• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मिलेट्स की खेती के लिए भारतीय किसानों को प्रोत्साहन देने का समय: अमिताभ कांत

News Desk by News Desk
January 13, 2024
in देश
मिलेट्स की खेती के लिए भारतीय किसानों को प्रोत्साहन देने का समय: अमिताभ कांत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (कड़वा सत्य) भारत के जी20 के शेरपा अमिताभ कांत ने कहा है कि अब मिलेट्स की खेती के लिए भारतीय किसानों को प्रोत्साहन देने का समय है।
श्री कांत ने यहां ‘मिलेट मंत्रा’ पुस्तक का विमोचन करते हुए यह बात कही।
उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘अब मिलेट्स की खेती के लिए भारतीय किसानों को प्रोत्साहन देने का समय है। मिलेट्स एक सुपरफूड है। यह पौष्टिक हैं, कम पानी की जरूरत होती है, और कुपोषण का दुष्चक्र तोड़ सकते हैं। भारत, दुनिया का सबसे बड़ा मिलेट उत्पादक देश और ग्लोबल चैंपियन है, जिसका बाजार मूल्य 2025 तक 15 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मैं, गहन शोध से तैयार की गई जी-20 की संग्रहणीय पुस्तक के माध्यम से भारत के ‘मिलेट मंत्रा’ का समर्थन करने के लिए काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) और ताज होटल की सराहना करता हूं।’
मिलेट मंत्रा और जी-20 अध्यक्षता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कई प्रमुख अधिकारी, राजनयिक, उद्योगपति और सतत खाद्य प्रणालियों के प्रमुख हितधारक शामिल हुए। ज्वार, बाजरा, रागी और कोदो जैसे अनाज संयुक्त रूप से मिलेट्स कहे जाते हैं।
उन्होंने भारत की जी20 की अध्यक्षता की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें आम सहमति तक पहुंचने के रास्ते में तीन मुख्य चुनौतियां थीं, -ऊर्जा, जलवायु और भू-राजनीति, जिनका एक नई जीडीपी, ग्रीन डेवलपमेंट पैक्ट के माध्यम से समाधान निकाला गया।
उन्होंने मिलेट्स के बारे में कहा, ‘भारत अधिकांश देशों को मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करने में सक्षम रहा, जिसे ब्राजील भी अपनी जी-20 अध्यक्षता के दौरान आगे बढ़ाएगा।’
सीईईडब्ल्यू और ताज होटल द्वारा तैयार की गई पुस्तक मिलेट मंत्रा: द कलिनरी सेंटरपीस ऑफ इंडियाज जी-20 प्रेसीडेंसी एक गौरवपूर्ण साझेदारी का उदाहरण है, जो मिलेट्स के भविष्य को गढ़ने वाले छोटे किसानों, शेफ और उद्यमियों की कहानियां को सामने लाती है। मिलेट्स की सतत खेती से लेकर उससे स्वादिष्ट बीयर बनाने तक, इस पुस्तक में उन अग्रणी लोगों (चैम्पियंस) की कहानियां शामिल हैं, जो जलवायु-लचीलेपन और पौष्टिक अनाज के ईर्द-गिर्द एक सतत खाद्य प्रणाली तैयार कर रहे हैं।
इस पुस्तक में जी20 की अध्यक्षता के दौरान भारत में आयोजित कार्यक्रमों में परोसे गए मिलेट्स के खास व्यंजनों को बनाने की विधियों को भी शामिल किया गया है।
डॉ अरुणाभा घोष, सीईओ, सीईईडब्ल्यू ने कहा, ‘हम भारत की जी20 अध्यक्षता का जश्न मना रहे हैं, लेकिन 2023 में एक और खास बात हुई थी, वह है इंटरनेशनल इयर ऑफ द मिलेट्स। भारत सरकार और व्यवसायों के नेतृत्व में, भारतीय थाली में मिलेट्स को वापस लाने की पहल का अधिक पौष्टिक लेकिन किफायती भोजन चाहने वाले लोग स्वागत कर रहे हैं। भारत के 12 राज्यों में मिलेट्स की खेती, वितरण और खपत को बढ़ाने वाली नीतियां मौजूद हैं। ओडिशा जैसे कुछ राज्यों ने ‘खेत से चम्मच तक’ का समग्र दृष्टिकोण अपनाया है, जो महिलाओं के नेतृत्व वाले समुदायों सहित छोटे किसानों के बीच एक अच्छी वैल्यू-चेन तैयार करता है।
डेस्क

Tags: G20incentivesIndiaIndian farmersNew Delhinow millets farmingSherpa Amitabh Kanttime to giveअब मिलेट्स खेतीजी20देने समयनयी दिल्लीप्रोत्साहनभारतभारतीय किसानोंशेरपा अमिताभ कांत
Previous Post

संसद का आगामी सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक

Next Post

बंगाल में ईडी ने सरकारी कर्मचारी की 3.46 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बंगाल में ईडी ने सरकारी कर्मचारी की 3.46 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

बंगाल में ईडी ने सरकारी कर्मचारी की 3.46 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
25 ° c
61%
4.7mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved