• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

हवाईअड्डा सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की झारखंड की अपील खारिज

News Desk by News Desk
January 21, 2025
in देश
हवाईअड्डा सुरक्षा प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की झारखंड की अपील खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और अन्य के खिलाफ 2022 में देवघर हवाईअड्डे पर कथित तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का मुकदमा रद्द करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली झारखंड सरकार की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति   एस ओका और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने ये फैसला दिया। पीठ ने हालांकि, राज्य सरकार को जांच के दौरान एकत्र किए गए सबूतों को चार सप्ताह के भीतर विमान अधिनियम, 1934 के तहत अधिकृत अधिकारी को भेजने की स्वतंत्रता दी।
कानून के अनुसार, अधिकारी को यह तय करने का निर्देश दिया गया है कि अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने की आवश्यकता है या नहीं।
झारखंड में दर्ज नामजद मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादियों -भाजपा सांसदों एवं अन्य ने हवाई अड्डे के वायु यातायात नियंत्रक (एटीसी) के अधिकारियों को एक निजी विमान को उड़ान भरने की अनुमति देने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया और धमकी दी, जो सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।
न्यायमूर्ति ओका की अध्यक्षता वाली पीठ ने 18 दिसंबर, 2024 को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।
आरोपी सांसदों और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत लगाए गए आरोपों में धारा 336 (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), धारा 447 (आपराधिक अतिक्रमण) और धारा 448 (घर में अतिक्रमण) के साथ-साथ विमान अधिनियम 1934 की धारा 10 और 11ए भी शामिल हैं।
झारखंड उच्च न्यायालय ने इस मुकदमे को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि इसके लिए विमान अधिनियम के तहत अपेक्षित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी या मंजूरी नहीं ली गई। अदालत ने फैसला सुनाया कि ऐसे मामलों में विमान अधिनियम के प्रावधान आईपीसी से अधिक मायने रखते हैं।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने तर्क दिया कि विमान अधिनियम की धारा 10 और 11ए के तहत जांच के लिए पूर्व मंजूरी अनावश्यक थी।
इस पर, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि अधिनियम के तहत अपराधों पर औपचारिक शिकायत दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है।
न्यायमूर्ति ओका ने धारा 336 और 447 जैसे आईपीसी प्रावधानों की प्रयोज्यता के बारे में भी चिंता जताई तथा जीवन को खतरे में डालने या आपराधिक अतिक्रमण के साक्ष्य पर सवाल उठाया। शीर्ष अदालत ने मुकदमे को रद्द करने के झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखते हुए जांच के दौरान एकत्र की गई सामग्री को नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) को प्रस्तुत करने की अनुमति दी।
फैसले का मुख्य अंश पढ़ते हुए न्यायमूर्ति ओका ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमा रद्द करने के मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन उसने विमान अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के राज्य सरकार के अधिकार की पुष्टि की।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: airport security protocolappealcaseJharkhandrejectsSupreme Courtviolationअपीलउल्लंघनखारिजझारखंडमामलेसुप्रीम कोर्टहवाईअड्डा सुरक्षा प्रोटोकॉल
Previous Post

तुर्की के होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत

Next Post

भाजपा आई तो राक्षसों की तरह दिल्ली के झुग्गीवालों को निगल जाएगी: केजरीवाल

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
लॉन बॉल:पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली व उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत
खेल

लॉन बॉल:पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली व उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत

February 5, 2025
Next Post
भाजपा आई तो राक्षसों की तरह दिल्ली के झुग्गीवालों को निगल जाएगी: केजरीवाल

भाजपा आई तो राक्षसों की तरह दिल्ली के झुग्गीवालों को निगल जाएगी: केजरीवाल

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Partly Cloudy
32 ° c
34%
6.8mh
43 c 34 c
Wed
41 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved