• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
25 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

अटल के किरदार के लिये जाना पड़ा एक्टिंग टीचर की शरण में: पंकज त्रिपाठी

News Desk by News Desk
January 11, 2024
in बॉलीवुड
अटल के किरदार के लिये जाना पड़ा एक्टिंग टीचर की शरण में: पंकज त्रिपाठी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ 11 जनवरी (कड़वा सत्य) मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी कई लोकप्रिय वेबसीरीज के जरिये अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को रुपहले पर्दे पर निभाना उनके फिल्मी करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे अंजाम तक पहुंचाने के लिये उन्हे 25 साल बाद अपने एक्टिंग टीचर की शरण में जाना पड़ा।

पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मकथा पर बनी फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के गीत हिन्दू तन मन…’ की लाचिंग के मौके पर नवाब नगरी आये पंकज ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा “ मै अपने अभिनय के 25 साल के करियर में किसी भी किरदार के लिये अपने एक्टिंग टीचर के पास नहीं गया, थोड़ी बहुत परेशानी आने पर टीचर को फोन करके टिप्स से ही काम चल जाता था मगर अटल के किरदार को जानने समझने के बाद निभाने में परेशानी आने पर मुझे अपने एक्टिंग टीचर के पास जाना पड़ा और दो घंटे देने पड़े क्योंकि चुनौतियां बहुत थी। यह कोई काल्पनिक व्यक्तित्व नहीं है। बाकी फिल्मों में हम काल्पनिक किरदार को निभाते है जो लेखक निर्देशक सोच कर हमें बताते हैं मगर इस विराट व्यक्तित्व को निभाने के लिये सोचना पड़ा कि हमे कितना गंभीर होना है,कितनी मिमिक्री करनी है,नकल कितनी करुं। यह मुश्किल भरी चुनौती थी क्योंकि मुझे मिमिक्री करनी आती भी नहीं है।”

उन्होने कहा “ इस किरदार को निभाने के लिये मुझे निर्देशक रवि से इस बारे में लंबी बातचीत करनी पड़ी कि हमें उनके मनोभाव को पकडना है कि उनके विचारों को पकडना है। हम जितना मंच पर दिखते है,उससे कहीं अधिक हमारा निजी व्यक्तित्व होता है जो लोगों के सामने नहीं आ सकता। आखिरकार बतौर अभिनेता मुझे लगा कि मै उनकी चेतना को पकड़ूंगा,उनकी आत्मा को पकड़ूंगा,उनके विचारों को पकड़ूंगा। अटल जी के हावभाव,उनके बोलने का अंदाज,अटल जी के विराम बड़े रुचिकर होते थे और इन्ही मनोभावों को मैने पर्दे पर चित्रित करने का प्रयास किया है। हम अटल के कठिन निर्णयों को जानते है,उनके भाषणों से परिचित है मगर हमने इस फिल्म में उनकी जीवन यात्रा को फिल्मी पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है। मुझे विश्वास है कि दर्शकों का प्यार मुझे मिलेगा। ”

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक पहले 19 जनवरी को फिल्म की रिलीज को लेकर पूछे गये एक सवाल पर फिल्म निर्देशक रवि जाधव ने कहा कि तीन साल पहले फिल्म निर्माण का काम चालू हुआ था। उस समय किसी को पता नहीं था कि फिल्म की शूटिंग कब पूरी होगी और कब रिलीज होगी। पहले पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती 25 दिसंबर को फिल्म के रिलीज करने की योजना थी मगर एडिटिंग की कमियों को पूरा करने के लिये रिलीज की तारीख को आगे बढाना पड़ा।

उन्होने कहा कि फिल्म की शूटिंग वैसे तो अटल के जन्मस्थान आगरा के बटेश्वर,ग्वालियर,दिल्ली और मुबंई में हुयी है मगर शूटिंग का बड़ा हिस्सा उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ में फिल्माया गया है जहां पूरी फिल्म यूनिट को यहां के लोगों का प्यार मिला।

प्रदीप

Tags: manyअपने अभिनयअपने एक्टिंग टीचरउन्हे 25 साल बादजिसे अंजाम तक पहुंचानेनिभाना उनके फिल्मी करियरपंकज त्रिपाठीबालीवुड अभिनेताभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीमिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी कई लोकप्रिय वेबसीरीजरुपहले पर्देलखनऊलोहा मनवा चुकेव्यक्तित्वशरणसबसे चुनौतीपूर्ण कार्य
Previous Post

अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई इंडिगो की हवाई सेवा

Next Post

बाबरी ढांचे का ध्वंस एक गांधीवादी समाधान था : बलवीर पुंज

Related Posts

राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए : पंकज त्रिपाठी
अभी-अभी

राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए : पंकज त्रिपाठी

February 14, 2026
योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खेल

पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

February 4, 2025
अभिषेक ने तूफानी शतक के साथ बनाये कई रिकार्ड
खेल

अभिषेक ने तूफानी शतक के साथ बनाये कई रिकार्ड

February 2, 2025
राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण
खेल

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

February 2, 2025
देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु
खेल

देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु

January 31, 2025
Next Post
बाबरी ढांचे का ध्वंस एक गांधीवादी समाधान था : बलवीर पुंज

बाबरी ढांचे का ध्वंस एक गांधीवादी समाधान था : बलवीर पुंज

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
25 ° c
47%
15.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved