• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

यूपी में राजमार्गो की लंबाई दस सालों में हुयी दो गुनी: गडकरी

News Desk by News Desk
March 1, 2024
in राजनीति
यूपी में राजमार्गो की लंबाई दस सालों में हुयी दो गुनी: गडकरी
Share on FacebookShare on Twitter

जौनपुर 01 मार्च (कड़वा सत्य) केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले दस सालों में उत्तर प्रदेश में राजमार्गाें की लंबाई में लगभग दो गुनी हो गयी है।
बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में 10 हजार करोड़ से अधिक रुपए की लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ 2014 में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 7343 किलोमीटर थी जबकि 2024 में यह लंबाई 13000 किलोमीटर हो गई है।” उन्होंने कहा कि 2024-25 में हम उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड रुपए का काम पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक एक लाख करोड खर्च कर कार्य पूर्ण हुए है। 41 हजार करोड से उत्तर प्रदेश में रिंग रोड व 40 बाई पास का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि जौनपुर में दस हज़ार करोड की परियोजना का शिलान्यास करने पर बहुत खुशी हो रही है। करीब दो हजार करोड से कार्य स्वीकृत हुआ है जिसमें शाहगंह में बाई बनने से जौनपुर से अयोध्या की दूरी दो घण्टे की हो जायेगी। जौनपुर से आज़मगढ़, फूलपुर होकर प्रयागराज बाई पास का कार्य हो जाने पर दूरी कम हो जाएगी। मुंगराबादशाह पुर में मार्च 2024 तक बाई पास का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
श्री गडकरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मुंगरा के अन्दर वर्तमान सड़क की मांग किया है। वह दोनो किनारों पर स्ट्रीट लाईट लगाकर बनाया जायेगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पॉलिटेक्निक चौराहे से दक्षिण बने ओवर ब्रिज के पास से सर्विस रोड की मांग किया है, इसके लिए वह घोषणा करते हैं कि सर्विस रोड बनेगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में 84 कोस परिक्रमा करने वालो के लिए भी सात्विक भोजन, ठहरने की व्यव्स्था होगी। उन्होंने कहा कि 1100 किलोमीटर की परियोजना जो सारनाथ, श्रावस्ती, कौशांबी तक जाती है। उसका भी कार्य होगा। गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे कानपुर से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का कार्य भी होगा, तब कानपुर से लखनऊ की दूरी आधे घंटे में तय होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम विश्व की तीसरी इकोनॉमी बने, ट्रांसपोर्ट मंत्री होने के नाते हमने यह तय किया था कि किसान हमारा सिर्फ अन्नदाता नही बल्कि ऊर्जा दाता और हवाई इंजन दाता बनने जा रहा है। मेरी कार इथेनॉल से चलती है। किसान कर्ज मुक्त होना चाहिए , उनको फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। स्मार्ट सिटी ही नही बल्कि स्मार्ट गांव भी होना चाहिए। जौनपुर भी अब मुम्बई जैसा बनने जा रहा है। आप लोग यहां उद्योग लगाए।
श्री गडकरी ने आज जौनपुर जिले में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है उसमें गोमती नदी पर पुल सहित एन.एच.-31 के टोल प्लाजा से पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक जौनपुर शहर के पूर्व दिशा में बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-135- ए के तहत 28 किमी लंबे मार्ग का 1995 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। खेतासराय-शाहगंज ग्रीन फील्ड बाईपास सहित पूर्वाचल विश्वविद्यालय से शाहगंज तक फोरलेन निर्माण । राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए की कुल लंबाई 30 किमी होगी, जो 1512 करोड़ की लागत से बनेगी।
शाहगंज-कलान-मालीपुर-अकबरपुर खंड का फोर लेन चौड़ीकरण एवं अकबरपुर बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए 1653 करोड़ की लागत से 45 किमी लंबा बनेगा। मड़ियाहूं शहर के पश्चिम में नये फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण। राष्ट्रीय राजमार्ग-135-ए की कुल लंबाई सात किमी जो 1430 करोड़ की लागत से बनेगा। जौनपुर शहर में लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूशन तक फोरलेन अंडरपास सहित फोरलेन लेन बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-125-ए की कुल लंबाई पांच किमी है, यह 199 करोड़ की लागत से बनेगा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जौनपुर-प्रयागराज मार्ग तक जौनपुर शहर के पश्चिम में बाईपास का निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 है यह 19 किमी का मार्ग एक हजार करोड़ की लागत से बनेगा।आजमगढ़ बाईपास (पैकेज-4) का निर्माण, यह 19 किमी का मार्ग 1386 करोड़ से बनेगा। प्रयागराज से फूलपुर तक फोर लेन सड़क एवं फूलपुर बाईपास का निर्माण। यह रांष्ट्रीय राजमार्ग-319-डी 17 किमी लंबा बनेगा, यह 863 करोड़ की लागत से बनेगा।मुंगराबादशाहपुर बाईपास सहित फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर तक फोरलेन निर्माण। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 319-डी की कुल लंबाई 23 किमी होगी, इसकी कुल लागत 1013 करोड़ होगी। फूलपुर-मुंगराबादशाहपुर मौजूदा सड़क खंड का रखरखाव । यह राष्ट्रीय राजमार्ग-319-डी की कुल लंबाई 11 किमी होगी, जिसकी कुल लागत 18 करोड़ होगी।
इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, मड़ियाहूं के विधायक डॉक्टर आरके पटेल, सदस्य परिषद बृजेश सिंह प्रिंशू, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
सं प्रदीप

Tags: in the last ten yearsJaunpurNitin Gadkarithe length of highways has almost doubledUnion Transport and Highways MinisterUttar Pradeshउत्तर प्रदेशकेंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रीजौनपुरनितिन गडकरीपिछले दस सालोंराजमार्गाें लंबाईलगभग दो गुनी
Previous Post

गौरी लंकेश हत्याकांड: जमानत रद्द करने की याचिका, आरोपी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Next Post

आयरलैंड ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट दर्ज की

Related Posts

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल
राजनीति

जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल

January 30, 2025
पूजा स्थल अधिनियम: जवाब दाखिल करने के केंद्र के अधिकार पर रोक की गुहार
देश

पूजा स्थल अधिनियम: जवाब दाखिल करने के केंद्र के अधिकार पर रोक की गुहार

January 22, 2025
सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन
खेल

सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन

January 21, 2025
आईपीएल के बाद बजेगी रिंकू-प्रिया की शादी की शहनाई
खेल

आईपीएल के बाद बजेगी रिंकू-प्रिया की शादी की शहनाई

January 18, 2025
Next Post
आयरलैंड ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट दर्ज की

आयरलैंड ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट दर्ज की

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Patchy light rain with thunder
30 ° c
40%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved