• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
25 °c
New Delhi
33 ° Tue
34 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

मनु और सरबजोत की जोड़ी ने दिलाया भारत को दूसरा पदक

News Desk by News Desk
July 30, 2024
in खेल
मनु और सरबजोत की जोड़ी ने दिलाया भारत को दूसरा पदक
Share on FacebookShare on Twitter

पेरिस 30 जुलाई (कड़वा सत्य) मनु भाकर और सरबजोत सिंह की भारतीय जोड़ी ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में देश के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता।
चेटेउरौक्स में खेले गये मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की जोड़ी ओह ये जिन और ली वोन्हो को 16-10 से हराकर पदक अपने नाम कर लिया।
मुकाबले की शुरुआत में दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये जिन की टीम ने पहली सीरीज में बढ़त बनाई थी, लेकिन इसके बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 8-2 की बढ़त अपने नाम कर ली।
मनु भाकर ने शानदार शुरुआत करते हुए 10.2 का स्कोर हासिल किया। सरबजोत सिंह के 8.6 के स्कोर की वजह से भारत को पहले दो अंक गंवाने पड़े, लेकिन इसके बाद उन्होंने 10.5, 10.4 और 10 के स्कोर के साथ अच्छी वापसी की और भारत को अगले छह अंक लेने में मदद की।
मनु भाकर ने अपने पहले सात शॉट्स में कम से कम 10 का स्कोर किया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ओह ये जिन ने अपनी निरंतरता दिखाते हुए टीम को रेस में बनाए रखा और 8-2 की हार से उबरकर मैच को 14-10 तक ले गए,लेकिन भारतीय निशानेबाज जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन का मुजाहिरा करते हुए देश के लिए दूसरा पदक जीत लिया।
इसके साथ ही मनु भाकर एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य मेडल जीता था। वहीं, सरबजोत सिंह छठे भारतीय निशानेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मेडल अपने नाम किया है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह क्वालीफाइंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहे थे और कांस्य पदक के मुकाबले के लिए अपना स्थान पक्का किया था। निशानेबाजी में भारत के छह ओलंपिक पदकों में से दो अब पेरिस 2024 में आए हैं।
मनु भाकर शुक्रवार से शुरू होने वाली महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी प्रतिस्पर्धा करेंगी। वह 21 सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम से कई व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेने वाली एकमात्र एथलीट हैं।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: IndiaManu and Sarabjotmedalpairsecondजोड़ीदिलायादूसरापदकभारतमनु और सरबजोत
Previous Post

योगी ने मनु भाकर और सरबजोत को दी बधाई

Next Post

शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
Next Post
शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी

शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
25 ° c
36%
9.7mh
39 c 27 c
Tue
40 c 28 c
Wed

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved