• About us
  • Contact us
Wednesday, March 18, 2026
20 °c
New Delhi
27 ° Thu
20 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी घबरा गये हैं, उनकी आंखों से जल्द ही निकलेंगे आंसू: राहुल

News Desk by News Desk
April 26, 2024
in राजनीति
मोदी घबरा गये हैं, उनकी आंखों से जल्द ही निकलेंगे आंसू: राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

विजयपुरा, 26 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मौजूदा लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संभावनाओं को लेकर घबराहट के लक्षण नजर आ रहे हैं।
श्री गांधी ने श्री मोदी पर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा, “आप मोदी का भाषण सुनें। वह घबराये हुए हैं। कुछ ही दिनों में उनकी आंखों से आंसू निकलने की संभावना है।”
कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार के तहत धन के वितरण में कथित असमानता पर प्रकाश डालते हुए अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर लाखों नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का वादा किया। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सरकार ने जहां कुछ लोगों को अरबपति बनाया, वहीं कांग्रेस करोड़ों लोगों को लखपति बनायेगी।”
श्री गांधी ने गरीबी, मुद्रास्फीति और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए श्री मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इन महत्वपूर्ण मामलों पर चुप हैं और केवल चीन और पाकिस्तान जैसे मुद्दों तथा दर्शकों से तालियां बजाने या मोबाइल फोन की रोशनी दिखाने का अनुरोध करने जैसे प्रतीकात्मक संकेतों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “वह चीन और पाकिस्तान के बारे में बात करेंगे और आपसे ताली बजाने या मोबाइल लाइट जलाने के लिए कहेंगे, लेकिन गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बात नहीं करेंगे। केवल कांग्रेस ही इन मुद्दों का समाधान कर सकती है।”
इसके अलावा, श्री गांधी ने श्री मोदी पर पिछले एक दशक में कुछ चुनिंदा लोगों को समृद्ध बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में 20-25 लोग अरबपति बन गये हैं। उन्होंने दावा किया कि महत्वपूर्ण अवनिर्माण रियोजनाएं गौतम अडानी जैसे व्यक्तियों को सौंप दी गयीं, जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ।
श्री गांधी ने भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में विजयी होने पर संविधान को बदलने का इरादा रखती है। इसके विपरीत, कांग्रेस और इंडिया समूह समाज सुधारक बसवन्ना के आदर्शों को बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं।
बीजापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विजयपुरा में सात मई को संसदीय चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: Congress leader Rahul Gandhi on Friday said that Prime Minister Narendra Modi is showing signकांग्रेस नेता राहुल गांधीविजयपुरा
Previous Post

विदेशी मुद्रा भंडार 2.83 अरब डॉलर घटकर 640.3 अरब डॉलर पर

Next Post

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

Related Posts

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
राहुल डर और बहादुरी पर ज्ञान न दें तो अच्छा : केजरीवाल
देश

राहुल डर और बहादुरी पर ज्ञान न दें तो अच्छा : केजरीवाल

January 29, 2025
मोदी-केजरीवाल दोनों दलित पिछड़ा विरोधी: राहुल
देश

मोदी-केजरीवाल दोनों दलित पिछड़ा विरोधी: राहुल

January 14, 2025
चुनाव परिणाम के एक दिन बाद राहुल ने मतदाताओं का जताया आभार
देश

चुनाव परिणाम के एक दिन बाद राहुल ने मतदाताओं का जताया आभार

October 9, 2024
मोदी, राहुल जम्मू में रैलियों को करेंगे संबोधित
राजनीति

मोदी, राहुल जम्मू में रैलियों को करेंगे संबोधित

September 24, 2024
देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल-कांग्रेस पार्टी की आदत : शाह
देश

देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल-कांग्रेस पार्टी की आदत : शाह

September 11, 2024
Next Post
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 सीटों पर पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

New Delhi, India
Wednesday, March 18, 2026
Mist
20 ° c
83%
14mh
32 c 22 c
Thu
23 c 18 c
Fri

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया

March 18, 2026
पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब द्वारा राजस्थान सरकार से दशकों से पानी के इस्तेमाल का 1.44 लाख करोड़ रुपए का बकाया वसूला जायेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

घर चलाने वाली महिलाओं को अब देश चलाना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 18, 2026
संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

संसद से संसदीय क्षेत्र तक, 2030 तक बाल विवाह के खात्मे के लिए एकजुट हुए सांसद

March 18, 2026
पंजाब उद्योग और वाणिज्य को प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र स्थापित करेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved