• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
28 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आतिशी ने की बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा

News Desk by News Desk
October 15, 2024
in देश
आतिशी ने की बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (कड़वा सत्य) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र उच्च स्तरीय बैठक कर मौजूदा हालात की आज समीक्षा की।
सुश्री आतिशी ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ने के कारण सोमवार शाम से दिल्ली में ग्रैप-1 को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो दिन में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। गत 13 अक्टूबर को एक्यूआई 224 के स्तर पर पहुंच गया और 14 अक्टूबर को यह 234 पर पहुंच गया।
उन्होंने कहा कि ग्रैप-1 के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण हिस्सा निर्माण स्थलों पर धूल की रोकथाम है। इस बाबत डीपीसीसी की 33 टीमें, राजस्व विभाग की 33 टीमें और उद्योग विभाग की भी 33 टीमें बनाई गई है। यह सभी 99 टीमें रोजाना निजी और सरकारी निर्माण स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर धूल प्रदूषण की रोकथाम के जारी नियमों के पालन का जायजा लेंगी। यह टीमें रोजाना अपने निरीक्षणों की रिपोर्ट ग्रीन वॉर रूम, पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर उड़ने वाली धूल का एक महत्वपूर्ण कारण सड़कों का टूटा होना है। इसके लिए युद्ध स्तर पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के 1400 किमी सड़कों के मरम्मत का काम चल रहा है। निगम भी अपनी सड़कों का मरम्मत करवा रही है। इनके अलावा सड़कों पर मौजूद धूल को उड़ने से रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन तैनात किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन को लेकर याताायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर वहाँ अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाए। क्योंकि त्यौहारों के मौसम में सड़कों पर आवाजाही ज्यादा होती है और यातायात देखने को मिलता है। इन सबके अलावा यदि यातायात पुलिस को दिल्ली सरकार के होम गार्ड की ज़रूरत है तो बुधवार तक दिल्ली पुलिस इस बाबत दिल्ली के गृह विभाग की सूचित करे और फिर गृह विभाग द्वारा यातायात जाम लगने वाले प्वाइंट्स पर होम गार्ड तैनात किए जाएँगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सरकार एक जागरूकता कार्यक्रम चलायेगी, जिसमें दिल्ली के लोगों को कार पूलिंग करने, दीपावली पर पटाखों का इस्तेमाल न करने की अपील की जाएगी। साथ ही सभी आरडब्ल्यूए से अपील की जाएगी कि वो सिक्योरिटी गार्ड्स को इलेक्ट्रिक हीटर दे, ताकि लकड़ियां न जलाई जाए।
इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार पहले से ही प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 21 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है। दिल्ली में पराली की घटनाओं को कम करने के लिए बायो डी-कम्पोजर का छिड़काव किया जा रहा है। हमें यह भी समझना जरूरी है कि दिल्ली के अंदर का प्रदूषण केवल दिल्ली का नहीं है। दिल्ली के चारों ओर से आने वाला प्रदूषण भी इसमें बढ़ोतरी करता है। श्री राय ने कहा कि भाजपा के लोग पंजाब का नाम लेकर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पराली की घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे दिल्ली के लोगों को तकलीफ हो रही है। हमें सबका सहयोग चाहिए। दिल्ली में हमारी सरकार पूरी सक्रियता से मिलकर काम करेगी।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: Capitalcurrent situationDelhi Chief Minister AtishiHigh level meetingNew Delhireview todayrising pollutionआज समीक्षाउच्च स्तरीय बैठकदिल्ली मुख्यमंत्री आतिशीनयी दिल्लीबढ़ते प्रदूषणमौजूदा हालातराजधानी
Previous Post

सीतारमण मैक्सिको और अमेरिका की यात्रा पर आज रात होंगी रवाना

Next Post

अल्जीरियाई विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि की प्रदान

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अल्जीरियाई विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि की प्रदान

अल्जीरियाई विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि की प्रदान

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
28 ° c
30%
8.3mh
31 c 19 c
Wed
32 c 19 c
Thu

ताजा खबर

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026
यूँ दिखें ट्रेडिशनली स्टाइलिश और ट्रैंडी!

यूँ दिखें ट्रेडिशनली स्टाइलिश और ट्रैंडी!

February 24, 2026
मॉडर्न किचन-अप्लायंसेज़: किचन को लगी फ़ैशन की हवा!

मॉडर्न किचन-अप्लायंसेज़: किचन को लगी फ़ैशन की हवा!

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved