• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
36 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भारत में उन्नत कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन संयंत्र के लिए अमेरिका के साथ ऐतिहासिक समझौता

News Desk by News Desk
September 22, 2024
in देश
भारत में उन्नत कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन संयंत्र के लिए अमेरिका के साथ ऐतिहासिक समझौता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/ डेलावेयर (अमेरिका), 22 सितंबर (कड़वा सत्य) भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी की पहल के तहत पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण उन्न्त कंपाउंड सेमीकंडक्टर सेमीकंडक्टरों के विनिर्माण के लिए भारत में एक संयंत्र की स्थापना के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस फैब को भारत सेमीकंडक्टर मिशन के सहयोग के साथ भारत सेमी के नए उद्यम, थर्डआईटेक और अमेरिकी अंतरिक्ष बल के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी में स्थापित किया जाएगा। यह नया सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र इंफ्रारेड, गैलियम नाइट्राइड और सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए होगा।
राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अगली पीढ़ी के दूरसंचार और हरित ऊर्जा अनुप्रयोगों के लिए उन्नत संवेदन, संचार और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स पर केंद्रित सेमीकंडक्टर विनिर्माण फैब्रिकेशन सुविधा के लिए सहयोग की इस व्यवस्था की सराहना की है। थर्डआईटेक और अमेरिकी अंतरिक्ष बल के साथ सहयोग की घोषणा पहली बार जून 2023 में की गयी थी।
भारत सेमी नाम से इस फैब को संयुक्त रूप से बनाने की मुख्य योजनाओं की घोषणा 21 सितंबर 2024 को डेलावेयर में नेताओं की द्विपक्षीय बैठक में की गई।
अमेरिका ने क्वाड में शामिल देशों में फिलहाल भारत के साथ इस तरह के सहयोग की सहमति दी है।
सरकार की ओर से इस विषय में दिए गए विवरण के अनुसार यह भारत और अमेरिका के बीच इस क्षेत्र में अपनी तरह का पहला सहयोग है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अमेरिकी सेना भारत के साथ इन अत्यधिक मूल्यवान प्रौद्योगिकियों के लिए प्रौद्योगिकी साझेदारी करने के लिए सहमत हुई है। यह दोनों देशो के बीच 2000 के दशक में हुए असैन्य परमाणु समझौते जितना ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
सरकार ने कहा है कि यह सेमीकंडक्टर फैब संयंत्र न केवल भारत का पहला, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दुनिया का पहला बहु-सामग्री वाला फैब होगा।
शक्ति नामक भारत सेमी फैब आधुनिक युद्ध लड़ने के लिए तीन आवश्यक स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करेगा जिसमें उन्नत संवेदन, उन्नत संचार और उच्च वोल्टेज पावर इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल होगी।
इससे रेलवे, दूरसंचार अवसंरचना और डेटा केंद्रों और हरित ऊर्जा जैसे वाणिज्यिक क्षेत्रों की भी बहुत बड़ी मदद मिलेगी।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की भारत को चिप लेने वाले से चिप निर्माता बनाने के विजन का हिस्सा है और यह एक राष्ट्रीय सम्पत्ति है। माना जा रहा हे कि यह समझौता तकनीकी कूटनीति में एक उदाहरण है है और आने वाले वर्षों में यह भारत और अमेरिका के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा
भारत राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए का वर्तमान में एक अरब डॉलर के सेमीकंडक्टर का हर वर्ष आयात कर रहा है।
सरकार का कहना है कि अमेरिकी अंतरिक्ष बल के साथ साझेदारी की प्रकृति एक प्रौद्योगिकी साझेदारी और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण है। यह अंतरिक्ष बलों की इस तरह की पहली अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी है। अमेरिकी सेना पिछले 5 वर्षों से थर्डआईटेक के साथ काम कर रही है ताकि हमारी क्षमताओं में विश्वास पैदा हो सके और अब हम साझेदारी के इस अगले चरण में प्रवेश कर सकें।
भारत सेमी नाम भारत के संविधान के अनुच्छेद 1 से प्रेरित है जिसमें कहा गया है कि “इंडिया जो भारत है। सरकार ने कहा कि इसमें भारत नाम के साथ यह उम्मीद जुड़ी है कि यह एक संस्था के रूप में विकसित होगी, वैश्विक स्तर पर एक गहरी प्रौद्योगिकी दिग्गज, एक रणनीतिक संपत्ति जिस पर भारत गर्व कर सकता है।
  सैनी
कड़वा सत्य

Tags: advancedagreementcompoundfor fabricationhistoricIndiaPlantsemiconductorUSwithअमेरिकाउन्नतऐतिहासिककंपाउंडफैब्रिकेशनभारतसंयंत्रसमझौतासाथसेमीकंडक्टर
Previous Post

अनमोल खरब ने पोलिश इंटरनेशनल का खिताब जीता

Next Post

अवसरों का निर्माण करने वाली धरती बन गयी है भारत : मोदी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
Tamilnadu Nurses International Jobs: तमिलनाडु की नर्सों के लिए गोल्डन मौका! अब UK, US समेत 5 देशों में फ्री में नौकरी का सपना होगा साकार
देश

Tamilnadu Nurses International Jobs: तमिलनाडु की नर्सों के लिए गोल्डन मौका! अब UK, US समेत 5 देशों में फ्री में नौकरी का सपना होगा साकार

June 20, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
Next Post
अवसरों का निर्माण करने वाली धरती बन गयी है भारत : मोदी

अवसरों का निर्माण करने वाली धरती बन गयी है भारत : मोदी

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
36 ° c
27%
6.8mh
41 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved