• About us
  • Contact us
Wednesday, April 22, 2026
39 °c
New Delhi
37 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

हॉकी महिला: यूपी,बंगाल,दिल्ली और छत्तीसगढ़ ने जीते मुकाबले

News Desk by News Desk
March 16, 2024
in खेल
हॉकी महिला: यूपी,बंगाल,दिल्ली और छत्तीसगढ़ ने जीते मुकाबले
Share on FacebookShare on Twitter

पुणे, 16 मार्च (कड़वा सत्य) 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के चौथे दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी बंगाल, दिल्ली हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी अपने-अपने मैचों में विजयी रहीं।
मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिंपरी, पुणे में उत्तर प्रदेश हॉकी ने पूल सी मुकाबले में हॉकी आंध्र प्रदेश को 11-2 से हराकर अभियान की अपनी पहली जीत हासिल की। आंध्र् की कल्याणी स्वर्णपुडी ने मैच के सातवें मिनट में गतिरोध तोड़कर हॉकी अपनी टीम को बढ़त दिलाई मगर कुछ मिनट बाद, शशिकला (14′) ने स्कोर बराबर कर दिया और उत्तर प्रदेश के लिए गोलों की झड़ी लग गई। भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड और उत्तर प्रदेश इकाई की कप्तान, वंदना कटारिया (43′, 50′, 55′) गोल के सामने शानदार प्रदर्शन करके मैच की शीर्ष स्कोरर बनीं।
इस बीच, भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड मुमताज खान (27′, 47′) और उपासना सिंह (35′, 46′) ने एक-एक गोल किया। इसके अलावा, रीतू सिंह (27′), स्वर्णिका रावत (38′) और सिमरन सिंह (57′) ने भी स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया। मैच के अंतिम मिनटों में, गार्लांका वराहलम्मा (57′) ने नेट पर गोल करके हॉकी आंध्र प्रदेश की संख्या को दोगुना कर दिया।
दोपहर बाद पूल एच मुकाबले में हॉकी बंगाल ने हॉकी तेलंगाना के खिलाफ 11-0 की शानदार जीत हासिल की। होरो संजना (4′, 20′, 21′, 38′, 44′) और सुष्मिता पन्ना (6′, 10′, 44′) ने सर्वाधिक गोल किए, जबकि मोनिका नाग (7′, 40′) ने भी गोल किए। कप्तान अंजना डुंगडुंग (5) ने भी हॉकी बंगाल के लिए स्कोरशीट पर अपना नाम दर्ज कराया।
दिल्ली हॉकी ने पूल बी मुकाबले में केरल हॉकी के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। तान्या (21′) ने दूसरे क्वार्टर में दिल्ली को बढ़त दिलाई, वहीं एस श्वेता (33′) ने जल्द ही केरल के लिए बराबरी का गोल दाग दिया। सोनाली (37′, 59′) के दो गोल और मांशी (54′) के एक गोल के दम पर दिल्ली जीत हासिल करने के लिए आगे बढ़ी।
पूल ए मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने हॉकी बिहार को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। अनीशा साहू (8′) ने छत्तीसगढ़ हॉकी को शुरुआती बढ़त दिलाई, जबकि आंचल साहू (51′) ने अंतिम क्वार्टर में गोल करके जीत हासिल की।
तमिलनाडु की हॉकी टीम को पूल एच मुकाबले में हॉकी गुजरात का सामना करना है, जबकि बाद में दिन में पूल जी के मुकाबले में हॉकी उत्तराखंड का सामना दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी से होना है।
प्रदीप

Tags: BengalDelhi and Chhattisgarh won the matchesजीते मुकाबले. Hockey Women: UPदिल्ली और छत्तीसगढ़बंगालयूपीहॉकी महिला
Previous Post

लोकसभा चुनाव: 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में, गिनती चार जून को

Next Post

तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी: मोदी

Related Posts

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण
खेल

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

February 2, 2025
श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हराया
खेल

श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को 1-0 से हराया

January 15, 2025
बंगाल ने 206 रन की बढ़त के साथ मैच पर बनाई पकड़
खेल

बंगाल ने 206 रन की बढ़त के साथ मैच पर बनाई पकड़

November 9, 2024
यूपी के गेंदबाजों ने दिखाया दम,पंजाब की पहली पारी 210 रन पर सिमटी
खेल

यूपी के गेंदबाजों ने दिखाया दम,पंजाब की पहली पारी 210 रन पर सिमटी

October 26, 2024
यूपी की मानसी सीनियर रैकिंग बैड़मिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
खेल

यूपी की मानसी सीनियर रैकिंग बैड़मिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

October 17, 2024
जुयाल की कप्तानी पारी,यूपी तीन विकेट पर 198 रन
खेल

जुयाल की कप्तानी पारी,यूपी तीन विकेट पर 198 रन

October 12, 2024
Next Post
तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी: मोदी

तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार एवं गरीबी के खिलाफ लड़ाई तेज होगी: मोदी

New Delhi, India
Wednesday, April 22, 2026
Sunny
39 ° c
14%
22.7mh
42 c 31 c
Thu
44 c 32 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

April 21, 2026
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

April 21, 2026
">
Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

April 21, 2026
कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

April 21, 2026

">
Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

April 21, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved