• About us
  • Contact us
Monday, June 1, 2026
38 °c
New Delhi
37 ° Tue
37 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

मुर्मु, धनखड़, मोदी ने प्रवीण को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

News Desk by News Desk
September 7, 2024
in खेल
मुर्मु, धनखड़, मोदी ने प्रवीण को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 06 सितंबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्रीमती मुर्मु ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रवीण कुमार को बधाई देते हुए लिखा, “पेरिस 2024 पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई। रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ लगातार पैरालंपिक में पदक जीतकर प्रवीण ने असाधारण निरंतरता दिखाई है। भारत को प्रवीण पर गर्व है। मेरी कामना है कि वह भविष्य में भी खेल उत्कृष्टता की महान ऊंचाइयों को छूता रहे।”
श्री धनखड़ ने एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रवीण कुमार को बधाई देते हुए कहा, “भारत के लिए छठा स्वर्ण , पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। उनका अटूट समर्पण, ईमानदारी और अनुशासन सभी के लिए एक ज्वलंत उदाहरण है। वह हमारे राष्ट्र को सम्मान और गौरव दिलाते रहें।”
श्री मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रवीण कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए लिखा, “नई ऊंचाइयों को छूने और पैरालिंपिक2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई।”
प्रधानमंत्री ने लिखा उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है। भारत को उन पर गर्व है।
इसी तरह केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी प्रवीण कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “पैरालंपिक2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। उनकी प्रेरक छलांग ने एथलेटिक्स में एक नया मानक स्थापित किया है और हमारे देश को गर्व से भर दिया है।”
श्री मांडविया ने लिखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक बार कहा था “हमारे एथलीटों की भावना हम सभी को प्रेरित करती है। विजय और दृढ़ संकल्प का यह क्षण उस भावना का प्रमाण है।” बहुत-बहुत बधाई, प्रवीण।
केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने भी प्रवीण कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर अपनी एक पोस्ट में लिखा भारत के लिए एक और स्वर्ण। “पैरालिंपिक2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बहुत-बहुत बधाई। प्रवीण आपने गौरव की ओर छलांग लगाई है और आपकी स्वर्णिम उपलब्धि ने करोड़ों लोगों के दिलों को गर्व से भर दिया है।”
   
कड़वा सत्य

Tags: congratulatedDhankhargold medalModiMurmuPraveenwinningजीतनेधनखड़प्रवीण कोबधाई दीमुर्मुमोदीस्वर्ण पदक
Previous Post

इजरायल ने दक्षिण लेबनान पर किये हवाई हमले

Next Post

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री ने कहा, पेंशन सुधार पर फिर से विचार किया जाएगा

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी
खेल

उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी

February 5, 2025
विश्वकप विजेता भारत की अंडर-19 महिला टीम को पांच करोड़ रुपये का पुरस्कार
खेल

विश्वकप विजेता भारत की अंडर-19 महिला टीम को पांच करोड़ रुपये का पुरस्कार

February 3, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
राष्ट्रीय खेल: योगासन प्रतियोगिताओं में उप्र और हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक
खेल

राष्ट्रीय खेल: योगासन प्रतियोगिताओं में उप्र और हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
Next Post
फ्रांस के नए प्रधानमंत्री ने कहा, पेंशन सुधार पर फिर से विचार किया जाएगा

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री ने कहा, पेंशन सुधार पर फिर से विचार किया जाएगा

New Delhi, India
Monday, June 1, 2026
Sunny
38 ° c
22%
5mh
42 c 32 c
Tue
43 c 31 c
Wed

ताजा खबर

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

May 31, 2026
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 31, 2026
पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

May 31, 2026
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

May 30, 2026
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

May 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved