• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
26 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिकों को आंगनवाड़ियों से जोड़ने काे कहा ईरानी ने

News Desk by News Desk
December 22, 2023
in देश
असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिकों को आंगनवाड़ियों से जोड़ने काे कहा ईरानी ने
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिला श्रमिकों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने और उन्हें आंगनवाड़ी-सह-क्रैच योजना से जोड़ने काे कहा है। श्रीमती ईरानी ने शुक्रवार को यहां पालना के अंतर्गत आंगनवाड़ी-सह-क्रैच – एडब्ल्यूसीसी पर योजना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के लोकार्पण समराेह में कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता हर उस महिला तक पहुंचना है जो अपने घर पर काम के साथ-साथ दूसरों के घर में कार्य करके अपनी आजीविका चलाती है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता खेतिहर श्रमिक, पालना के अंतर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों का हिस्‍सा बनाते हुए उनकी आजीविका के साथ-साथ उनके बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सक्षम बनाना है। उन्होंने राज्य और जिला अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित 17 हजार क्रैच की संख्‍या को अंतिम सीमा के रुप में नहीं देखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उन राज्यों को पूरा सहयोग देगी जो प्रस्तावित संख्या से अधिक एडब्ल्यूसीसी खोलना चाहते हैं। उन्होंने राज्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्माण स्थलों का मूलभूत मूल्यांकन करने और शहरी एवं उप-शहरी क्षेत्रों का मानचित्र बनाने काे कहा , जहां संगठित और असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अधिक है, ताकि क्रैच के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान की जा सके।
श्रीमती ईरानी ने कहा कि मंत्रालय राज्यों के परामर्श से एक रूपरेखा बनाएगा, जहां कोई भी निजी क्षमता में इस क्षेत्र में सेवा में भागीदारी कर सकता है। इसके लिए बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य आवश्यकताओं और पोषण का पता लगाया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक अवसर प्रदान करने में बाल देखभाल क्षेत्र की क्षमता को बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बाल शोषण और इस क्षेत्र में कानूनों का उल्लंघन करने वाले उन सभी अनगिनत और अपंजीकृत संस्‍थानों को बंद करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों का अस्तित्व समाप्त करने को सुनिश्चित करने के लिए पुरुषों के साथ-साथ ऐसे संस्थानों में कार्यरत महिलाओं का भी पुलिस सत्यापन किया जाना एक पूर्व-आवश्यकता है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास और आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदीवर पांडे, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव इंद्र दीप सिंह धारीवाल के साथ-साथ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की संयुक्त सचिव राजुल भट्ट भी उपस्थित रहीं। डॉ. मुंजपारा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 17000 क्रैच स्थापित करने का है, जिनमें से अब तक 5222 को स्‍वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी -सह-क्रैच महिलाओं के बीच श्रम बल की भागीदारी में सुधार करने में महत्वपूर्ण साधन सिद्ध होगा, जिससे भारत के आर्थिक विकास पर सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा।
सत्या,आशा

Tags: asked statesNew DelhiSmriti IraniUnion Ministerunion territoriesunorganizeअधिक संख्या वाले क्षेत्रोंअसंगठित क्षेत्रआंगनवाड़ी-सह-क्रैच योजनाकार्यरतकेंद्रशासित प्रदेशोंकेंद्रीय मंत्रीजोड़ने काे कहानयी दिल्लीपहचान करनेमहिला श्रमिकोंराज्योंस्मृति ईरानी
Previous Post

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 78 रनों से हराकर सीरीज एकदिवसीय जीती

Next Post

मंत्रिमंडल गठन को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच यादव ने की मोदी-शाह से मुलाकात

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
मंत्रिमंडल गठन को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच यादव ने की मोदी-शाह से मुलाकात

मंत्रिमंडल गठन को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच यादव ने की मोदी-शाह से मुलाकात

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
26 ° c
39%
5.4mh
31 c 19 c
Wed
32 c 19 c
Thu

ताजा खबर

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026
बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved