• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
43 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सरकार सशस्त्र बलों को आधुनिक युद्ध मशीन में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही : राजनाथ

News Desk by News Desk
January 16, 2025
in देश
सरकार सशस्त्र बलों को आधुनिक युद्ध मशीन में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही : राजनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार गतिशील भू-राजनीतिक विश्व व्यवस्था और युद्ध के निरंतर बदलते स्वरूप को देखते हुए सशस्त्र बलों को आधुनिक युद्ध मशीन में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
रक्षा मंत्री ने बुधवार को 77वें सेना दिवस समारोह के तहत पुणे में आयोजित ‘गौरव गाथा’ कार्यक्रम में युद्ध में अपरंपरागत और विषम तरीकों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला और सशस्त्र बलों से हमेशा सतर्क रहने और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
श्री सिंह ने कहा, “संघर्ष और युद्ध अधिक हिंसक और अप्रत्याशित हो जाएंगे। कई देशों में गैर-सरकारी तत्वों का उभरना और उनका आतंकवाद का सहारा लेना भी चिंता का विषय है। तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति के कारण भविष्य के युद्धों में काफी हद तक बदलाव देखने को मिल सकता है। साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से नए युद्ध क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं। इसके साथ ही, पूरी दुनिया में कथात्मक और धारणागत युद्ध भी लड़ा जा रहा है। सेना को समग्र क्षमता निर्माण और सुधारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
रक्षा मंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए एक मजबूत सुरक्षा प्रणाली, मजबूत सेना और सुरक्षित सीमाओं की आवश्यकता पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय सशस्त्र बलों को नवीनतम हथियारों और प्लेटफार्मों से लैस करके उनकी ताकत बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और आत्मनिर्भरता से आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
श्री सिंह ने कहा, “भारत इस समय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हम विकासशील देश से विकसित देश बनने की ओर बढ़ रहे हैं। विकसित भारत बनने के लिए समाज के हर वर्ग को अपना योगदान देना होगा। लेकिन उनका योगदान तभी सार्थक होगा जब हमारा सुरक्षा तंत्र पुख्ता होगा और सीमाएं सुरक्षित होंगी। सुरक्षा व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब हमारी सेना मजबूत होगी। कोई भी देश तब तक विकास नहीं कर सकता जब तक उसकी सेना शक्तिशाली न हो।”
रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि शांति सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत सेना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने हमेशा ‘युद्ध’ के बजाय ‘बुद्ध’ को प्राथमिकता दी है और सशस्त्र बलों ने बार-बार साबित किया है कि शांति कोई कमजोरी नहीं बल्कि ताकत का प्रतीक है।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: Armed ForceschangedefensegovernmentISleavingMachineMinistermodernNew DelhinoRajnath Singhstonetowarआधुनिककसरकोईछोड़नयी दिल्लीनहींबदलनेमशीनयुद्धरक्षा मंत्री राजनाथ सिंहरहीसरकारसशस्त्र बलों
Previous Post

एनटीआर जूनियर ने युवा प्रशंसक के दाउदी नृत्य को बेहद मनमोहक बताया

Next Post

सरकार सशस्त्र बलों को आधुनिक युद्ध मशीन में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ रही : राजनाथ

Related Posts

Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ,  बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव
देश

Krishi Viman: MP के उन्नत कृषि महोत्सव में छा गया हाइड्रोजन से उड़ने वाला ड्रोन, राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बिना बैटरी और पेट्रोल के करेगा सटीक छिड़काव

April 24, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
पश्चिमी तट पर इज़रायली हवाई हमले में पांच फ़िलिस्तीनियों की मौत

पश्चिमी तट पर इज़रायली हवाई हमले में पांच फ़िलिस्तीनियों की मौत

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Sunny
43 ° c
10%
18mh
47 c 35 c
Wed
48 c 35 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved