• About us
  • Contact us
Sunday, June 28, 2026
41 °c
New Delhi
40 ° Mon
40 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी योग गुरु रामदेव की मोम प्रतिकृति

News Desk by News Desk
January 30, 2024
in देश
मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी योग गुरु रामदेव की मोम प्रतिकृति
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/देहरादून, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय संस्कृति, संन्यास और सनातन योग परम्परा को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने में संलग्न योग गुरु स्वामी रामदेव की ‘मोम की प्रतिकृति’ का मंगलवार को नयी दिल्ली में अनावरण हुआ। यह प्रतिकृति विश्व में, सर्वाधिक आकर्षण का केन्द्र न्यूयार्क स्थित ‘मैडम तुसाद संग्रहालय’ द्वारा स्थापित की जाएगी।
कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि न्यूयार्क स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में 200 से ज्यादा बड़े आयकॉन्स के फिगर लगे हैं। जिनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा तथा शाहरूख खान आदि हैं किन्तु विश्व के उन 200 रिनाउंड आइकॉन्स के साथ भारत के एक संन्यासी को इन्होंने जो सम्मान दिया वह एक संन्यासी का गौरव नहीं, अपितु पूरे भारत का गौरव है।
उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनियां की निगाहें भारत के योग व आयुर्वेद पर हैं। अब तो अमेरिका में भी मेड इन यूएस तथा मेड बाई अमेरिका के कान्सैप्ट पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि योग, आयुर्वेद एवं स्वदेशी का जो मूमेंट पतंजलि से चलाया था, उसकी लहर अब पूरी दुनियां में हैं।
स्वामी जी ने बताया कि इस प्रतिकृति को बनाने में लगभग 200 आर्टिस्ट का पुरुषार्थ तथा लगभग दो करोड़ रुपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि यह कास्ट का विषय नहीं हैं। यह एक कॉन्सेप्ट है। जिसमें भारत और भारतीयता को, भारत के एक संन्यासी को स्थान दिया है। हम इसके लिए मैडम तुसाद की टीम के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वामी रामेदव का सम्मान नहीं अपितु यह भारत की सनातन संस्कृति, योग, आयुर्वेद, भारत की सनातन संस्कृति, हमने पूर्वजों की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है।
पतंजलि के संस्थापक रामदेव ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूरे विश्व में ऐसे रचनाधर्मिता वाले पुरुषार्थी व्यक्तित्व तैयार करना है, जो योग के पथ पर, कर्तव्य के पथ, कर्मयोग के पथ पर आगे बढ़ते चलें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व की पूजा करो, चित्र नहीं चरित्र की पूजा करो। इसलिए हमने इसको न कोई मूर्ति बोला, न इसकी पूजा की और न ही कोई प्राण प्रतिष्ठा की, यह मात्र प्रेरणा के लिए है। सनातन परम्परा व संस्कृति के शाश्वत ज्ञान, विज्ञान व प्रज्ञान पर हमें नए सोपान स्थापित करने हैं।
स्वामी ने कहा कि जो भी भारत की मिट्टी में पैदा हुआ है, वह भारत रत्न है। उसे ऐसा प्रयत्न करना चाहिए कि वह विश्व में भारत माता का गौरव प्रतिष्ठापित करने के लिए अपना क्या योगदान दे सकता है। उन्होंने बताया कि मेरे पास पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण तक के ऑफर आए थे, जिन्हें मैंने इन्हें विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया, क्योंकि संन्यासी सत्कार और तिरस्कार दोनों से ऊपर होता है।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क के मार्केटिंग हैड टियागो मोगाडोरा, सहायक मैनेजर बैन, मैडम तुसाद, नई दिल्ली के जनरल मैनेजर अंशुल जैन, पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण, पतंजलि योगपीठ यू.के. ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी माता सुनीता पौद्दार, रामदेव के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला, आस्था चैनल के सी.ई.ओ. प्रमोद जोशी, संस्कार चैनल के सी.ई.ओ. मनोज त्यागी, भारत स्वाभिमान के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
सुमिताभ.संजय

Tags: नयी दिल्ली/देहरादूनभारतीय संस्कृतिसंन्यास और सनातन योग परम्परा को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने में संलग्न योग गुरु स्वामी रामदेव की ‘मोम की प्रतिकृति’ New Delhi/Dehradun
Previous Post

जाति जनगणना कराने और नहीं कराने के दबाव में फँस गए नीतीश : राहुल

Next Post

15 अगस्त को रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’

Related Posts

मॉरीशस के लोगों का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव दोनों देशों की एकजुटता, सामूहिक शक्ति का परिचायक : बिरला
देश

मॉरीशस के लोगों का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव दोनों देशों की एकजुटता, सामूहिक शक्ति का परिचायक : बिरला

August 17, 2024
भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे हैं
देश

भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ा रहे हैं ‘परी’ कलाकार: मोदी

July 28, 2024
सोशल मीडिया पोस्ट पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की
देश

सोशल मीडिया पोस्ट पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निंदा की

May 5, 2024
विस में व्यापक चर्चा के बाद उत्तराखंड में लागू होगा यूसीसी: धामी
देश

विस में व्यापक चर्चा के बाद उत्तराखंड में लागू होगा यूसीसी: धामी

February 3, 2024
धामी का पांडेय से भेल की अनुप्रयुक्त भूमि देने का अनुरोध
देश

धामी का पांडेय से भेल की अनुप्रयुक्त भूमि देने का अनुरोध

February 2, 2024
Next Post
15 अगस्त को रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म

15 अगस्त को रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2'

New Delhi, India
Sunday, June 28, 2026
Sandstorm
41 ° c
26%
9.7mh
45 c 36 c
Mon
44 c 35 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

June 27, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved