• About us
  • Contact us
Monday, April 20, 2026
28 °c
New Delhi
36 ° Tue
36 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

शेयर बाजार नये शिखर पर

News Desk by News Desk
March 6, 2024
in व्यापार
शेयर बाजार नये शिखर पर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 06 मार्च (कड़वा सत्य) फेड रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के अमेरिकी संसद में होने वाले वक्तव्य से पहले विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर बैंकिंग, आईटी और टेक समेत आठ समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार नये शिखर पर पहुंच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 408.86 अंक अर्थात 0.55 प्रतिशत की छलांग लगाकर पहली बार 74 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 74,085.99 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.75 अंक यानी 0.53 प्रतिशत उछलकर नये रिकॉर्ड स्तर 22,474.05 अंक पर रहा।
वहीं, दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में हुई भारी बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया। इससे बीएसई का मिडकैप 0.65 प्रतिशत की गिरावट लेकर 39,699.89 अंक और स्मॉलकैप 1.91 प्रतिशत का गोता लगाकर 44,343.57 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3940 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 904 में तेजी जबकि 2954 में गिरावट रही वहीं 82 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 35 कंपनियों में लिवाली जबकि शेष 15 में बिकवाली हुई।
बीएसई के आठ समूहों में लिवाली जबकि शेष में बिकवाली हावी रही। इस दौरान एफएमसीजी 0.22, वित्तीय सेवाएं 0.07, हेल्थकेयर 0.32, आईटी 0.66, ऑटो 0.27, बैंकिंग 0.99, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.35 और टेक समूह के शेयर 0.87 प्रतिशत चढ़ गए। वहीं, कमोडिटीज 0.76, ऊर्जा 0.79, इंडस्ट्रियल्स 0.82, दूरसंचार 0.77, यूटिलिटीज 0.83, तेल एवं गैस 0.85, पावर 1.07, रियल्टी 1.40 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 2.03 प्रतिशत की गिरावट रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.29, जर्मनी का डैक्स 0.18 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.70 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जापान का निक्केई 0.02 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.26 प्रतिशत फिसल गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 89 अंक उतरकर 73,587.70 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से दोपहर तक 73,321.48 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं लिवाली की बदौलत कारोबार के अंतिम चरण में यह 74,151.27 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 73,677.13 अंक के मुकाबले 0.55 प्रतिशत की तेजी लेकर 74,085.99 अंक हो गया।
निफ्टी भी 29 अंक फिसलकर 22,327.50 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,224.35 के निचले जबकि 22,497.20 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,356.30 अंक की तुलना में 0.53 उछलकर 22,474.05 अंक रहा।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में कोटक बैंक 2.47, एक्सिस बैंक 2.28, भारती एयरटेल 2.15, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.53, एचसीएल टेक 1.52, टीसीएस 1.34, एलटी 0.90, आईसीआईसीआई बैंक 0.80, इंफोसिस 0.69, आईटीसी 0.39, रिलायंस 0.26, एचडीएफसी बैंक 0.05 और एसबीआई 0.02 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, अल्ट्रासिमको 1.91, एनटीपीसी 1.79, मारुति 0.82, टाटा मोटर्स 0.43, टाटा स्टील 0.33, पावरग्रिड 0.23, टेक महिंद्रा 0.11 और विप्रो ने 0.05 प्रतिशत का नुकसान उठाया।
सूरज

Tags: newPeakStock Marketनयेपरशिखरशेयर बाजार
Previous Post

डिजनी प्लस हॉटस्टार ने जारी किया शोटाइम का ट्रेलर

Next Post

म्यांमार में कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

Related Posts

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग
देश

वादे करके मुकर जाना, उन वादों को भूलकर नये वादे करना आप-कांग्रेस की फितरतः अनुराग

February 4, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन
देश

आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
Next Post
म्यांमार में कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

म्यांमार में कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

New Delhi, India
Monday, April 20, 2026
Mist
28 ° c
37%
11.5mh
41 c 31 c
Tue
42 c 31 c
Wed

ताजा खबर

">
Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

Surat Breaking News: LPG संकट से हाहाकार! घर लौटने के लिए सूरत स्टेशन पर उमड़ा प्रवासियों का सैलाब, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज

April 20, 2026
IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

April 20, 2026
Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

April 20, 2026

">
महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

महिला आरक्षण पर नहीं बनी बात: सर्वदलीय बैठक रही बेनतीजा! CM रेखा गुप्ता बोलीं- कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा मातृशक्ति का विकास

April 20, 2026
पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

April 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved