• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sat
38 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था में चमकता सितारा बन कर उभरा है: शाह

News Desk by News Desk
October 11, 2024
in व्यापार
मोदी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था में चमकता सितारा बन कर उभरा है: शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां स्थायी नीति का निर्माण नहीं हुआ और पहले भारत को फ्रजाइल फाइव में गिना जाता था लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएफएम) देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था में चमकता केन्द्र कहता है।
श्री अमित शाह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में जनता ही तय करती है कि सरकार का नेतृत्व किसके हाथ में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुलनात्मक अध्य्यन किए बिना हम सही मूल्यांकन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि 2014 और 2024 की देश की तुलनात्मक स्थिति देखने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सभी लोग कहते थे कि हमारे देश को पॉलिसी पैरालिसिस हो गया है, नीतियां नहीं बनती है, लेकिन मोदी जी ने पॉलिसी पैरालिसिस को समाप्त, ढेर सारी नीतियों का सृजन कर, पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस स्थापित करने का काम किया है।
उन्होंने यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को “विकसित भारत 2047: उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर” विषय पर संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हम सबके सामने 2 लक्ष्य रखे हैं – 2047 में जब देश की  ी की शताब्दी मनाई जाएगी उस वक्त भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा और 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों लक्ष्यों को सिद्ध करने के लिए मोदी जी पिछले 10 साल से अनेक प्रकार की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं। मोदी जी ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, भारत को दुनिया में मैन्युफेक्चरिंग का हब बनाने, निवेश-फ्रेंडली इकोसिस्टम खड़ा करने, स्किल्ड वर्कफोर्स के निर्माण, शोध और अनुसंधान को बढ़ावा देने, एडवांस्ड कम्प्यूटिंग तकनीक जैसी सभी उभरती तकनीकों में भारत को पायनियर बनाने, डीप-सी, मैरीटाइम इकोनॉमी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नई शुरूआत करने के लिए दूरदर्शिता के साथ कई नीतियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नीतियां भी बनाई हैं और उन पर अमल करने के लिए सतत प्रयास भी किए हैं।
उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर के देशों में एक प्रकार से विश्वास का संकट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी पहले मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बनकर लगातार 23 साल से लोकतांत्रिक तरीके से जनता का विश्वास जीतते आ रहे हैं। श्री शाह ने कहा कि स्थिरता के बिना नीतियों पर अच्छे से अमल नहीं हो सकता और सुरक्षा तथा विकास भी सुनिश्चित नहीं होते। उन्होंने कहा कि स्थिरता ही नीतियों, विचारों और विकास में सततता लाती हैं। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने 10 साल तक इतने बड़े देश को अनेक समस्याओं से मुक्त किया और वे लगातार तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सरकार की नीतियों, योजनाओं और विज़न को ज़मीन पर उतारने और उद्योग जगत की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम चैंबर को करना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों मे हमने काफी कुछ हासिल किया है। विश्व की सबसे लंबी हाई-वे सुरंग, विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, मुंबई के विश्वप्रसिद्ध ट्रांस-हार्बर लिंक और कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण पिछले 10 साल में हुआ है। श्री शाह ने कहा कि अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर से दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी लाकर वहां के व्यापार अवसरों का दोहन करने और सुरक्षा की दृष्टि से भी इन द्वीपों को मजबूत बनाने का काम हुआ है।
श्री शाह ने कहा कि चंद्रमा पर शिवशक्ति पॉइंट पर जब तिरंगा फहराया गया तो उस पर सभी भारतीयों को गर्व है, सागरमाला परियोजना से देश के अविकसित रह सारे क्षेत्रों को जोड़ना, वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल बुनकर देश में सुविधापूर्ण यात्रा का एक नया एवेन्यू खोलना। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग से हमारी ज़रूरतों के साथ पूरे विश्व की जरूरतों को भी पूरा करने की दिशा में आगे जाना, इलेक्ट्रिक वाहनों में एक नई क्रांति लाना, एफडीआई को रिकॉर्ड स्तर पर ले जाकर विश्व में चौथे नंबर का विदेशी मुद्रा भंडार बनना हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है।
श्री शाह ने कहा कि आतंकवाद, बम धमाके, नक्सलवाद इस देश के लिए नासूर बन चुके थे लेकिन आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र या पूर्वोत्तर हो, हमने आतंकवाद और उग्रवाद को समाप्त कर दिया है। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हम पहले 142 नंबर पर थे आज 63 नंबर पर हैं। उन्होंने कहा कि पूरी बैंकिंग प्रणाली चरमरा गई थी जबकि वर्ष 2023 24 में सरकारी बैंकों को 1.40 लाख करोड़ रूपए का मुनाफा हुआ है। हर क्षेत्र में नई नीतियां आई हैं और उनके आधार पर देश आगे बढ़ा है। अगर देश को आगे बढ़ाना है तो देश की शिक्षा नीति नई होनी चाहिए और मोदी जी नई एजुकेशन पॉलिसी नीति लेकर आए जिसमें हमने अपनी धरोहर को समाहित करते हुए शिक्षा को ग्लोबल बनाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी, डिजिटल इंडिया, भारतमाला, सागरमाला, पीएम गतिशक्ति, स्टार्टअप इंडिया जैसे कई सारे इनीशिएटिव्स ने चारों दिशाओं में देश को आगे ले जाने का काम किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अब भारत के उद्योगों को अपना साइज और स्केल दोनों बदलने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनियों को ग्लोबल बनाने की ज़रूरत है और विश्वभर में भारत का दबदबा बनाने के लिए हमारे चैंबर्स, उद्योगों को निर्णय लेने चाहिए।
शेखर
कड़वा सत्य

Tags: economyhas emergedleadershipNew DelhiPrime Minister Narendra ModishiningStarUnion Home and Cooperation Minister Amit Shahअर्थव्यवस्थाउभराकरकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीचमकतानयी दिल्लीनेतृत्वप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीबनसिताराहै
Previous Post

तूफान मिल्टन ने पूरे फ्लोरिडा को अपनी चपेट में लिया, 9 लोगों की मौत

Next Post

पुतिन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रतिभागियों को किया आमंत्रित

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
पुतिन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए  प्रतिभागियों को किया आमंत्रित

पुतिन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रतिभागियों को किया आमंत्रित

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
33 ° c
63%
18.4mh
42 c 32 c
Sat
42 c 33 c
Sun

ताजा खबर

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

July 10, 2026
IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved