• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
23 °c
New Delhi
26 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

शेयर बाजार ने फिर लगाई छलांग

News Desk by News Desk
February 16, 2024
in व्यापार
शेयर बाजार ने फिर लगाई छलांग
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 16 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका में खुदरा बिक्री में भारी गिरावट आने से जून में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना बढ़ने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने लगातार चौथे दिन छलांग लगाई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 376.26 अंक अर्थात् 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,426.64 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 129.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत मजबूत होकर 22 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 22,040.70 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.78 प्रतिशत उछलकर 39,930.08 अंक और स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत बढ़कर 45,659.30 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3935 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2201 में लिवाली जबकि 1641 में बिकवाली हुई वहीं 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी में 38 कंपनियों में तेजी जबकि 11 में गिरावट का रुख रहा वहीं एक का भाव स्थिर रहा।
बीएसई में ऊर्जा, पावर, तेल एवं गैस और यूटिलिटीज समूह की 0.80 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर 16 समूहों में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.99, सीडी 1.41, एफएमसीजी 0.37, वित्तीय सेवाएं 0.36, हेल्थकेयर 1.26, इंडस्ट्रियल्स 1.08, आईटी 1.13, दूरसंचार 0.12, ऑटो 2.17, बैंकिंग 0.18, कैपिटल गुड्स 1.38, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.55, धातु 0.78, रियल्टी 1.53, टेक 0.93 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.28 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.73, जर्मनी का डैक्स 0.75, जापान का निक्केई 0.86, हांगकांग का हैंगसेंग 2.48 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.28 प्रतिशत उछल गया।
सूरज
जारी (कड़वा सत्य)

Tags: the possibility of interest rate cut in June increasedthe world market rose.मुंबई अमेरिका में खुदरा बिक्री में भारी गिरावट आने से जून में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना बढ़ने से विश्व बाजार में आई तेजी Mumbai: Due to huge decline in retail sales in America
Previous Post

कांग्रेस के पास भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं-मोदी

Next Post

भारत में मेवा उत्पादन प्रोत्साहित किया जाये: बिरला

Related Posts

No Content Available
Next Post
भारत में मेवा उत्पादन प्रोत्साहित किया जाये: बिरला

भारत में मेवा उत्पादन प्रोत्साहित किया जाये: बिरला

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Mist
23 ° c
47%
8.6mh
33 c 19 c
Sat
33 c 21 c
Sun

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved