• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

वाराणसी से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक रेलमार्ग पर गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल को मंजूरी

News Desk by News Desk
October 16, 2024
in देश
वाराणसी से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक रेलमार्ग पर गंगा नदी पर  रेल सह सड़क पुल  को मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (कड़वा सत्य) सरकार ने वाराणसी से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक रेलमार्ग पर गंगा नदी पर एक रेल सह सड़क पुल बनाने को बुधवार को मंजूरी दे दी जिसकी कुल अनुमानित लागत 2642 करोड़ रुपए होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गयी। उत्तर प्रदेश के दो जिलों को कवर करने वाली इस परियोजना से भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 30 किलोमीटर बढ़ जाएगा।
रेल, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस परियोजना में दो मंजिला पुल में ऊपर के डेक पर छह लेन की सड़क तथा निचले डेक पर चार रेल लाइनें बनायी जाएंगीं। इस प्रस्तावित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना परिचालन को आसान बनाएगी और भीड़भाड़ को कम करेगी, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर आवश्यक बुनियादी ढाँचागत विकास उपलब्ध होगा।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली जिलों से होकर गुजरती है। वाराणसी रेलवे स्टेशन, भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है और तीर्थयात्रियों, पर्यटकों तथा स्थानीय आबादी के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। यात्री और माल ढुलाई दोनों के लिए महत्वपूर्ण वाराणसी – पं.दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन मार्ग, कोयला, सीमेंट और खाद्यान्न जैसे सामानों के परिवहन के साथ-साथ बढ़ती पर्यटन और औद्योगिक मांगों को पूरा करने में अपनी भूमिका के कारण भारी भीड़ का सामना करता है। इस मुद्दे के समाधान के लिए, बुनियादी ढांचे के उन्नयन की आवश्यकता है, जिसमें गंगा नदी पर एक नया रेल-सह-सड़क पुल और तीसरी और चौथी रेलवे लाइनें शामिल हैं।
इन संवर्द्धनों का उद्देश्य क्षमता, दक्षता में सुधार करना और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक वृद्धि का समर्थन करना है। भीड़भाड़ से राहत के अलावा, प्रस्तावित खंड पर सालाना 278.3 लाख टन माल ढुलाई का अनुमान है। यह परियोजना प्रधानमंत्री के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है जो क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएगी जिससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
यह परियोजना मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का परिणाम है जो एकीकृत योजना के माध्यम से संभव हुआ है और लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल परिवहन का माध्यम होने के कारण, रेलवे जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने और देश की रसद लागत को कम करने और कार्बन डाईऑक्साइड का उत्सर्जन (149 करोड़ किलोग् ) को कम करने में मदद करेगा, जो छह करोड़ पेड़ों के रोपण के बराबर है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

अगले 12 महीनों में निफ्टी के 27,867 के स्‍तर तक पहुंचने की उम्मीद : पीएल कैपिटल

Next Post

शेयर बाजार का गिरना जारी

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
शेयर बाजार का गिरना जारी

शेयर बाजार का गिरना जारी

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
36 ° c
37%
9mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved