• About us
  • Contact us
Monday, May 18, 2026
38 °c
New Delhi
41 ° Tue
40 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

लखनऊ में इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या हुयी आठ,30 घायल

News Desk by News Desk
September 8, 2024
in राजनीति
लखनऊ में इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या हुयी आठ,30 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ 08 सितंबर (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में शनिवार शाम तीन मंजिला इमारत के मलबे में मिले तीन और शवों के मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ कर आठ हो गयी है। हादसे में घायल 30 लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
हादसे की जांच के लिये रविवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन होने की संभावना है जिसके बाद तीन मंजिला इमारत के ढहने की वजह सामने आयेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। मंडलायुक्त रोशन जैकब के अनुसार मलबे में फंसे लोगों को निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद विशेषज्ञों की जांच कमेटी का गठन किया जायेगा।
पुलिस आयुक्त अमित वर्मा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में हुये हादसे में अब तक आठ लोगों की मृत्यु हुयी है जबकि 30 घायल हुये हैं जिनका उपचार अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से अधिकतर की हालत खतरे से बाहर है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश फिलहाल जारी है मगर अब मलबे में किसी के फंसे होने की संभावना न के बराबर है।
उन्होने कहा कि हादसे के कारणों की जांच के लिये विशेषज्ञों की कमेटी गठित की जायेगी और वह ही जांच के बाद हादसे की वजह की सटीक जानकारी दे सकेगी।
श्री वर्मा ने बताया कि घायलों का इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है और पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी अस्पतालों में मौजूद हैं और पल पल की जानकारी शासन को उपलब्ध करा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में राज किशोर (27), रूद्व यादव (24),जगरूप सिंह (35),जसमीत सिंह साहनी (41), धीरज (48),पंकज तिवारी (40),अरुण सोनकर (28) और राजेश कुमार शामिल हैं।
राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ,एसडीआरएफ के अलावा पुलिस,पीएसी के जवान जुटे हुये हैं। पूरी रात राहत एवं बचाव का काम जारी रहा। मलबे में फंसे लोगों की जानकारी के लिये सेंसर और ड्रोन की भी मदद ली गयी।
गौरतलब है कि शनिवार शाम लगभग पौने पांच बजे ट्रांसपोर्टनगर में एक तीन मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गयी थी। इमारत में एक मोटर कंपनी के अलावा एक दवा कंपनी का गोदाम था। हादसे के समय इमारत में कई लोग काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।
 
कड़वा सत्य

Tags: Death tolldebrisLucknowrises to eightSarojininagar areaSaturday eveningthree more bodiesthree-storey buildingUttar Pradeshउत्तर प्रदेशतीन और शवोंतीन मंजिला इमारतबढ़ कर आठमलबेमृतकों संख्यालखनऊशनिवार शामसरोजनीनगर क्षेत्र
Previous Post

शाहरूख खान की फिल्म जवान के प्रदर्शन के एक साल पूरे हुये

Next Post

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ अपने बेहद चहेते स्पेशल थीम ‘केबीसी जूनियर्स’ को वापस लाने के लिए तैयार

Related Posts

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खेल

पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

February 4, 2025
राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण
खेल

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

February 2, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल
राजनीति

जौनपुर में कार-बस में टक्कर,तीन मरे, तीन घायल

January 30, 2025
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम
राजनीति

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम

January 26, 2025
Next Post
‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ अपने बेहद चहेते स्पेशल थीम ‘केबीसी जूनियर्स’ को वापस लाने के लिए तैयार

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ अपने बेहद चहेते स्पेशल थीम ‘केबीसी जूनियर्स’ को वापस लाने के लिए तैयार

New Delhi, India
Monday, May 18, 2026
Mist
38 ° c
27%
14mh
46 c 36 c
Tue
45 c 35 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत

May 18, 2026
‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

May 17, 2026
पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved