• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
23 °c
New Delhi
26 ° Sun
25 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

महाजन के बयान के बाद इंदौर के मुद्दे को फिर से उठाया कांग्रेस ने

News Desk by News Desk
May 5, 2024
in राजनीति
महाजन के बयान के बाद इंदौर के मुद्दे को फिर से उठाया कांग्रेस ने
Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर/भोपाल, 05 मई (कड़वा सत्य) इंदौर से सांसद रहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता श्रीमती सुमित्रा महाजन के इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के ऐन वक्त पर अपना नाम वापस लेने के मुद्दे पर सार्वजनिक बयान के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे एक बार फिर से बड़ा मुद्दा बना लिया है।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती महाजन ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम के नाम वापस लेकर चुनावी मैदान से हटने और उनके भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर हैरानी जतायी है। उन्होंने कहा कि ऐसा क्यों हुआ, वे नहीं बता सकती हैं, लेकिन शहर के प्रबुद्ध व्यक्ति उन्हें फोन करके इस बारे में सवाल उठा रहे हैं। श्रीमती महाजन ने कहा, “मुझे ऐसे लोगों को इस बारे में समझाना पड़ रहा है। ऐसे लोग भाजपा के स्थान पर नोटा को वोट देने की बात कर रहे हैं।”
इंदौर का संसद में दो दशक तक प्रतिनिधित्व कर चुकीं श्रीमती महाजन ने कहा कि इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने की जानकारी उन्हें मिली, तो आश्चर्य में पड़ गयीं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने श्रीमती महाजन के न्यूज चैनल को दिए गए साक्षात्कार का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आज लिखा है, “यह सुमित्रा महाजन जी हैं। इंदौर से 9 बार भाजपा सांसद रहीं। मोदी के पहले टर्म में लोकसभा अध्यक्ष भी रहीं। कह रही हैं ‘कई लोगों के कॉल आ रहे हैं कि हम भाजपा को वोट नहीं देंगे, हम तो नोटा करेंगे।’”
इसके पहले प्रदेश कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस साक्षात्कार से संबंधित खबर पोस्ट करते हुए लिखा है, “इंदौर की जनता बीजेपी से नाराज, कांग्रेस प्रत्याशी को खरीदकर जनता से वोट का अधिकार छीनने वाली बीजेपी से इंदौर की जनता ने दूरी बना ली है। इंदौर की जनता “नोटा” पर वोट डालकर अपने वोट की ताकत दिखाने जा रही है। मोहन यादव जी, आपने इंदौर को ललकारा है, इंदौर के स्वाभिमान का सौदा महंगा पड़ेगा। नोट का जवाब नोटा से।”
इंदौर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। यहां से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन 29 अप्रैल को यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अचानक अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया था। इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर श्री बम के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं इंदौर निवासी कैलाश विजयवर्गीय और एक विधायक रमेश मेंदौला के फोटो सामने आए थे। इस घटनाक्रम के कुछ घंटों बाद ही श्री बम भाजपा में शामिल हो गए। इंदौर में इस घटनाक्रम का भाजपा का ही एक वर्ग विरोध कर रहा है। इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी और आरोप लगाया था कि धन और धौंस की दम पर यह कार्य किया गया है।
वर्तमान में इंदौर में अब कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं है। भाजपा प्रत्याशी समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें अधिकांश निर्दलीय हैं।
प्रशांत
कड़वा सत्य

Tags: After Mahajanइंदौर केकांग्रेस नेफिर से उठायाबयान के बादमहाजन केमुद्दे को
Previous Post

पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप में जड़ा शतक

Next Post

व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के गेट से वाहन टकराया, ड्राइवर की मौत

Related Posts

इंडी गठबंधन की अगुवा कांग्रेस ने 60 साल तक देश के सामर्थ्य के साथ अन्याय किया -मोदी
देश

इंडी गठबंधन की अगुवा कांग्रेस ने 60 साल तक देश के सामर्थ्य के साथ अन्याय किया -मोदी

May 23, 2024
सैम पित्रोदा के बयान से किनारा किया कांग्रेस ने
देश

सैम पित्रोदा के बयान से किनारा किया कांग्रेस ने

May 8, 2024
कांग्रेस ने रायबरेली तथा अमेठी के लिए पर्यवेक्षक किये नियुक्त
देश

कांग्रेस ने रायबरेली तथा अमेठी के लिए पर्यवेक्षक किये नियुक्त

May 6, 2024
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया प्रचार गीत
देश

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया प्रचार गीत

April 16, 2024
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली की तीन सीटों समेत 10 और उम्मीदवारों की सूची
देश

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दिल्ली की तीन सीटों समेत 10 और उम्मीदवारों की सूची

April 15, 2024
कांग्रेस ने ओडिशा के लिए गठित की तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति
देश

कांग्रेस ने ओडिशा के लिए गठित की तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति

March 10, 2024
Next Post
व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के गेट से वाहन टकराया, ड्राइवर की मौत

व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के गेट से वाहन टकराया, ड्राइवर की मौत

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
23 ° c
61%
9.7mh
36 c 19 c
Sun
34 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved