• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

रामलला के दर्शनों को हरिद्वार से भक्तों को लेकर विशेष आस्था रेल रवाना

News Desk by News Desk
January 29, 2024
in राजनीति
रामलला के दर्शनों को हरिद्वार से भक्तों को लेकर विशेष आस्था रेल रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 29 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बरसों बाद अपने घर में विराजे राम लला के दर्शनों को लालायित भक्तों से भरी, विशेष ‘आस्था रेल’ पहली बार यहां से रवाना हुई। यह ट्रेन मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचेगी। ट्रेन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लैग ऑफ किया। इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुँचेंगे।
इस अवसर पर श्री धामी ने हरिद्वार से अयोध्या के मध्य आस्था स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुभकामनाएं देते हुए ट्रेन के संचालन पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के रामभक्तों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए हम सभी ने कितना संघर्ष किया, अब हमें उस संघर्ष का प्रतिफल प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार में मिला है।
श्री धामी ने कहा कि राम मंदिर के लिए चलाए गए आंदोलन में अर्पण भी था, तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। उन्होंने कहा कि जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से वर्षों पुराना ये स्वप्न साकार हुआ, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की भांति जुड़ी हुई है, मैं उन सभी लोगों को नमन करता हूँ, उनका वंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रचा है। अब सदियों का इंतजार समाप्त हो गया है और हर कोई अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने को लालायित है।
श्री धामी ने कहा कि जब मैं स्टेशन में प्रवेश कर रहा था तो रामभक्तों के चेहरों पर जो भाव देख रहा था, उन्हें शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। सभी रामभक्त वर्षों पुराने स्वप्न को सच होते देखने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा और ये मंदिर करोड़ों-करोड़ लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर आने वाली पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा, और संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उत्तराखंड को भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने विकल्प रहित संकल्प के मंत्र को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और इस लक्ष्य में हमें आप सभी का सहयोग व समर्थन चाहिए।
इस अवसर पर महानिर्वाणी के सचिव रविन्द्र पुरी, महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश, पदम जी, विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित भाजपा नेता और रेलवे तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
सुमिताभ.संजय

Tags: after yearsAyodhyaDehraduneager devotees for darshanRamlala sitting at homeSpecialUttar Pradeshअयोध्याअयोध्या पहुंचेगीउत्तर प्रदेशघर विराजे रामललाट्रेन मंगलवार सुबहदर्शनोंदेहरादूनबरसों बादरवानालालायित भक्तोंविशेष ‘आस्था रेल’ पहली बार
Previous Post

जोशी ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलायी

Next Post

व्हाट द हेल नव्या का ट्रेलर रिलीज

Related Posts

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा
खेल

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

February 5, 2025
अयोध्या के मिल्कीपुर में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा
मनोरंजन

जुनैद खान और खुशी कपूर की फ़िल्म ‘लवयापा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

February 4, 2025
Next Post
व्हाट द हेल नव्या का ट्रेलर रिलीज

व्हाट द हेल नव्या का ट्रेलर रिलीज

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Mist
25 ° c
44%
5.4mh
41 c 30 c
Fri
42 c 30 c
Sat

ताजा खबर

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026
आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved