• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
37 °c
New Delhi
40 ° Tue
41 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

वैश्विक रुख का बाजार पर रहेगा असर

News Desk by News Desk
November 3, 2024
in व्यापार
वैश्विक रुख का बाजार पर रहेगा असर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 03 नवंबर (कड़वा सत्य) मध्य-पश्चिम में तनाव कम होने, भारत-चीन संबंधों में सुधार की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के मजबूत निवेश प्रवाह की बदौलत बीते सप्ताह करीब आधे प्रतिशत की तेजी में रहे सेंसेक्स और निफ्टी पर अगले सप्ताह वैश्विक रुख का असर रहेगा।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 321.83 अंक अर्थात 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 79724.12 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 123.55 अंक यानी 0.51 प्रतिशत उछलकर 24304.35 अंक पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अधिक लिवाली हुई। इससे मिडकैप 831.6 अंक अर्थात 1.82 प्रतिशत मजबूत होकर सप्ताहांत पर 46284.43 अंक और स्मॉलकैप 3286.94 अंक यानी 6.3 प्रतिशत की छलांग लगाकर 55622.60 अंक हो गया।
विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू बाजार ने बीते सप्ताह त्योहारी सीजन के साथ सकारात्मक बदलाव के शुरुआती संकेत दिखाए। डीआईआई के लगातार जारी निवेश और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इस तेजी को बल मिला। मध्य-पश्चिम में तनाव कम होने और भारत-चीन संबंधों में सुधार की उम्मीदों से बाजार की धारणा और मजबूत हुई।
इसके अलावा सितंबर के लिए कोर इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट आंकड़ों में सुधार ने इंफ्रा और कैपिटल गुड्स शेयरों को समर्थन प्रदान किया। हाल ही में तेज सुधार के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सौदेबाजी देखी गई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी निचले स्तरों पर कुछ खरीददारी हुई।
वहीं, कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के सुस्त नतीजे और संभावित आय कटौती पर चिंताओं के दबाव में मंदी की भावना के कारण बाजार में सुधार अल्पकालिक था। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में सरकारी खर्च में सुस्ती रही। हालांकि दूसरी छमाही में तेजी की उम्मीद है लेकिन वर्ष के लिए समग्र विकास मध्यम रहने की संभावना है।
चीन की ओर सामरिक बदलाव के कारण एफआईआई द्वारा आक् क बिक्री ने घरेलू बाजार की अपील को प्रभावित किया है, जो पहले से ही कंपनियों की कमजोर आय और प्रीमियम मूल्यांकन से प्रभावित था। एफआईआई के रुख में किसी भी बदलाव के लिए घरेलू कॉर्पोरेट आय में सुधार और उचित मूल्यांकन को हासिल करने की जरूरत होगी। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दर निर्णय से पहले बाजार भी मजबूत हो रहे हैं।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में तीन दिन तेजी जबकि दो दिन गिरावट रही। एशियाई बाजारों की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर धातु, रियल्टी, कमोडिटीज, हेल्थकेयर और दूरसंचार समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 602.75 अंक की छलांग लगाकर 80,005.04 अंक और निफ्टी 158.35 अंक उछलकर 24,339.15 अंक पर पहुंच गया।
विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, रियल्टी और बैंकिंग समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 363.99 अंक की छलांग लगाकर 80,369.03 अंक और निफ्टी 127.70 अंक की तेजी के साथ 24,466.85 अंक पर बंद हुआ।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की अनिश्चितताओं को लेकर विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम से इंफ़ोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी और टाटा स्टील समेत उन्नीस दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स 426.85 अंक लुढ़ककर 79,942.18 अंक निफ्टी 126.00 अंक की गिरावट लेकर 24,340.85 अंक पर आ गया।
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की पैतृक कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म तथा माइक्रोसॉफ्ट दोनों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की लागत बढ़ने की चेतावनी देने से विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर साप्ताहिक वायदा सौदा निपटान के दिन गुरुवार को निवेशकों की आईटी, टेक, सर्विसेज, बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 553.12 अंक का गोता लगाकर 79,389.06 अंक और निफ्टी 135.50 अंक गिरकर 24,205.35 रह गया।
दीपावली के शुभ अवसर पर शुक्रवार शाम मुहूर्त कारोबार में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत सेंसेक्स 335.06 अंक की तेजी के साथ 79,724.12 अंक पर पहुंच गया। साथ ही निफ्टी 99.00 अंक की मज़बूती के साथ 24,304.35 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: GlobalhaveimpactmarketMumbaionThetrendWillअसरपरबाजारमुंबईरहेगारुखवैश्विक
Previous Post

एनटीपीसी कृषि अपशिष्ट से करेगी ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन, होगा नयी तकनीक अनूठा प्रयोग

Next Post

अपने भाई के साथ भाई दूज को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
अपने भाई के साथ भाई दूज को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े

अपने भाई के साथ भाई दूज को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
37 ° c
26%
15.1mh
46 c 34 c
Tue
47 c 35 c
Wed

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved