• About us
  • Contact us
Tuesday, June 9, 2026
35 °c
New Delhi
40 ° Wed
36 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

भारत मानवता के हितों की रक्षा एवं वैश्विक समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता से काम करता रहेगा:मोदी

News Desk by News Desk
September 23, 2024
in विदेश
भारत मानवता के हितों की रक्षा एवं वैश्विक समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता से काम करता रहेगा:मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

संयुक्त राष्ट्र 23 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए वैश्विक महत्वाकांक्षा के आधार पर ही सामूहिक कदम तय करने पर बल देते हुए कहा है कि पूरी मानवता के हितों की रक्षा एवं वैश्विक समृद्धि एवं कल्याण के लिए भारत पूरी प्रतिबद्धता से काम करता रहेगा।
श्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भविष्य के लिए आयोजित शिखर-सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय का दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और 140 करोड़ देशवासियों की ओर से अभिवादन करते हुए कहा कि वह मानव जाति के छठवें भाग की आवाज आप तक पहुँचाने यहाँ आया हैं। आज जब हम वैश्विक भविष्य की बात कर रहे हैं, तो उसमें मानव केन्द्रित रुख सर्वप्रथम होना चाहिए। सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए, हमें मानव कल्याण, भोजन, स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि भारत में 25 करोड़ लोगों को ग़रीबी से बाहर निकाल कर हमने यह दिखाया है कि सतत विकास सफलता हासिल कर सकता है। सफलता का हमारा यह अनुभव, हम वैश्विक दक्षिण के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं।
श्री मोदी ने कहा कि मानवता की सफलता हमारी सामूहिक सफलता में निहित है न कि युद्ध के मैदान में। और वैश्विक शांति एवं विकास के लिए, वैश्विक संस्थाओं में सुधार आवश्यक हैं। सुधार से ही प्रासंगिकता होती है। गत वर्ष जी-20 के नयी दिल्ली शिखर-सम्मेलन में अफ्रीकी संघ की स्थाई सदस्यता, इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
श्री मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए, एक तरफ आतंकवाद जैसा बड़ा खतरा है, तो दूसरी तरफ साइबर, समुद्री क्षेत्र, अंतरिक्ष जैसे अनेक संघर्ष के नए नए मैदान भी बन रहे हैं। इन सभी विषयों पर, मैं जोर देकर कहूंगा कि वैश्विक कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा के अनुरूप होनी चाहिए।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि तकनीक के सुरक्षित और जिम्मेदाराना इस्तेमाल के लिए संतुलित विनियमन की आवश्यकता है। हमें ऐसा वैश्विक डिजिटल शासन चाहिए, जिससे राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रहे। डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा एक सेतु की तरह काम करे, न कि बाधा डाले। वैश्विक कल्याण के लिए, भारत अपना डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे विश्व से साझा करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भारत के लिए “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य One Earth” एक प्रतिबद्धता है। यही प्रतिबद्धता हमारे “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य ” और “एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड” जैसी पहलों में भी दिखाई देता है।
श्री मोदी ने कहा, “पूरी मानवता के हितों की रक्षा और वैश्विक समृद्धि के लिए भारत मनसा-वाचा-कर्मणा से काम करता रहेगा।”
 . 
कड़वा सत्य

Tags: Commitmenthumanity and for globalIndiainterests ofModiprosperityprotectto work withwill continueकाप्रतिबद्धता सेभारतम करता रहेगामानवतामोदीवैश्विकसमृद्धि के लिएहितों की रक्षा
Previous Post

दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का शक्ति प्रदर्शन

Next Post

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संबोधि पब्लिक स्कूल पटना में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु दिलाई गई स्वच्छता शपथ

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
Next Post
स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संबोधि पब्लिक स्कूल पटना में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु दिलाई गई स्वच्छता शपथ

स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संबोधि पब्लिक स्कूल पटना में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु दिलाई गई स्वच्छता शपथ

New Delhi, India
Tuesday, June 9, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
35 ° c
27%
20.5mh
45 c 36 c
Wed
44 c 30 c
Thu

ताजा खबर

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 13 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का शुभारंभ, करीब 3832 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार मिलेगा नहरी पानी

June 9, 2026
हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

हरजोत सिंह बैंस द्वारा “मिशन क्लीन पंजाब” की शुरुआत; सभी एम.सी. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक फील्ड में रहेंगे

June 9, 2026
‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

‘मिशन रोजगार’ जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 355 और युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ योग्यता ही एकमात्र मापदंड

June 9, 2026
निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

निवेशकों के लिए खुशखबरी: बिहार में खत्म होगा कई विभागों का चक्कर, अब एक ही जगह से मिलेगा इंडस्ट्रियल क्लीयरेंस

June 8, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

भाजपा ने किसान विरोधी कानून थोपे, अकालियों ने धर्म का दुरुपयोग किया, कांग्रेस पंजाब में नाकाम साबित हुई, पंजाबियों ने ईमानदार सरकार चुनी- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved