• About us
  • Contact us
Thursday, May 21, 2026
38 °c
New Delhi
39 ° Fri
40 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मीना ने की अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए एनएलसी की सराहना

News Desk by News Desk
March 3, 2024
in राजनीति
मीना ने की अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए एनएलसी की सराहना
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई, 03 मार्च (कड़वा सत्य) केंद्रीय कोयला सचिव अमृत लाल मीना ने केवल एक वर्ष में अपने बाजार पूंजीकरण में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करने के अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) की सराहना की है।
यहां एनएलसीआईएल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने चेन्नई में अपने रोड शो के साथ खनन उपकरणों के स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
दूरदर्शी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, इस कार्यक्रम में खनन क्षेत्र में घरेलू उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया।
शनिवार को आयोजित रोड शो को प्रमुख खनन उपकरण निर्माताओं से उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मीना उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एनएलसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली; और डॉ. बी वीरा रेड्डी, निदेशक (तकनीकी), कोल इंडिया लिमिटेड थे।
श्री मीना ने श्री प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली के गतिशील नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में एनएलसीआईएल ने केवल एक वर्ष में अपने बाजार पूंजीकरण में 100 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल की है। उस समय सीमा में यह लगभग तीन गुना हो गया है।
उन्होंने कहा,“इस समारोह के माध्यम से, मैं श्री मोटुपल्ली और एनएलसीआईएल की पूरी टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बधाई देना चाहता हूं।”
कार्यक्रम में, श्री मीना ने कोल इंडिया लिमिटेड की उसके प्रदर्शन के लिए सराहना की और स्वदेशी विनिर्माण के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के महत्व को रेखांकित किया।
उन्होंने भारत को वैश्विक विनिर्माण और खनन पावरहाउस के रूप में स्थापित करने के लिए ‘मेक इन इंडिया’ पहल की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए सामूहिक कार्रवाई और उद्योग-व्यापी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि एनएलसी इंडिया लिमिटेड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप, कोयला खनन क्षेत्र के भीतर स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लेता है।
रोड शो खनन उपकरण विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कोयला मंत्रालय और उसकी कंपनियों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
डेस्क.संजय

Tags: Meena praised NLC for its exemplary performanceअनुकरणीयएनएलसी कीप्रदर्शन के लिएमीना ने कीसराहना
Previous Post

कश्मीर के मौसम में सुधार

Next Post

हवाई सफर का सपना दिखाने वाले मोदी ने गरीब से रेल भी छीनी : राहुल

Related Posts

मोदी, खरगे और पूर्व इसरो वैज्ञानिक ने स्पैडेक्स की सफलता के लिए इसरो की सराहना की
राजनीति

मोदी, खरगे और पूर्व इसरो वैज्ञानिक ने स्पैडेक्स की सफलता के लिए इसरो की सराहना की

January 16, 2025
आयुष्मान खुराना ने पायल कपाड़िया की सराहना की
बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना ने पायल कपाड़िया की सराहना की

October 3, 2024
बिरला ने नासिक की समृद्ध विरासत व सामुदायिक भावना की सराहना की
देश

बिरला ने नासिक की समृद्ध विरासत व सामुदायिक भावना की सराहना की

September 22, 2024
रोहित ने अश्विन और पंत के प्रदर्शन की सराहना की
खेल

रोहित ने अश्विन और पंत के प्रदर्शन की सराहना की

September 22, 2024
अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर अभिषेक बच्चन की शुरुआती सामुदायिक सेवा की प्रतिबद्धता की सराहना की
बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर अभिषेक बच्चन की शुरुआती सामुदायिक सेवा की प्रतिबद्धता की सराहना की

September 18, 2024
मोदी की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर सुन सकता है विपक्ष: भाजपा
देश

मोदी की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर सुन सकता है विपक्ष: भाजपा

August 3, 2024
Next Post
हवाई सफर का सपना दिखाने वाले मोदी ने गरीब से रेल भी छीनी : राहुल

हवाई सफर का सपना दिखाने वाले मोदी ने गरीब से रेल भी छीनी : राहुल

New Delhi, India
Thursday, May 21, 2026
Clear
38 ° c
17%
16.9mh
44 c 34 c
Fri
46 c 34 c
Sat

ताजा खबर

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved