• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सिसोदिया को 18 अप्रैल तक जेल से राहत नहीं

News Desk by News Desk
April 6, 2024
in देश
सिसोदिया को 18 अप्रैल तक जेल से राहत नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 06 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी।
श्री सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को सबसे पहले पिछले साल पहले 26 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने और बाद में नौ मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ट्रायल कोर्ट, दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने दोनों मामलों में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
शीर्ष अदालत के जमानत से इनकार के खिलाफ श्री सिसोदिया की समीक्षा याचिका भी खारिज कर दी थी। उनकी क्यूरेटिव याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं।
आप नेता   सिंह (जमानत पर बाहर) भी श्री सिसोदिया के मामले की कार्यवाही के दौरान अदालत में पेश हुए।
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के वकील ने भी उनके मामले का उल्लेख किया। वकील नितेश राणा ने कल के आदेश का उल्लेख किया, जिसमें सीबीआई को सुश्री कविता से न्यायिक हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी गई थी।
श्री राणा ने कहा कि सीबीआई का आवेदन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया और उन्होंने कल के आदेश के खिलाफ आवेदन दायर किया है। उन्होंने अदालत से उनके आवेदन पर विचार करने का आग्रह किया क्योंकि सीबीआई किसी भी समय कविता से पूछताछ कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि मामला सूचीबद्ध होने पर सुनवाई होगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुश्री कविता के लिए बहस की। कोर्ट ने चौधरी से पूछा कि किस धारा के तहत आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा,“आपको अदालत को उस प्रावधान के बारे में आश्वस्त करना होगा जो आपको वह राहत देता है जो आपने मांगी है। आप कह रहे हैं कि कोई प्रावधान नहीं है लेकिन आप फैसले पर भरोसा कर रहे हैं?”
सुश्री कविता की अर्जी पर जवाब देने के लिए सीबीआई के वकील ने समय मांगा। इसके बाद अदालत ने सुश्री कविता की अर्जी को बहस के लिए 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
इसके बाद अदालत ने श्री मनीष सिसोदिया की ओर से दायर दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू की। ईडी की ओर से पेश विशेष वकील जोहेब हुसैन ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर पहले ही ईडी मामले में दलीलें दे चुके हैं।
एडवोकेट हुसैन ने तर्क दिया कि उनके तर्क का मुख्य जोर मुकदमे में देरी पर था। उन्होंने गुण-दोषों को ज्यादा नहीं छुआ है और शीर्ष अदालत के फैसले पर दलीलें दी हैं।
श्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका दोपहर 12 बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी, लेकिन दोपहर 2.30 बजे तक इस पर सुनवाई नहीं हुई। श्री सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई आठ अप्रैल को भी जारी रहेगी।
 
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया को 18 अप्रैल तक जेल से राहत नहीं
Previous Post

मध्यप्रदेश : ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों की कांग्रेस मुख्यालय में बैठक

Next Post

सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल

Related Posts

देश में बेरोज़गारी अपने चरम पर: आतिशी
देश

देश में बेरोज़गारी अपने चरम पर: आतिशी

May 15, 2024
आप ने मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा की
देश

आप ने मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा की

May 14, 2024
Next Post
सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल

सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु, 26 घायल

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Patchy light rain with thunder
30 ° c
40%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved