• About us
  • Contact us
Sunday, February 1, 2026
19 °c
New Delhi
18 ° Mon
19 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

राम मंदिर समारोह के तमिलनाडु में सीधे प्रसारण की कथित रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति

News Desk by News Desk
January 22, 2024
in देश
राम मंदिर समारोह के तमिलनाडु में सीधे प्रसारण की कथित रोक पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण और राज्य में ‘पूजा’ और ‘भजन’ करने पर तमिलनाडु सरकार की ओर से कथित तौर पर प्रतिबंध लगाने संबंधी मौखिक आदेशों पर सोमवार को आपत्ति जताई।
तमिलनाडु सरकार का पक्ष रख रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने हालांकि अपनी ओर से अदालत के समक्ष कहा कि ऐसा कोई मौखिक आदेश नहीं दिया गया है।
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने चेन्नई निवासी विनोज की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि राज्य के अधिकारी इस आधार पर पूजा और अन्य समारोह के आयोजित करने के आवेदन को खारिज नहीं कर सकते कि संबंधित क्षेत्रों में अल्पसंख्यक रह रहे हैं।
शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा कि वह 29 जनवरी तक अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखे।
पीठ ने सुनवाई के दौरान तमिलनाडु के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री तिवारी से कहा, “हम स्पष्ट करते हैं… इस कारण (अल्पसंख्यक के कारण) से ऐसा न करें। यह कोई आधार नहीं हो सकता। आप आंकड़े रखते हैं कि कितने आवेदनों को अनुमति दी गई या कितने को अस्वीकृत किया गया। यदि यही कारण है तो आप (सरकार) समस्या में पड़ जाएंगे।”
शीर्ष अदालत के समक्ष श्री तिवारी ने अपनी ओर से कहा कि ऐसा (पूजा और भजन पर प्रतिबंध) कोई मौखिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा, “कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। यह राजनीति से प्रेरित है।”
पीठ ने कहा, “हम मानते और विश्वास करते हैं कि अधिकारी कानून के अनुसार काम करेंगे न कि किसी मौखिक निर्देश के आधार पर। अधिकारियों को कानून के अनुसार काम करना चाहिए और प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड भी बनाए रखना चाहिए। उन्हें प्राप्त आवेदनों की जांच करनी चाहिए और स्पष्ट आदेश पारित करना चाहिए।”
पीठ ने मौखिक रूप कहा, “यह एक समरूप समाज है। केवल इस आधार पर न रोकें (आवेदन को ) कि वहां ए या बी समुदाय है। अस्वीकृति के लिए किस प्रकार के कारण दिए जाते हैं? यह कारण कैसे दिया जा सकता है कि हिंदू किसी स्थान पर अल्पसंख्यक हैं, इसलिए आप अनुमति नहीं देंगे। ये कारण अनुचित हैं। अगर इस कारण का पालन करना है तो यह राज्य भर में नहीं हो सकता है।’
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कुछ पुलिस स्टेशनों ने इस तरह का आदेश पारित किया है। उन्होंने कहा कि आसपास रहने वाले ईसाई या अन्य समुदाय कभी समस्या नहीं हो सकते।
इस पर श्री तिवारी ने पूछा कि अगर वे मस्जिद के सामने जुलूस निकालना चाहते हैं तो क्या होगा।
पीठ ने वकील से कहा, ‘आपके पास हमेशा इसे विनियमित करने की शक्ति है।’
याचिकाकर्ता का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वकील दामा शेषाद्री नायडू ने दलील दी कि एक राजनीतिक दल (जो एक विशेष धर्म से नफरत करता है), वह सत्ता में आया है और वह चाहता है कि सरकार भी उस धर्म से नफरत करे।
उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर ‘पूजा’ और अन्य समारोहों के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
बीरेंद्र डेस्क

Tags: अयोध्याउच्चतम न्यायालयनयी दिल्लीप्राण-प्रतिष्ठा समारोहराज्यराम मंदिरसीधे प्रसारण
Previous Post

इक्वाडोर में सशस्त्र आंतरिक संघर्ष मामलों में 2,763 लोग गिरफ्तार

Next Post

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे अमिताभ

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
Next Post
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे अमिताभ

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे अमिताभ

New Delhi, India
Sunday, February 1, 2026
Mist
19 ° c
60%
11.2mh
22 c 14 c
Mon
24 c 14 c
Tue

ताजा खबर

ज़्यादा नो-नो कहने से बच्चे होते हैं निगेटिव!

ज़्यादा नो-नो कहने से बच्चे होते हैं निगेटिव!

January 31, 2026
गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

January 31, 2026
वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारेगा भारत – हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया का बड़ा संदेश

वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारेगा भारत – हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया का बड़ा संदेश

January 31, 2026
राज्य में हुई 351 क्विंटल हुई गन्ना की खरीद- 85 फीसदी से अधिक हुआ गन्ना किसानों डेय राशि का भुगतान

राज्य में हुई 351 क्विंटल हुई गन्ना की खरीद- 85 फीसदी से अधिक हुआ गन्ना किसानों डेय राशि का भुगतान

January 31, 2026
अप्रैल तक तैयार होगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी – 66.92 करोड़ से बना मल्टीस्टोरी हाईटेक कैंपस

अप्रैल तक तैयार होगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी – 66.92 करोड़ से बना मल्टीस्टोरी हाईटेक कैंपस

January 31, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved