• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मुर्मु ने चुनाव संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये

News Desk by News Desk
January 25, 2024
in देश
मुर्मु ने चुनाव संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली,25 जनवरी ( )राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को यहां 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में चुनावों के संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों को वर्ष 2023 के लिए पुरस्कार प्रदान किए। मतदाताओं को जागरूक करने में योगदान देने वाले सरकारी विभागों और मीडिया संगठनों सहित महत्वपूर्ण हितधारकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
राष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा,“ हमारे लोकतंत्र की विशालता और विविधता हमारे लिए गर्व की बात है और इसकी गौरवशाली यात्रा में चुनाव आयोग की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब तक चुनाव आयोग द्वारा 17 आम चुनाव और 400 से अधिक विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं।”
उन्होंने निष्पक्ष और समावेशी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग की वर्तमान और पिछली टीमों की सराहना की।
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि देश की चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीक का सफल उपयोग दुनिया के सभी लोकतांत्रिक देशों के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी गतिविधियों में चुनाव आयोग द्वारा प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग को यथासंभव और बढ़ाया जाएगा।
राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सभी हिस्सों में रहने वाले मतदाताओं के लिए व्यवस्था करना आसान नहीं है, तमाम तरह की चुनौतियों के बावजूद चुनाव आयोग की टीम इस कठिन काम को अंजाम देती है। उन्होंने कहा,“ यह हमारे लोकतंत्र की बहुत बड़ी उपलब्धि है।” उन्होंने उन लोगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए चुनाव आयोग की सराहना की जो मतदान केंद्रों पर नहीं जा सकते। उन्होंने कहा,“ इन प्रयासों ने हमारे देश की चुनाव प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बना दिया है।”
श्रीमती मुर्मु ने कहा कि युवा लोकतंत्र के भविष्य के नेता हैं। उन्होंने मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अधिकार मिलने के बाद उनके कर्तव्य भी बढ़ गये हैं।उन्होंने कहा कि उपस्थित युवा मतदाता देश के करोड़ों युवाओं के प्रतिनिधि हैं जो वर्ष 2047 के स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राष्ट्रपति को ‘आम चुनाव 2024 के लिए ईसीआई पहल’ की पहली प्रति भेंट की।
भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 का विषय ‘वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करता हूं’ है।
संजीव,आशा

Tags: मुर्मु ने चुनाव संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये Murmu presented awards for excellent performance in election conduct
Previous Post

भारत ने आयरलैंड को दिया 302 रनों का लक्ष्य

Next Post

सूर्य मिशन: मैग्नेटोमीटर बूम एल-1 हेलो कक्षा में स्थापित

Related Posts

No Content Available
Next Post
सूर्य मिशन: मैग्नेटोमीटर बूम एल-1 हेलो कक्षा में स्थापित

सूर्य मिशन: मैग्नेटोमीटर बूम एल-1 हेलो कक्षा में स्थापित

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Partly Cloudy
35 ° c
32%
4.3mh
43 c 33 c
Wed
42 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved