• About us
  • Contact us
Tuesday, February 3, 2026
12 °c
New Delhi
17 ° Tue
18 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मॉरीशस की यात्रा पर जाएंगीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

News Desk by News Desk
March 8, 2024
in देश
मॉरीशस की यात्रा पर जाएंगीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 08 मार्च (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को तीन दिन की राजकीय यात्रा पर मॉरीशस जाएंगीं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, मॉरीशस सरकार के निमंत्रण पर 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए 11 से 13 मार्च के बीच मॉरीशस गणराज्य की राजकीय यात्रा करेंगी।
श्री जायसवाल ने बताया कि मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के जहाज -आईएनएस तीर और भारतीय तटरक्षक बल के जहाज -सीजीएस सारथी के साथ भाग लेगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू मॉरीशस राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और देश के अन्य महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात करेंगी।
प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू और मेज़बान देश के प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ संयुक्त रूप से भारतीय सहायता प्राप्त 14 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी जो मॉरीशस के साथ भारत की जीवंत विकास साझीदारी के बढ़ते विस्तार और बहुमुखी प्रकृति को प्रदर्शित करेंगे और जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान के भी गवाह बनेंगी जो दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संस्थागत सहयोग तथा क्षमता निर्माण सहयोग को और मजबूत करेंगे।
श्री जायसवाल के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू पैम्पलेमोसेस बॉटनिकल गार्डन में मॉरीशस के नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और अप्रवासी घाट, (जहां भारतीय गिरमिटिया मजदूर पहली बार मॉरीशस पहुंचे थे), इंटरकांटिनेंटल स्लेवरी म्यूजियम और पवित्र गंगा तालाब सहित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगी। इसके अतिरिक्त वह मॉरीशस विश्वविद्यालय में वहां के युवाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और महात्मा गांधी संस्थान में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी।
प्रवक्ता ने कहा कि श्रीमती मुर्मू वर्ष 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले छठवीं भारतीय राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू की राजकीय यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और हमारे करीबी लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
सचिन

Tags: नयी दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को तीन दिन की राजकीय यात्रा पर मॉरीशस जाएंगीं। New Delhi President Draupadi Murmu will visit Mauritius on Monday on a three-day state visit.
Previous Post

सीमाओं की रक्षा के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम में भी योगदान दे रही है वायु सेना : मुर्मु

Next Post

यूपीआई अब नेपाल में

Related Posts

मुर्मु ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर दीं देशवासियों को शुभकामनाएं
देश

मुर्मु ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर दीं देशवासियों को शुभकामनाएं

October 11, 2024
प्रौद्योगिकी की ताकत के इस्तेमाल में सक्षम बनें अधिकारी: मुर्मु
देश

प्रौद्योगिकी की ताकत के इस्तेमाल में सक्षम बनें अधिकारी: मुर्मु

October 1, 2024
मुर्मु ने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी
देश

मुर्मु ने देशवासियों को ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी

June 16, 2024
मुर्मु ने होली की शुभकामनाएं दीं
देश

मुर्मु ने होली की शुभकामनाएं दीं

March 24, 2024
Next Post
यूपीआई अब नेपाल में

यूपीआई अब नेपाल में

New Delhi, India
Tuesday, February 3, 2026
Mist
12 ° c
94%
8.3mh
23 c 13 c
Tue
23 c 13 c
Wed

ताजा खबर

ललित नारायण मिश्रा की हत्या की एस आई टी जांच हो: चौबे

ललित नारायण मिश्रा की हत्या की एस आई टी जांच हो: चौबे

February 2, 2026
लोकसभा में राहुल गांधी की टकराहट और पूर्व सेना प्रमुख की किताब का विवाद

लोकसभा में राहुल गांधी की टकराहट और पूर्व सेना प्रमुख की किताब का विवाद

February 2, 2026
घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

घर के पारंपरिक मसालों से बढ़ाएँ अपनी इम्यूनिटी!

February 2, 2026
मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

मान सरकार की बड़ी कामयाबी: पंजाब हाईवे पर मौतों में 50% गिरावट, SSF ने बचाईं 940 जानें

February 2, 2026
Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

Bihar Care Leavers Meeting: सचिव बन्दना प्रेयषी ने BCLA संग की अहम बैठक, आत्मनिर्भर भविष्य पर जोर

February 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved