• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
19 °c
New Delhi
25 ° Fri
26 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

हिन्दू हित ही देश का हित और हिंदू संस्कृति ही इस देश की संस्कृति: परांडे

News Desk by News Desk
February 24, 2024
in राजनीति
हिन्दू हित ही देश का हित और हिंदू संस्कृति ही इस देश की संस्कृति: परांडे
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या, 24 फरवरी (कड़वा सत्य) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने शनिवार को कहा कि हिन्दू हित ही देश का हित और हिंदू संस्कृति ही इस देश की संस्कृति है।
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री परांडे ने आज यहां श्रीरामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला राजघाट में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पत्रकारों से कहा कि विहिप जन्म से ही देश में हिन्दू समाज के लिये कार्य कर रहा है। संगठन को साठ वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। अपने इस षष्ठी पूर्ति वर्ष के अंतर्गत विहिप देश के एक लाख स्थानों पर संगठन को विस्तार देगी। एक सवाल के जवाब में विहिप अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा का संकल्प सम्पूर्ण हिंदू समाज का था। भव्य राम मंदिर निर्माण से अयोध्या का संकल्प पूर्ण हुआ। मंदिर वहीं बना जहां हम सबने संकल्प लिया था। काशी, मथुरा के बारे में सारे विषय आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्यों से यही लग रहा है कि हिन्दू समाज का काशी, मथुरा का भी संकल्प पूर्ण होने वाला है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या कारसेवकपुरम् में विहिप प्रन्यासी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में हिन्दू समाज को संगठित करने तथा देश में चल रहे जनसंख्या असंतुलन, लव जिहाद, विदेशी मुस्लिम घुसपैठ, गुपचुप तरीके से ईसाई मिशनरियों द्वारा चलाये जा रहे अवैध धर्मान्तरण जैसे विषयों पर मंथन किया जायेगा। इससे निपटने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विहिप के ये प्रन्यासी मण्डल की आवश्यक बैठक विलम्ब से और रामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला के दिव्य, भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरान्त अयोध्या धाम में सम्पन्न होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि संकल्प की सिद्धि का सुखद आनंद सभी ध्येय निष्ठ कार्यकर्ताओं के हृदयों को स्वाभिमान और गर्व से झंकृत कर रहा है। यहां आयोजित यह षष्ठी पूर्ति वर्ष की देरी होने कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की योजना, रचना को गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विहिप देश के एक लाख स्थानों पर संगठन विस्तार करने की योजना बनायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी विहिप सहित उसके अनुसांगिक संगठनों जैसे बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन भी होगा। देश के हजारों हिंदू युवा सहभागी बनकर राष्ट्रोत्थान में संकल्पित होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किये गये सीएए कानून का लाभ जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश से आये हुए निर्वासित हिन्दू, जैन, बौद्ध को नागरिकता दिलाने के लिये विहिप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे रहेगी।
अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि विगत दिनों पश्चिम बंगाल में माता-बहनों और संतों पर जो नृशंस और पाशविक अत्याचार जिहादी मुस्लिम अराजक तत्वों द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के संभावित संरक्षण में किये गये उसका विहिप घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि विहिप अपराध में लिप्त जेहादी मुस्लिम नरपिशाचों को फांसी देने की जोरदार ढंग से मांग करती है। पश्चिम बंगाल में अस्थिरता का दौर चल रहा है। अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। अपराध करने वाले, अत्याचार करने वाले सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता हैं। उन्हें सत्ता पक्ष सीधे-सीधे बचा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके अत्याचारी कृत्य को हिन्दू समाज को कभी भूलना नहीं चाहिए। ऐसी घटनायें भविष्य में दुबारा चुनौती न देने पायें इसके लिए सम्पूर्ण हिंदू समाज को एकजुटता के लिए लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।
इस बैठक में विहिप के केन्द्रीय अध्यक्ष पद्मश्री आर्यन सिंह, कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, विहिप उपाध्यक्ष एवं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चम्पत राय, विहिप प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद थे।
सुरेन्द्र, उप्रेती

Tags: : परांडेHindu interest is the interest of the country and Hindu culture is the culture of this country: Parandeइस देश की संस्कृतिऔर हिंदू संस्कृति हीदेश का हितहिन्दू हित ही
Previous Post

धनखड़ सोमवार को होंगे मिजोरम के दौरे पर

Next Post

मुशीर ने बड़ौदा के खिलाफ ऐतिहासिक नाबाद दोहरा शतक जड़ा

Related Posts

No Content Available
Next Post
मुशीर ने बड़ौदा के खिलाफ ऐतिहासिक नाबाद दोहरा शतक जड़ा

मुशीर ने बड़ौदा के खिलाफ ऐतिहासिक नाबाद दोहरा शतक जड़ा

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
19 ° c
64%
7.9mh
33 c 19 c
Fri
33 c 21 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved