• About us
  • Contact us
Sunday, February 1, 2026
23 °c
New Delhi
18 ° Mon
19 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई, महंगाई,बेरोजगारी बड़ी चुनौती : कांग्रेस

News Desk by News Desk
July 19, 2024
in देश
अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई, महंगाई,बेरोजगारी बड़ी चुनौती : कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को अपना सातवां बजट पेश करेंगी और इसको लेकर वह उद्योगपतियों, बैंकर्स, किसान संगठनों से बात कर चुकी है, लेकिन देश में सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी, महंगाई और अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई है जिसे कम करने के लिए उनके इरादे स्पष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बड़ा संकट यह है कि देश की एक फीसदी आबादी के पास लगभग आधा संपत्ति है जिसके कारण गरीबी और अमीरी के बीच की खाई बढ़ रही है और बेरोजगारी का हल नहीं निकल रहा है। हालात यह है कि नौकरियां नहीं हैं और देश में नौकरियां सिर्फ संविदा पर आधारित हो गई हैं। संविदा नौकरियों की दर दोगुनी से ज्यादा हो गई है और महंगाई आसान छू रही है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार फिलहाल कदम उठाते नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा, “आज देश में आर्थिक असमानता की दर ब्रिटिश राज से भी बदतर है। इस देश की एक प्रतिशत आबादी का देश की 40 प्रतिशत संपत्ति पर नियंत्रण है। जिसके कारण अमीर और अमीर, गरीब और ज्यादा गरीब हो रहा है। क्या यह बजट इस खाई को पाटने के लिए कुछ करेगा। देश के 48 प्रतिशत परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। लोगों की आय कम हुई है और वे बचत का सहारा लिए जीवन जी रहे हैं। आज देश की हालत -‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया’ हो गया है।”
प्रवक्ता ने कहा “वित्तमंत्री निर्मला सीतरमण जी अपना सातवां बजट पेश करेंगी। इस बजट को बनाने से पहले उन्होंने कुछ उद्योगपतियों, बैंकर्स, किसान संगठनों से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया है, लेकिन क्या वे उन परिवारों से मिली हैं, जो दिन में तीन वक्त की रोटी नहीं खा पा रहे हैं। क्या वे उन महिलाओं से मिली हैं, जो महंगाई से जूझ रही हैं। क्या वे उन किसानों से मिली हैं, जो फसल का सही दाम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। क्या वे उन युवाओं से मिली हैं, जो पेपर लीक से प्रताड़ित हैं। क्या वे असल हिंदुस्तान से मिली हैं। ये स्पष्ट है कि वे उनसे नहीं मिली हैं। ये बजट चंद पूंजिपतियों को और अमीर बनाने के लिए बनाया जा रहा है।”
उन्होंने किसानों की हालत का उदाहरण देते हुए कहा “मार्च, 2024 में उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले किसान पुष्पेंद्र अपनी थोड़ी सी जमीन पर मटर और गेहूं लगाते थे। हर किसान की तरह वह भी लगातार नुकसान झेल रहे थे, आमदनी लगातार घट रही थी और खर्चा बढ़ता जा रहा था। जिसके कारण उनके ऊपर करीब एक लाख चार हजार रुपए का कर्ज हो गया। वह इस कर्ज को चुका नहीं पाए और अंत में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली, लेकिन इनके बारे में वित्त मंत्री या प्रधानमंत्री को कुछ नहीं पता, इसलिए बजट इनके लिए नहीं बनाया गया है। लोकल सर्कल की रिपोर्ट बताती है- बजट आने से पहले अर्थव्यवस्था का हाल देख लीजिए,-गुजरात की टूटती रेलिंग और मुंबई में एविएशन क्षेत्र की नौकरियों के लिए लाखों की भीड़, इस सरकार की झूठी दलीलों का पर्दाफाश करती हैं आर्थिक कुप्रबंधन, नोटबंदी, आधी-अधूरी जीएसटी और अकुशल कोविड प्रबंधन जैसी नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था को 11.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। देश में 1.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां खत्म हो गईं। ठेका और संविदा पर काम करने वाले कर्मचारियों की हिस्सेदारी 2013 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 43 प्रतिशत हो गई लेकिन नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि उन्होंने आठ करोड़ रोजगार दे दिए। आखिर कहां है ये नौकरियां।”
प्रवक्ता ने कहा, “आज देश में महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। महंगाई लगातार नौ प्रतिशत के ऊपर बना हुआ है और सब्जियों की कीमतों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई है। अमीर को फर्क न पड़ता हो, लेकिन गरीब की थाली से आपने सब्जी भी गायब करने का काम किया है। ये महंगाई हर तरफ है, जैसे- ट्रांसपोर्ट, स्कूल फीस, कपड़ा आदि इसलिए सवाल है- क्या ये बजट महंगाई को रोक पाएगा। खपत हमारी इकॉनमी का 60 प्रतिशत हिस्सा है। आंकड़े दिखाते हैं कि कीमत घटाने के बाद भी अप्रैल और मई में एमफसीजी की सेल आधी हो गई है। 60 हज़ार करोड़ रुपए की गाड़ियां बिना बिके पड़ी हुई हैं। महंगाई का आलम ये है कि कार खरीदने वाले भी कार नहीं खरीद पा रहे हैं।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: big challengeCongressincreasing gapinflationNew Delhirich-poorUnemploymentअमीरी-गरीबीकांग्रेसनयी दिल्लीबड़ी चुनौतीबढ़ती खाईबेरोजगारीमहंगाई
Previous Post

रिलायंस जियो का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत के साथ 5445 करोड़ रुपये

Next Post

भारती एयरटेल को मिला टैक्सनेट 2.0 परियोजना का ठेका

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न
संपादकीय

आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न

October 4, 2025
Next Post
भारती एयरटेल को मिला टैक्सनेट 2.0 परियोजना का ठेका

भारती एयरटेल को मिला टैक्सनेट 2.0 परियोजना का ठेका

New Delhi, India
Sunday, February 1, 2026
Mist
23 ° c
41%
11.2mh
22 c 14 c
Mon
24 c 14 c
Tue

ताजा खबर

ज़्यादा नो-नो कहने से बच्चे होते हैं निगेटिव!

ज़्यादा नो-नो कहने से बच्चे होते हैं निगेटिव!

January 31, 2026
गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

गैंगस्टरों के सहारे सत्ता? अकाली नेताओं पर बड़ा हमला – सुखबीर बादल को लेकर धालीवाल का तीखा सवाल

January 31, 2026
वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारेगा भारत – हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया का बड़ा संदेश

वैदिक शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवारेगा भारत – हरजोत सिंह बैंस और मनीष सिसोदिया का बड़ा संदेश

January 31, 2026
राज्य में हुई 351 क्विंटल हुई गन्ना की खरीद- 85 फीसदी से अधिक हुआ गन्ना किसानों डेय राशि का भुगतान

राज्य में हुई 351 क्विंटल हुई गन्ना की खरीद- 85 फीसदी से अधिक हुआ गन्ना किसानों डेय राशि का भुगतान

January 31, 2026
अप्रैल तक तैयार होगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी – 66.92 करोड़ से बना मल्टीस्टोरी हाईटेक कैंपस

अप्रैल तक तैयार होगी बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी – 66.92 करोड़ से बना मल्टीस्टोरी हाईटेक कैंपस

January 31, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved