• About us
  • Contact us
Tuesday, March 10, 2026
20 °c
New Delhi
31 ° Wed
30 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विद्यार्थी देश के भाग्य को आकार देंगे: मुंडा

News Desk by News Desk
January 27, 2024
in देश
विद्यार्थी देश के भाग्य को आकार देंगे: मुंडा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (कड़वा सत्य) केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को जनजातीय विद्यार्थियों से कहा कि वे भविष्य के नेता हैं जो अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिये देश के भाग्य को आकार देंगे।
ये जनजातीय विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों से गणतंत्र दिवस परेड देखने आये थे। श्री मुंडा शनिवार को नयी दिल्ली स्थित अपने निवास पर इन 550 से अधिक विद्यार्थियों से मिले।
नौवीं और दसवीं कक्षा के ये छात्र मंत्रालय द्वारा दी जा रही मैट्रिक-पूर्व छात्रवृत्ति योजना
के लाभार्थी हैं।
इस अवसर पर श्री मुंडा ने राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह व्यक्तिगत रूप से देखने के लिये जनजातीय बच्चों को आमंत्रित करने पर श्री मोदी को धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने विभिन्न राज्यों से दिल्ली में एकत्रित छात्रों के बीच की विविधता को देखते हुये सभा को ‘लघु भारत’ कहा। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।
श्री मुंडा ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य को आकार देने में मंत्रालय की छात्रवृत्ति का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित करते हुये कहा, “आप भविष्य के नेता हैं और अमृत काल में प्रधानमंत्री के विकसित भारत को प्राप्त करने के लिये हमारे देश की नियति को आकार देंगे। ”
उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तभी प्रगति कर सकता है, जब उसके युवा ईमानदार और शिक्षित हों। शिक्षा सफलता की कुंजी है क्योंकि यह कई अवसरों के द्वार खोलती है। उन्होंने छात्रों से संकल्प लेने को कहा कि उन्हें जो अवसर मिला है, उसका लाभ वे देश को वापस देंगे।
श्री मुंडा ने कहा, “ आपको ज्ञान की निरंतर खोज से अपने व्यक्तित्व का विकास करना जारी रखना चाहिये क्योंकि आपकी सफलता देश की सफलता है। ”
इस अवसर पर जनजातीय मामलों के सचिव विभु नायर ने विद्यार्थियाें के साथ बातचीत की और उनसे राष्ट्रीय राजधानी की उनकी पहली यात्रा के दौरान के अनुभवों के बारे में पूछा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अनुभवों, सीखों और प्रेरणाओं को अपने साथी छात्रों के साथ साझा करने और उन्हें उन विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिये प्रोत्साहित किया, जिन्हें केन्द्र सरकार आदिवासियों, विशेष रूप से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लागू कर रही है।
श्रवण

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

बदायूं सीबीजी संयंत्र प्रतिदिन उत्पादित करेगा 14 मीट्रिक टन बायोगैस: पुरी

Next Post

आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 156 रन की जरुरत

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 156 रन की जरुरत

आस्ट्रेलिया को जीत के लिये 156 रन की जरुरत

New Delhi, India
Tuesday, March 10, 2026
Mist
20 ° c
88%
3.6mh
38 c 23 c
Wed
38 c 23 c
Thu

ताजा खबर

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की घोषणा पर विपक्ष की निराशा बताती है कि 2027 में ‘आप’ की सरकार फिर सरकार बनेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब की की गई प्रगति बर्दाश्त न होने के कारण विपक्ष ने विधानसभा से वॉकआउट किया: हरपाल सिंह चीमा

March 9, 2026
पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

पटना में 11 मार्च को लगेगी पासपोर्ट अदालत, 6 महीने से लंबित पासपोर्ट और PCC मामलों का होगा निस्तारण

March 9, 2026
पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव और L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

March 9, 2026
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved