• About us
  • Contact us
Sunday, March 8, 2026
34 °c
New Delhi
31 ° Mon
31 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

मां के सशक्त किरदार को जबरदस्त सराहना मिलती है फिल्मों में

News Desk by News Desk
May 12, 2024
in मनोरंजन
मां के सशक्त किरदार को जबरदस्त सराहना मिलती है फिल्मों में
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 12 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के फिल्मकारों ने मां के सशक्त किरदार को अपनी फिल्मों में बखूबी तरीके से पेश किया है और कई बार ऐसा भी हुआ है कि मां के सशक्त किरदार से ही फिल्में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही हैं।

कभी मां को समर्पित, कभी सकारात्मक, कभी संघर्षशील तो कभी दोस्ताना रूप में सिल्वर स्क्रीन पर प्रजेंट किया है। किरदार अंदाज चाहे जो भी रहा हो, लेकिन इन सभी ऑनस्क्रीन मां ने हमेशा अपनी अलग छाप छोड़ी है। कई बार तो फिल्मों में इनके किरदार ने ही सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। फिल्ममेकर्स ने मां के अर्थ को काफी बेहतर तरीके से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है।

बॉलीवुड में जब भी मां के किरदार का जिक्र होता है तो निरूपा राय का नाम जरूर आता है। इस तरह से उन्हें फिल्म जगत की आइडल मां माना जाता है। इसके अलावा उन्हें अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन मां भी कहा जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अमिताभ की मां की भूमिका अदा की है। खासतौर पर फिल्म ‘दीवार’, ‘खून पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’,

’अमर अकबर एंथनी’,’सुहाग’, जैसी फिल्मों में अमिताभ की मां का बेहतरीन रोल निभाया है।

कौन भूल सकता है वर्ष 1957 में प्रदर्शित फिल्म ‘मदर इंडिया’ में नरगिस की भूमिका को। इस फिल्म में नरगिस ने सुनील दत्त और राजेन्द्र कुमार की मां की भूमिका को जीवंत किया था। इस फिल्म में नरगिस ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया जो अपने पुत्र के अन्याय करने पर उसे जान से मारने से भी नहीं हिचकती है। इस फिल्म में नरगिस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली पहली मिस इंडिया नूतन ने भी कई फिल्मों में मां के किरदार को रूपहले पर्दे पर खूबसूरती के साथ साकार किया है। इन फिल्मों में’मेरी जंग’,’नाम’,’मुजरिम’,’युद्ध’ और ‘कर्मा’ जैसी फिल्में खास तौर पर उल्लेखनीय हैं। फिल्म ‘मेरी जंग’ में अपने सशक्त अभिनय के लिए नूतन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से भी सम्मानित की गई।

सत्तर और 80 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री राखी ने भी कई फिल्मों में मां के दमदार चरित्र को रूपहले पर्दे पर साकार किया है। यदि निरूपा राय को अमिताभ की मां कहा जाता है तो राखी अनिल कपूर की फिल्मी मां थी। ‘  लखन’, ‘प्रतिकार’ ,’जीवन एक संघर्ष में’ राखी अनिल कपूर की मां बनी थीं। ‘खलनायक’, सोल्जर, बार्डर, करण-अर्जुन, बाजीगर और अनाड़ी जैसी फिल्मो में भी राखी ने मां का किरदार सशक्त तरीके से निभाया था।

नब्बे के दशक में रीमा लागू ने कई फिल्मों में मां के किरदार को प्रभावशाली तरीके से रूपहले पर्दे पर पेश किया है। रीमा लागू को कई फिल्मों में दबंग स्टार सलमान की मां के रूप में देखा गया है। इनमें ‘मैने प्यार किया’, ‘साजन’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘जुड़वां’ और ‘पत्थर के फूल’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। रीमा लागू की मां की भूमिका वाली अन्य फिल्मों में कयामत से कयामत तक, आशिकी, हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है आदि शामिल हैं। इसी तरह बॉलीवुड की फिल्मों में कई अभिनेत्रियों ने मां के किरदार को रूपहले पर्दे पर पेश किया है। इनमें लीला चिटनिश, दुर्गा खोटे, दीना पाठक,वहीदा रहमान,   पारेख, हेमा मालिनी , रेखा, जया भादुड़ी, डिंपल कपाडिया, रति अग्निहोत्री और किरण खेर आदि शामिल हैं।

 

कड़वा सत्य

Tags: appreciationgetsin filmsmotherMumbaistrong charactertremendousजबरदस्तफिल्मों मेंमांमिलतीमुंबईसराहनासशक्त किरदार
Previous Post

विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 अरब डॉलर बढ़कर 641.6 अरब डॉलर पर

Next Post

केजरीवाल ने देश को तानाशाही से बचाने के लिए साथ आने का लोगों से किया आग्रह

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
आक्रामकता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स
खेल

आक् कता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
केजरीवाल ने देश को तानाशाही से बचाने के लिए साथ आने का लोगों से किया आग्रह

केजरीवाल ने देश को तानाशाही से बचाने के लिए साथ आने का लोगों से किया आग्रह

New Delhi, India
Sunday, March 8, 2026
Mist
34 ° c
28%
17.6mh
39 c 24 c
Mon
38 c 24 c
Tue

ताजा खबर

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

March 8, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

March 7, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के लिए औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के लिए औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत

March 7, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

March 7, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लड़कियों को सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लड़कियों को सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया

March 7, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved