• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
19 °c
New Delhi
24 ° Thu
26 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

“अपनी छवि चमकाने के लिए रेलवे की छवि बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी” : रेलवे

News Desk by News Desk
July 6, 2024
in देश
“अपनी छवि चमकाने के लिए रेलवे की छवि बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी” : रेलवे
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 06 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा शुक्रवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का विमर्श स्थापित करने की कोशिश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि श्री गांधी अपनी छवि चमकाने के लिए रेलवे को विकास की पटरी से उतार कर सियासी अखाड़ा बनाने पर आमादा हैं।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि यह बहुत ही दुःखद बात है कि भारतीय रेलवे को लेकर पिछले कुछ समय से सियासत जोरों पर है। इससे पहले रेलवे में अक्सर नई ट्रेनों की शुरुआत होने की, रिकॉर्ड स्तर पर रेल कोच तैयार होने की, देशभर में तेजी से हो रहे रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन की और तमाम उपलब्धियों की खबरें की पढ़ने और देखने में आती थीं, लेकिन अचानक रेलवे की छवि पर अब सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी हो जाता है कि क्या रेलवे को अब सियासी फायदे के लिए कोई अपना हथियार बना रहा है? कोई अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए रेलवे की छवि पर दाग लगाने की कोशिश कर रहा है?
रेल अधिकारियों का कहना है कि इसका दिलचस्प पहलू यह है कि जिस संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में रेलवे की प्रगति बहुत धीमी थी और उस सरकार में रेलवे का नेतृत्व करने वाले नेता आज की भारतीय रेलवे पर सिर्फ सवाल ही नहीं उठा रहे हैं, बल्कि तरह-तरह के निराधार आरोप भी लगा रहे हैं।
इस संबंध में रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेलवे को लेकर भ् क खबरें फैलाईं और अब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी लोगों के बीच रेलवे की गलत छवि बनाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि रील बनाकर उस रेलवे को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, जो रोज दो करोड़ यात्रियों की सेवा में दौड़ रही है। रील बनाकर अपनी छवि सुधारने वाले लोगों को यह जरूर सोचना और समझना चाहिए कि देश रील से नहीं, काम करने से चलता है और भारतीय रेलवे भी रील बनाने से नहीं बल्कि लाखों अपने कर्मठ कर्मचारियों की मेहनत एवं लगन से चल रहा है। छवि रील बनाने से नहीं, देश के विकास के लिए, लोगों की सहूलियत के लिए काम करने से, उनकी सेवा करने से बनती है। उन्होंने कहा कि नेताओं को देशहित में काम करना चाहिए न कि रील बनाकर अपनी छवि सुधारने का काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष के नेताओं से भारतीय रेलवे को राजनीति से दूर रखने की अपील की थी, लेकिन श्री गांधी भारतीय रेलवे को अब अपना सियासी अखाड़ा बनाने पर आमादा हैं।
अधिकारियों के अनुसार कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर करीब 50 लोको पायलटों से मुलाकात की तो उनकी पार्टी की तरफ से इसे लोको पायलटों एवं क्रू मेंबर की समस्या जानने की कोशिश करार देते हुए सोशल मीडिया में रेलवे के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने का अभियान छेड़ दिया गया, लेकिन इसका असल पहलू लोगों से छुपाया जा रहा है।
वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के अनुसार, हकीकत यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उनके साथ 15-20 सुरक्षा स्टॉफ, करीब 08-10 कैम ैन और एक महिला भी थीं, जो कैमरे का फोकस किस तरफ रखना है, श्री राहुल गांधी जब बोल रहे हों तो कैमरे का एंगल किस तरफ रखना है, ये सब बता चल रही थीं। इसके अलावा करीब 10-12 कांग्रेस कार्यकर्ता श्री गांधी के साथ थे और 08-10 क्रू थे, लेकिन लोकसभा में नेता विपक्ष द्वारा जिन क्रू को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, वो वहां के स्टाफ नहीं थे, सुनियोजित तरीके से ये क्रू और कुछ टिकट की जांज करने वाले टीटी बाहर से बुलाए गए थे।
अधिकारियों के मुताबिक श्री राहुल गांधी जब क्रू लॉबी में दाखिल हुए तो उनके साथ 08-10 कैम ैन भी लॉबी में प्रवेश कर गए और वहां महिला डॉयरेक्टर की उपस्थिति में उनके बताए हुए निर्देशन में फिर राहुल गांधी की बातचीत का वीडियो शूट होने लगा।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: Lok Sabha Opposition Leader Rahul GandhiNew DelhiRailwaysRailways is spoiling its imageTo enhance its imageअपनीचमकानेछविनयी दिल्लीबिगाड़रहेरेलवेलिएलोकसभा विपक्ष नेता राहुल गांधी
Previous Post

मोदी ने कीर स्टार्मर को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर दी बधाई

Next Post

आर्थिक लचीलापन बढ़ाने के लिए नवाचारी नीतियों की जरूरत: प्रो पांडे

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
आर्थिक लचीलापन बढ़ाने के लिए नवाचारी नीतियों की जरूरत: प्रो पांडे

आर्थिक लचीलापन बढ़ाने के लिए नवाचारी नीतियों की जरूरत: प्रो पांडे

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
19 ° c
64%
8.6mh
32 c 18 c
Thu
33 c 19 c
Fri

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved