• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मायावती का उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बसपा को जिताने का आह्वान

News Desk by News Desk
April 13, 2024
in राजनीति
मायावती का उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बसपा को जिताने का आह्वान
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलौर/देहरादून, 13, अप्रेल (कड़वा सत्य) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती ने उत्तराखंड में अपनी पार्टी का गढ़ समझे जाने वाले हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के मंगलौर में शनिवार को जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर आह्वान किया कि राज्य की सभी पांचों सीटों पर इस बार बसपा प्रत्याशियों को जितायें।
सुश्री मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड से लड़ने वाले बसपा प्रत्याशियों के समर्थन के लिए आई हूं। किसी भी अन्य पार्टी के साथ मिलकर नहीं, अकेले ही चुनाव मैदान में पार्टी उतरी है। हम अपने अकेले के बूते चुनाव लड़ रहे हैं।
सुश्री मायावती ने यहां लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के पास हुई जनसभा में कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर भरोसा हो गया है कि इस चुनाव में बसपा के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके सहयोगी दल लंबे समय से केंद्र और अन्य राज्यों में काबिज हैं। उन्होंने दावा किया कि इनकी कथनी और करनी में काफी अंतर होने की वजह से ऐसा लगता है कि इस बार भाजपा केंद्र में आने वाली नहीं है।
बसपा नेत्री ने कहा कि देश की जनता किसी हद तक इस बात को समझ चुकी है कि आज सभी का हित बहुजन समाज पार्टी में निहित है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में हमेशा दलितों व अन्य पिछड़े वर्गों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी की जमीनी हकीकत पर कुछ सामने नहीं आ रहा है। धन्ना सेठ और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने भी कांग्रेस सरकार की तरह सरकारी ताकत का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिकरण कर दिया है।
सुश्री मायावती ने कहा कि यूपी में बसपा की सरकार रहने के दौरान, हमेशा दलित मजदूर को पिछड़ों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों का सरकारी नौकरियों में खाली पद अभी तक पूरे नहीं भरे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में गरीबों की हालत खस्ता होती जा रही है। उद्योगपति और धन्‍ना सेठ होते जा रहे हैं। देश की आर्थिक व्यवस्था पर आज काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। भाजपा के राज में देश में लगातार महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उनकी गलत कार्य प्रणाली और गलत नीति सब देख चुके हैं।
सुमिताभ. 
कड़वा सत्य

Tags: Mayawati calls for BSP to win all five seats of Uttarakhandउत्तराखंड कीजिताने का आह्वानपांचों सीटों परबसपा कोमायावती का
Previous Post

आकाश प्रताप सिंह ने फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ के लिये बॉक्सिंग की तैयारी के लिये कड़ी मेहनत की

Next Post

पूरन को कुलदीप की डिलीवरी संपूर्ण रत्न थी: टॉम मूडी

Related Posts

No Content Available
Next Post
पूरन को कुलदीप की डिलीवरी संपूर्ण रत्न थी: टॉम मूडी

पूरन को कुलदीप की डिलीवरी संपूर्ण रत्न थी: टॉम मूडी

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Clear
36 ° c
25%
15.1mh
43 c 33 c
Sun
45 c 35 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा

June 6, 2026
पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

June 6, 2026
पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved