• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
21 °c
New Delhi
25 ° Fri
26 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

लखनऊ को हरा कर राजस्थान प्ले आफ के करीब

News Desk by News Desk
April 28, 2024
in खेल
लखनऊ को हरा कर राजस्थान प्ले आफ के करीब
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ 27 अप्रैल (कड़वा सत्य) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में राजस्थान रायल्स के खिलाफ सुस्त क्षेत्ररक्षण और कैच टपकाने का खामियाजा हार के साथ चुकाना पड़ा जब संजू सैमसन (71 नाबाद) और ध्रुव जुरेल (52) के बीच शतकीय भागीदारी की बदौलत राजस्थान ने नवाबों को उनके घर में पीट कर प्लेआफ के लिये अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर राजस्थान रायल्स (आरआर) ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मौजूदा सत्र में अब तक खेले गये नौ मुकाबलों में उसकी यह आठवीं जीत थी जबकि लखनऊ को उसने दूसरी बार पटखनी दी है वहीं इस हार के साथ लखनऊ की प्लेआफ की उम्मीदों को हल्का झटका लगा है।
कप्तान केएल राहुल (76) और दीपक हुड्डा (50) के बीच 115 रन की शतकीय साझीदारी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने पांच विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस शतकीय भागीदारी पर सैमसन और जुरेल की शतकीय भागीदारी ने पानी फेरते हुये जीत का लक्ष्य एक ओवर शेष रहते ही प्राप्त कर लिया।
राजस्थान अच्छी शुरुआत के बाद लगातार दो विकेट गंवा कर कुछ देर के लिये संकट में दिखने लगी थी जब जॉस बटलर (34) और यशस्वी जायसवाल (24) के विकेट छठवें और सातवें ओवर के बीच लगातार दो गेंदो पर लखनऊ ने झटक लिये थे वहीं अनुभवी अमित मिश्रा ने इन फार्म बल्लेबाज रियान पराग (14) का विकेट लेकर लखनऊ को मुकाबले में बराबरी पर खड़ा कर दिया था।
इसके बाद सैमसन ने जुरेल के साथ मिलकर बेखौफ अंदाज से लखनऊ के गेंदबाजाें का सामना किया। इस बीच जुरेल को लखनऊ के क्षेत्ररक्षकों ने दो जीवनदान दिये जो उन्हे बहुत महंगे पड़े। इस बीच देखते ही देखते लखनऊ के हाथों से मैच निकलता गया जो अंतत: हार में तब्दील हो गया। हार के बावजूद लखनऊ की प्लेआफ की उम्मीदें अभी बरकरार है। उसे अगले दो मुकाबले अपने घरेलू मैदान पर खेलने हैं।
इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत निराशाजनक हुयी जब उनके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (8) और मार्कस स्टॉयनिस (0) पहले दो ओवर के खेल में ही सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। इस नाजुक मोड़ पर केएल राहुल काे दीपक हुड्डा का साथ मिला और दोनो ने अगले दस ओवरों में 11 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बटोर कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में खड़ा कर लिया।
खतरनाक रुप अख्तियार कर रही इस साझीदारी को अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा जब उन्होने लांग आन पर खड़े पावल के हाथों हुड्डा की पारी का अंत कराया। एलएसजी के लिये अब तक संकटमोचन की भूमिका निभा रहे निकोलस पूरन (11) का बल्ला आज नहीं चला। वह संदीप शर्मा का दूसरा शिकार बने।
केएल राहुल की शानदार पारी का अंत आवेश खान ने किया जब आफ स्टंप से बाहर फेकी गयी उनकी शार्ट पिच गेंद को मारने के प्रयास में राहुल डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े ट्रेंट बोल्ट को कैच थमा बैठे।
आयुष बडोनी (18) और कृणाल पांड्या (15) रन बना कर नाबाद लौटे।
 
कड़वा सत्य

Tags: closeGreenKarLucknowPlay OffRajasthanकरकरीबप्ले आफराजस्थानलखनऊहरा
Previous Post

इंडोनेशिया में आया 6.5 तीव्रता का भूकंप

Next Post

सोनू सूद ने अरिजीत सिंह को फतेह में अपनी मैजिकल वॉइस देने के लिए धन्यवाद कहा

Related Posts

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा टी-20 शीर्ष रैंकिंग के करीब
खेल

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा टी-20 शीर्ष रैंकिंग के करीब

February 5, 2025
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
राष्ट्र हित के मामलों में गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं राहुल: राजनाथ
देश

राष्ट्र हित के मामलों में गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं राहुल: राजनाथ

February 4, 2025
कर सुधार बजट की एक प्रमुख विशेषता है: तुहिन कांत पांडे
व्यापार

कर सुधार बजट की एक प्रमुख विशेषता है: तुहिन कांत पांडे

February 4, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खेल

पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

February 4, 2025
Next Post
सोनू सूद ने अरिजीत सिंह को फतेह में अपनी मैजिकल वॉइस देने के लिए धन्यवाद कहा

सोनू सूद ने अरिजीत सिंह को फतेह में अपनी मैजिकल वॉइस देने के लिए धन्यवाद कहा

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
21 ° c
56%
8.3mh
33 c 19 c
Fri
33 c 21 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved