• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
39 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत: मोदी

News Desk by News Desk
December 18, 2023
in राजनीति
भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) काशी समेत समूचे देश के विकास के प्रति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने में सफल होंगे।
वाराणसी में 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में श्री मोदी ने कहा “ अब से कुछ महीने बाद ही देश भर में चुनाव है और मोदी ने देश को गारंटी दी है कि वो अपनी तीसरी पारी में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी ताकत बनाकर रहेगा। ये गारंटी अगर मैं देश को दे रहा हूं, तो इसका कारण आप सभी हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा “ हमारा प्रयास है कि भारत सरकार ने गरीब कल्याण की, जन-कल्याण की जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनसे कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। इसलिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी एकदम सुपरहिट हो गई है। जिन्हें योजनाओं का लाभ मिला है, उन्हें ये विश्वास हुआ है कि उनका जीवन अब और बेहतर होगा।”
उन्होने कहा “ आज काशी समेत सारा देश विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों, हजारों शहरों में पहुंच चुकी है। करोड़ों लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा में जो गाड़ी चल रही है, उसको देशवासी मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कहते हैं।”
वाराणसी में हाल ही में संपन्न देव दीपावली का जिक्र करते हुये श्री मोदी ने कहा “ इस बार जो लोग देव दीपावली के अद्भुत दृश्य देखकर आए, जिनमें विदेशी मेहमान भी शामिल थे, उन्होंने मुझे दिल्ली में पूरा हाल बताया था। जी20 में आए मेहमान हो या बनारस आने वाला कोई भी अतिथि, जब बनारस के लोगों की प्रशंसा करते हैं तो मेरा भी माथा ऊंचा हो जाता है।”
उन्होने कहा कि आज स्वर्वेद मंदिर बनकर तैयार होना, इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है। ये महामंदिर महृषि सदाफल देव जी की शिक्षाओं और उनके उपदेशों का प्रतीक है। इस मंदिर की दिव्यता जितना आकर्षित करती है, इसकी भव्यता हमे उतना ही अचंभित भी करती है। तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है कि महादेव के एक घर से उनके दूसरे घर आना।
श्री मोदी ने कहा “ विकसित भारत संकल्प यात्रा एक चलता फिरता विश्वविद्यालय है। इन दो दिनों में मैंने बहुत सीखा। आज की परियोजनाओं से काशी के विकास को गति मिलोगी। मैंने लाल किले से कहा था। हमें कम से कम 15 शहरों में घूमना चाहिए। मुझे खुशी है जो पहले विदेश घूमने जाते थे वो आज अपना देश घूम रहे हैं। पर्यटन बढ़ता है तो विकास बढ़ता है। पर्यटन बढ़ने से काशी के लोगों की आय बढ़ गई है। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ”
पर्यटन मानचित्र में काशी के महत्व को बताते हुये उन्होने कहा कि जो बाहर से आता है उसे कैसे पता होगा कि ये मलाईयो का मौसम है। गौदोलिया की चाट और रामनगर की लस्सी की जानकारी भी आज काशी वेबसाइट पर मिल जाती है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी से चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होने कहा कि आज वाराणसी से दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई है। आज से मऊ-दोहरीघाट ट्रेन भी शुरू हो रही है, इस लाइन के शुरू होने से बड़हलगंज, हाटा, आदि क्षेत्र के लोगों को बहुत फायदा होने वाला है।
इसके बाद अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की। उन्होने कहा “ काशी के सब लोगन के हमार प्रणाम बा। का कहल जाला बनारस में..जिया राजा बनारस।” श्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे थे।
प्रदीप

Previous Post

अनुपम खेर से मिलने पहुंचे उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के अफसर

Next Post

बंगला फिल्म काबुलीवाला में नजर आयेंगे मिथुन चक्रवर्ती

Related Posts

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल
देश

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक
संपादकीय

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम
देश

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे
देश

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए
देश

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Partly Cloudy
39 ° c
19%
12.2mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved