• About us
  • Contact us
Wednesday, May 13, 2026
35 °c
New Delhi
39 ° Thu
40 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

रवीन्द्र गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

News Desk by News Desk
January 7, 2024
in राजनीति
रवीन्द्र गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज,07 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक रवीन्द्र गोयल ने रविवार को यहां अपना कार्यभार संभाल लिया और कहा कि परिचालन में संरक्षा तथा यात्रियों सहित सभी हितग्राहियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार उनकी प्राथमिकता होगी।
श्री गोयल ने उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में उत्तर मध्य रेलवे के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और तीनों मंडलों के डीआरएम समेत शाखा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
उन्होंने कहा, “परिचालन में संरक्षा, यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करना और यात्रा अनुभव में निरंतर सुधार के लिए काम करना तथा कर्मचारियों के कल्याण के साथ हितधारकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ईमानदारी और कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन लक्ष्य भी पूरा होता है।
पंजाब के फिल्लौर में जन्में श्री गोयल भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1987 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने यूबीएस, चंडीगढ़ से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने चंडीगढ़ से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के विभिन्न स्थानों जैसे लुधियाना, फरीदकोट, जालंधर और चंडीगढ़ आदि में हुई।
उन्होंने रेलवे में अपनी सेवा का प्रारंभ मुंबई मंडल, पश्चिम रेलवे में एरिया ऑफिसर, वलसाड के रूप में की। इन्हें भारतीय रेल में विभिन्न स्थानों पर विविध क्षमताओं में 34 वर्षों तक सेवा करने का बहुत व्यापक और समृद्ध अनुभव है।
उन्होंने कॉनकॉर में पांच वर्षों तक सफलतापूर्वक काम किया। उन्होंने पूरी तरह से अलग-अलग परिवहन आवश्यकताओं वाले दो डिवीजनों – बिलासपुर एवं मुंबई में मंडल रेल प्रबंधक के रूप में काम किया। श्री गोयल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के रूप में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्र के सबसे बड़े क्षेत्र को सेवित करने वाले उत्तर रेलवे में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने नीति आयोग में भी काम किया।
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पहले, उन्होंने रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य/वाणिज्य के रूप में काम किया और भारतीय रेलवे के वाणिज्यिक दायित्वों का निर्वहन किया।
डेस्क

Tags: all the benew General ManagerNorth Central RailwayPrayagrajRavindra Goyaltook charge on Sundayअपना कार्यभार संभाल लियाउत्तर मध्य रेलवेउनकी प्राथमिकतानये महाप्रबंधकपरिचालनप्रयागराजरविवाररवीन्द्र गोयलसंरक्षा तथा यात्रियों सहित सभी हितग्राहियोंसुधार एवं विस्तारसुविधाओं
Previous Post

अबिन मैथ्यू ने चार चटका कर दिल्ली को हार की ओर धकेला

Next Post

जापान में भूकंप से मरनेवालों की संख्या 128 हुई, 195 लापता

Related Posts

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
बसंत पंचमी में महाकुंभ में आस्था का मेला,12 बजे तक करीब 89 लाख ने किया स्नान
राजनीति

बसंत पंचमी में महाकुंभ में आस्था का मेला,12 बजे तक करीब 89 लाख ने किया स्नान

February 2, 2025
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब
खेल

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब

February 2, 2025
केजरीवाल के शासनकाल में बुनियादी सुविधाओं का हुआ निचले स्तर तक पतन-जयशंकर
देश

केजरीवाल के शासनकाल में बुनियादी सुविधाओं का हुआ निचले स्तर तक पतन-जयशंकर

February 2, 2025
रेलवे ने मौनी अमावस्या को प्रयागराज से 364 गाड़ियां चलायीं : वैष्णव
देश

रेलवे ने मौनी अमावस्या को प्रयागराज से 364 गाड़ियां चलायीं : वैष्णव

January 31, 2025
Next Post
जापान में भूकंप से मरनेवालों की संख्या 128 हुई, 195 लापता

जापान में भूकंप से मरनेवालों की संख्या 128 हुई, 195 लापता

New Delhi, India
Wednesday, May 13, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
35 ° c
39%
11.9mh
45 c 33 c
Thu
46 c 34 c
Fri

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

May 13, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू

May 12, 2026
भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

May 12, 2026
अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ICCC

अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ICCC

May 12, 2026
पंजाब: अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग मंत्री का प्रभार, कहा- स्थानीय युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

पंजाब: अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग मंत्री का प्रभार, कहा- स्थानीय युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

May 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved