कहा…

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
Next Post
तेजस्वी की जातीय राजनीति करने पर PK ने दिया सुझाव, कहा…

तेजस्वी की जातीय राजनीति करने पर PK ने दिया सुझाव, कहा...

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Sunny
43 ° c
10%
18mh
47 c 35 c
Wed
48 c 35 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved