• About us
  • Contact us
Wednesday, February 4, 2026
21 °c
New Delhi
17 ° Thu
18 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी सोमवार को करेंगे पुनः-निवेश 2024 हरित ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन

News Desk by News Desk
September 15, 2024
in देश
मोदी सोमवार को करेंगे पुनः-निवेश  2024 हरित ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पुनः- निवेश 2024 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
एक बयान में आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत की 200 गीगावाट से अधिक स्थापित गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता की उपलब्धि में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसे अक्षय ऊर्जा विनिर्माण और परिनियोजन में भारत की प्रगति को उजागर करने के लिए भी तैयार किया गया है।
आधिकारिक बयान के अनुसार शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित लोग मुख्यमंत्री की पूर्ण बैठक, कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोलमेज सम्मेलन और   वित्तपोषण, हरित हाइड्रोजन और भविष्य के ऊर्जा समाधानों पर विशेष चर्चा सहित एक व्यापक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और नॉर्वे भागीदार देशों के रूप में भाग ले रहे हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्य भागीदार राज्यों के रूप में भाग ले रहे हैं। यहां एक प्रदर्शनी भी आयोजित होगी, जिसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों, स्टार्ट-अप और प्रमुख उद्योगोंके अत्याधुनिक नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी एक स्थायी भविष्य के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेगी। अहमदाबाद में अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें समाखियाली – गांधीधाम और गांधीधाम – आदिपुर रेलवे लाइनों को चौगुना करना, एएमसी, अहमदाबाद में प्रतिष्ठित सड़कों का विकास और बकरोल, हाथीजन,  ोल और पंजरपोल जंक्शन पर फ्लाईओवर पुलों का निर्माण शामिल है।
इसके साथ ही श्री मोदी कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन, कच्छ में 30 मेगावाट की सौर प्रणाली और 35 मेगावाट की बीईएसएस सौर पीवी परियोजना तता मोरबी और राजकोट में 220 किलोवोल्ट सबस्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किए गए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की सिंगल विंडो आईटी प्रणाली (एसडब्ल्यूआईटीएस) का शुभारंभ करेंगे। वह प्रधानमंत्री आवास योजना-ग् ीण के तहत 30,000 से अधिक घरों को मंजूरी देंगे और इन घरों के लिए पहली किस्त जारी करेंगे। साथ ही पीएमएवाई योजना के तहत घरों के निर्माण का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, वह भुज से अहमदाबाद तक भारत की पहली वंदे मेट्रो और नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली और वाराणसी से दिल्ली तक की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन सहित कई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: GandhinagarinaugurationMahatma MandirMondayNew DelhiPrime Minister Narendra ModiRe-Invest 2024 Summitउद्घाटनगांधीनगरनयी दिल्लीपुनः- निवेश 2024 शिखर सम्मेलनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमहात्मा मंदिरसोमवार
Previous Post

पंजाब एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

Next Post

नाइजीरिया में नाव पलटने से 41लोगों की मौत, 12 को बचाया गया

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
नाइजीरिया में नाव पलटने से 41लोगों की मौत, 12 को बचाया गया

नाइजीरिया में नाव पलटने से 41लोगों की मौत, 12 को बचाया गया

New Delhi, India
Wednesday, February 4, 2026
Mist
21 ° c
40%
14.4mh
24 c 12 c
Thu
25 c 13 c
Fri

ताजा खबर

SGST ग्रोथ में पंजाब पूरे भारत में अव्वल, 14.4% कैश कलेक्शन बढ़ोतरी — हरपाल सिंह चीमा

SGST ग्रोथ में पंजाब पूरे भारत में अव्वल, 14.4% कैश कलेक्शन बढ़ोतरी — हरपाल सिंह चीमा

February 3, 2026
कॉफ़ी: जानें! आप क्या पी रहे हैं?

कॉफ़ी: जानें! आप क्या पी रहे हैं?

February 3, 2026
अब बनाएँ अपनी वार्डरोब्स और ड्रॉवर्स को यूज़ेबल!

अब बनाएँ अपनी वार्डरोब्स और ड्रॉवर्स को यूज़ेबल!

February 3, 2026
Majithia Bail: अमन अरोड़ा बोले— कानून सियासी जश्न से मजबूत, ‘आप’ सरकार केस को अंजाम तक ले जाएगी

Majithia Bail: अमन अरोड़ा बोले— कानून सियासी जश्न से मजबूत, ‘आप’ सरकार केस को अंजाम तक ले जाएगी

February 3, 2026
अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

अपने काम के विषय पर अच्छी पकड़ है; तो, इंटरव्यू क्लियर करने बहुत आसान हैं! – पी.आर. एक्स्पर्ट, श्री गोपेन्द्र नाथ भट्ट

February 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved