• About us
  • Contact us
Monday, April 13, 2026
27 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

योगी ने लिख दी थी हेमामालिनी की बंपर जीत की स्क्रिप्ट

News Desk by News Desk
June 7, 2024
in राजनीति
योगी ने लिख दी थी हेमामालिनी की बंपर जीत की स्क्रिप्ट
Share on FacebookShare on Twitter

मथुरा, 7 जून (कड़वा सत्य) अभिनय के क्षेत्र में दशकों तक राज करने के बाद राजनीति के गलियारों में भी पिछले दस सालों से आकर्षण का केंद्र बनी हेमामालिनी की मथुरा लोकसभा क्षेत्र से बंपर जीत की पटकथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही लिख दी थी।
हेमा को टिकट मिलने के बाद योगी ने एक पखवारे से कम समय में मथुरा में दो बार आकर प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की और यहां के चर्चित चेहरों को को मान सम्मान देकर उन्हें इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए प्रेरित किया। योगी ने भाजपाइयों में जोश भरने का प्रयास किया, उसका असर ठंडा पड़ता कि उन्होंने एक जनसभा के माध्यम से आम नागरिको, बुद्धजीवियों एवं पार्टी के लोगों में जोश भरने की कोशिश की।
योगी के भाषणों से जनता को पता लगा कि मथुरा के विकास के लिए उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन हेमा के बार बार ब्रज के विकास के लिए अनुरोध करने पर ही हुआ था। इसी क्रम में उन्होने जनता को यह भी बताया कि हेमा के अनुरोध पर ही ब्रज के प्रमुख धार्मिकस्थलों को तीर्थस्थलों घोषित किया गया था। योगी के ये दो खुलासे कृष्ण और यमुना भक्तों के दिलों को छू गये कि हेमा के संसद में यमुना के प्रदूषणमुक्त करने के प्रश्न करने के बाद ही गंगा और यमुना को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे योजना की शुरूवात हुई थी जिसमें गंगा निर्मल हो गईं और अब यमुना की बारी है।
प्रदेश के चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि वैसे तो योगी मथुरा में मुख्यमंत्री रहते 42 बार आ चुके हैं तथा हर बार उन्होंने यहां के विकास का ताना बाना बुना मगर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद योगी के लगातार दो बार मथुरा आने और ब्रजवासियों को हेमामालिनी के द्वारा बताए गए काम बताने का भारी असर हेमा की जीत पर पड़ा।
उन्होंने कहा कि वैसे हेमामालिनी द्वारा मथुरा के विकास में रूचि लेने के कारण उनकी लोकप्रियता का ग्राफ 2014 से 2024 तक कभी कम नही हुआ। पिछले विधानसभा चुनाव में छाता विधान सभा क्षेत्र से उन्हें जितने मत मिले थे उसी के आसपास इस बार लोकसभा चुनाव में हेमा को मिले। इन सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता ने भी असर दिखाया।
हेमा ने भी पार्टी आलाकमान विशेषकर पीएम मोदी को निराश नही किया क्योंकि 75 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार मथुरा से हेमा चुनाव नही लड़ेंगी। ऐसा इसलिए सोचा जा रहा था कि मोदी ने एक नियम बनाया था कि जो 75 वर्ष से अधिक आयु का होगा उसे टिकट नही दिया जाएगा। इसीलिए पत्रकार भी हेमा से प्रश्न कर रहे थे कि मथुरा से कौन चुनाव लड़ेगा लेकिन हेमा को भरोसा था कि कान्हा की गोपी को टिकट जरूर मिलेगा। उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह भी कह दिया था कि वे मथुरा के अलावा किसी अन्य लोकसभा सीट से चुनाव नही लड़ेंगी। यदि भाजपा हाईकमान ने उन्हें टिकट दिया तो उन्होंने भी रेकार्ड मतो से मथुरा लोकसभा की सीट जीतकर पार्टी की झोली में डाल दिया।
ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के जीर्णोद्धार के लिए केन्द्र सरकार से 5 हजार करोड़ की धनराशि जब से हेमा ने स्वीकृत कराई थी तब से ब्रजवासी विशेषकर धार्मिकता में रंगे लोग उनके मुरीद हो गए थे।उनकी ईमानदारी पर कोई दाग न लगने और किसी भी विवाद से दूर रहने एवं सभी से समान व्यवहार करने का फायदा भी उन्हें मिला।
अब हेमा के सामने उन वायदों को पूरा करने की है जिनकी घोषणा उन्होंने अपने प्रचार के दौरान की थी। अगर अपने द्वारा किये गए वायदों को हेमा पूरा करा देने में सफल होती हैं तो उनकी विजय की हैट्रिक ब्रजवासियों के लिए यादगार बन जाएगी।
सं  
कड़वा सत्य

Tags: : योगीbumperHema MaliniscriptvictorywrittenYogiबंपर जीतलिख दी थीस्क्रिप्टहेमामालिनी
Previous Post

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का गाना घर में लगा दी एसी बलम रिलीज

Next Post

धोखाधड़ी से बचाने को डिजिटल भुगतान खुफिया प्लेटफॉर्म बनाएगा आरबीआई

Related Posts

आक्रामकता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स
खेल

आक् कता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स

February 6, 2025
लॉन बॉल:पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली व उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत
खेल

लॉन बॉल:पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली व उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत

February 5, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी
व्यापार

कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी

January 28, 2025
अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी
देश

अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी

January 24, 2025
Next Post
धोखाधड़ी से बचाने को डिजिटल भुगतान खुफिया प्लेटफॉर्म बनाएगा आरबीआई

धोखाधड़ी से बचाने को डिजिटल भुगतान खुफिया प्लेटफॉर्म बनाएगा आरबीआई

New Delhi, India
Monday, April 13, 2026
Mist
27 ° c
28%
10.8mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

बठिंडा के तलवंडी साबो में बड़ा प्रशासनिक सुधार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक ही छत के नीचे रजिस्ट्री से लेकर रिकॉर्ड रूम तक की सुविधाओं से लैस आधुनिक उप-मंडलीय परिसर लोगों को किया समर्पित

April 12, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ

April 12, 2026
मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा

April 12, 2026
‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

‘राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल

April 12, 2026
भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा

April 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved