• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

ममता के राजनीतिक, कानूनी संरक्षण में संदेशखाली का मुख्य आरोपी : भाजपा

News Desk by News Desk
February 29, 2024
in देश
ममता के राजनीतिक, कानूनी संरक्षण में संदेशखाली का मुख्य आरोपी : भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 29 फरवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर संदेशखाली के अपराधी शाहजहां शेख को राजनीतिक एवं कानूनी संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया और पूछा कि यदि उसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में गिरफ्तार किया गया है तो उसे ईडी को सौंपा क्यों नहीं और अगर ऐसा नहीं है तो उस पर महिला उत्पीड़न संबंधी आरोप क्यों नहीं लगाये गये।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग अब तक 56 दिनों तक एजेंसियों की तलाश के बाद आखिरकार शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। जैसे ही कलकत्ता उच्च न्यायालय ईडी के मामले में गिरफ्तारी से रोक हटायी, शाहजहां को गिरफ्तार किया गया है लेकिन चिंता की बात यह है कि उनके गिरफ्तारी वारंट में बलात्कार, बलात्कार के लिए उकसाने या महिलाओं के खिलाफ अपराध की कोई धारा नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट है कि बंगाल सरकार के रुख का संदेशखाली की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। अगर उन्हें ईडी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया गया है तो बंगाल सरकार उन्हें ईडी को क्यों नहीं सौंप रही है?
श्री त्रिवेदी ने कहा, “मुझे इस बात का पुख्ता संदेह है कि शाहजहां शेख महफूज ठिकाने पर ममता सरकार की ‘दामन-ए-रहमत’ में कहीं पर ‘महफूज’ था। अब उसे दोबारा हिफाजत देने के लिए ताकि उसे ईडी और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार न किया जा सके, इसलिए पश्चिम बंगाल पुलिस की ‘मेहमान नवाजी’ में चला गया है। मैं मेहमान नवाजी इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि गिरफ्तारी के दौरान शाहजहां शेख की जो बॉडी लैंग्वेज थी, वह किसी गुनहगार की नहीं लग रही थी।”
उन्होंने कहा कि शाहजहाँ शेख की तथाकथित गिरफ़्तारी के समय उसकी शारीरिक भाषा का विश्लेषण करें, और ध्यान दें कि वह कितनी निडरता से चल रहा था… क्या किसी जघन्य अपराध का आरोपी इस तरह चलने की हिम्मत करेगा? ममता बनर्जी ने पहले सदन में उनका बचाव किया और अब उन्हें पुलिस सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने मीडिया को जो उंगलियों से जो विक्ट्री साइन (विजय का चिह्न) दिखाया, उसका मतलब क्या था।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संदेशखाली का संदेश भारत के लिए बिल्कुल स्पष्ट है। वह पूछना चाहते हैं कि जिसका सदन के पटल पर बचाव किया गया, वह अभी तक राजनीतिक संरक्षण में था, क्या अब वह कानूनी संरक्षण में चला गया है। उस पर महिला उत्पीड़न के आरोप क्यों नहीं लगाये गये हैं। यदि ईडी के मामले में गिरफ्तार किया गया तो उसे ईडी को सौंपा क्यों नहीं गया। यदि कैमरे के सामने उसका ये जलवा था तो जेल में कितना जलाल होगा। विक्ट्री साइन का क्या मतलब है।
श्री त्रिवेदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पाकिस्तान एवं चीन के समर्थन को लेकर भी इंडी गठबंधन के दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद एवं पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद के पाकिस्तान के बारे में बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ईर्ष्या एवं वैमनस्य इस सीमा तक चला गया है कि वे पाकिस्तान को भाजपा का दुश्मन बताने लगे हैं, ना कि भारत का दुश्मन। उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों का इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत पर हमले किये हैं। उन्होंने पूछा कि श्री गांधी की मोहब्बत की दुकान में पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत का कारण क्या है।
तमिलनाडु सरकार के एक कार्यक्रम में हमारे राकेट पर चीनी झंडे का मुद्दा उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के नेताओं ने ‘सनातन धर्म के उन्मूलन’ के लिए एक सम्मेलन आयोजित किया और अब हमारे रॉकेट पर चीन के झंडे के साथ एक विज्ञापन का उपयोग करके भारत की उपलब्धियों को नीचा दिखा रही है। द्रमुक नेताओं ने न तो इसकी निंदा की है और न ही लोगों से माफ़ी मांगी है। इंडी गठबंधन के नेताओं की बार-बार संवेदनहीनता एवं भारत के प्रति हिकारत एवं नफरत की बात सामने आती रहती है।
हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक घटनाओं के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ, वह कांग्रेस के झूठे वादों एवं छल प्रपंचों के सहारे आयी सरकार की पोल खुल गयी है और लोगों का मोह भंग हो रहा है। विधायकों का निर्णय दरअसल जनता का आक्रोश है। कांग्रेस को अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के दल एक दो चुनावी लाभ देख कर राजनीतिक फैसले करते हैं जबकि भाजपा 1000 साल से दस हजार साल के दौर की कल्पना करके दूरगामी निर्णय लेती है।
सचिन

Tags: नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा
Previous Post

खरीफ सीजन के लिये उर्वरकों पर पोषण आधारित सब्सिडी की नयी दरें तय

Next Post

मोदी कल से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की दो दिन की यात्रा पर

Related Posts

भाजपा ने महाराष्ट्र से 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
देश

भाजपा ने महाराष्ट्र से 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

October 20, 2024
संप्रग सरकार ने घाटे को छुपाने की प्रथा अपनाई: सीतारमण
व्यापार

संप्रग सरकार ने घाटे को छुपाने की प्रथा अपनाई: सीतारमण

May 27, 2024
विदेशी मूल का कांग्रेस नेतृत्व, भारतीयों को विदेशी मूल का साबित करना चाहता है :भाजपा
देश

विदेशी मूल का कांग्रेस नेतृत्व, भारतीयों को विदेशी मूल का साबित करना चाहता है :भाजपा

May 8, 2024
मौसमी कारण छोड़ दें तो 10 साल में महंगाई नहीं बढ़ी : भाजपा
देश

मौसमी कारण छोड़ दें तो 10 साल में महंगाई नहीं बढ़ी : भाजपा

May 2, 2024
देश

जिहादियों के समर्थन से चुनाव लड़ रही है कांग्रेस-सपा : भाजपा

April 30, 2024
राहुल के शक्ति वाले बयान को चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा
देश

राहुल के शक्ति वाले बयान को चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा

March 20, 2024
Next Post
मोदी कल से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की दो दिन की यात्रा पर

मोदी कल से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की दो दिन की यात्रा पर

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
37 ° c
26%
18.4mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved