• About us
  • Contact us
Thursday, April 2, 2026
30 °c
New Delhi
28 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ावर्ग, गरीब एवं किसान एक होंगे तो मोदी को सत्ता छोड़नी होगी-खड़गे

News Desk by News Desk
March 7, 2024
in राजनीति
आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ावर्ग, गरीब एवं किसान एक होंगे तो मोदी को सत्ता छोड़नी होगी-खड़गे
Share on FacebookShare on Twitter

बांसवाड़ा 07 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा करते हुए कहा है कि अगर देश में आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, गरीब एवं किसान एक रहेंगे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झुकेंगे और उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ेगी।
श्री खड़गे गुरुवार को बांसवाड़ा में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने श्री मोदी पर गरीबों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा “जो गरीबों को परेशान एवं बर्बाद करता है, उसके भजन करते हो। इसलिए मैं चाहूंगा कि आप डटकर रहो। अगर आप एक रहेंगे, आदिवासी, शेड्यूल कास्ट, बैकवर्ड क्लास, गरीब लोग, किसान एक रहेंगे, मोदी ऑटमैटिक्ली झुकेगा और सत्ता से भाग जायेंगे। एकता की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कहीं-कहीं इतनी भारी सभाएं होती हैं, उसका बहुत कम प्रचार हमें मिलता है, लेकिन सबसे ज्यादा एडवरटाइजिंग जब टीवी खोलते ही गारंटी, मोदी की गारंटी दिखता है ,क्योंकि पैसा बहुत है एडवरटाइजमेंट के लिए और वो लोग आज बहुत प्रचार कर रहे हैं। लेकिन जब कभी भी कांग्रेस पार्टी हुकुमत में आई है, तब हमेशा गरीबों का ख्याल रखते हुए काम करते हुए आई है। फिर भी कहा जाता है कि कांग्रेस ने क्या किया।
उन्होंने कहा “सुबह-शाम एक ही बात कही जाती हैं, परिवारवाद, परिवारवाद, कितनी बार बोलेंगे एक बार-दो बार, तीन बार। सुबह से शाम तक हर मीटिंग में वही। आपने क्या काम किया है, वो बताओ। हमने जो काम किया है, नेहरूजी ने क्या काम किया है, इंदिराजी ने क्या किया है, लाल बहादुर शास्त्रीजी ने क्या किया, राजीव गांधी जी ने क्या किया, हम बोलते हैं। लेकिन तुम्हारा काम तुम बोलो। कहीं जाओ, कुछ ना कुछ बोलकर वहाँ पर समाज को डिवाइड करना, समाज को अलग करना और ये जब निकल कर आते हैं, तो भाजपा के विधायक आदिवासियों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े हुए जो गरीब लोग हैं, उनके ऊपर अत्याचार करते हैं। क्या इसलिए लोगों ने इन्हें इस देश की गद्दी पर बैठाया। देश के लोगों की सुरक्षा करना है, वो छोड़कर बार-बार छोटी-मोटी चीजें लेकर टीका -टिप्पणी की जाती है। ”
श्री खड़गे ने भाजपा की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री कहते है कि चंद जातियों की सेवा करना शूद्रों का कर्तव्य है। यह भाजपा के मुख्यमंत्री का कहना है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग देश के लिए क्या कर रहे हैं। सरकारी संपत्ति अमीर लोगों को बेच रहे हैं। इसलिए ध्यान में रखना चाहिए कि इस देश में संविधान बचेगा, लोकतंत्र बचेगा, तभी आप लोग बच सकते हैं। नहीं तो फिर से हम लोग आदिवासी बनकर जंगलों में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में विकास के लिए बहुत सी चीजें यहाँ पर शुरू की थी, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया गया था, उसको बंद करने की कोशिश चल रही है और जो यहाँ लोगों के लिए 25 लाख रुपए तक का औषधि-उपचार को भी बंद कर सिर्फ पांच लाख कर दिया और वो भी चुने हुए लोगों को देने का वायदा किया गया है। उन्होंने कहा “हमारी गारंटी मोदीजी जैसी नहीं है। ये तो हमारी गारंटी तो पक्की गारंटी होती है। मोदीजी की जैसी गारंटी नहीं है। दो करोड़ लोगों को नौकरियां देने का वादा भी नहीं निभाया गया। 15 लाख रुपए देने का वायदा भी पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि देश में अभी और काम नहीं है, जॉब नहीं है ऐसा नहीं है, बहुत सी नौकरियां हैं, सरकार में, एडेड इंस्टीट्यूशन में, पुलिस में, मिलिट्री में, सरकारी नौकरी में, रेलवे में, नजदीक-नजदीक 30 लाख नौकरियां हैं। दस लाख तो सरकारी ऑफिसरों की हैं, सरकार में काम करने वालों का। दूसरे जो पब्लिक सेक्टर हैं, बड़े-बड़े कारखाने हैं और सेमी गवर्नमेंट हैं, उन सबमें मिलाकर 30 लाख नौकरियां हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को भर्ती करने का वक्त नहीं मिलता लेकिन उन्हें समुद्र में डुबकी लगाने का वक्त मिलता है। उन्हें हर जगह जाकर दर्शन लेने का समय मिलता है लेकिन जो जनता जनार्दन है, उनके दर्शन के लिए वह तैयार नहीं है। उन्होंने कहा “मोदीजी का हमेशा यही ही रवैया रहा है। इसलिए हमें अब होशियार बनना चाहिए और एक होकर हम इस चुनाव में अगर लड़ेंगे, तो सबसे हमें उम्मीद है, इस बार हो सकता है हम असेंबली में हारे होंगे, लेकिन पार्लियामेंट में हम जरुर जीतेंगे और पूरी ताकत के साथ हम जीतेंगे और मोदी जी को बताएंगे कि सिर्फ कुछ बोलने से, कुछ कहने से नहीं होता है, काम करने से होता है। यही हम दिखाएंगे।”
जोरा

Tags: backward classesIf tribalspoor and farmers are united then Modi will have to leave power - Khargescheduled castesअनुसूचित जातिआदिवासीएक होंगे तोखड़गेगरीब एवं किसानछोड़नी होगीपिछड़ावर्गमोदी को सत्ता
Previous Post

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को 35 लाख रूपये का नगद का पुरस्कार: बीएआई

Next Post

दिल्ली सरकार ने बिजली पर सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया

Related Posts

मोदी-केजरीवाल दोनों दलित पिछड़ा विरोधी: राहुल
देश

मोदी-केजरीवाल दोनों दलित पिछड़ा विरोधी: राहुल

January 14, 2025
आदिवासी समाज के कल्याण में लगा है भारतीय आदिम सेवक संघ : मुर्मु
देश

आदिवासी समाज के कल्याण में लगा है भारतीय आदिम सेवक संघ : मुर्मु

October 22, 2024
दलित पिछड़ों को बुरे वक्त में ही याद करते हैं विपक्षी दल: मायावती
राजनीति

दलित पिछड़ों को बुरे वक्त में ही याद करते हैं विपक्षी दल: मायावती

September 23, 2024
दूसरों के घर में झांकने की बजाय अपना घर संभाले भाजपा : खड़गे
देश

दूसरों के घर में झांकने की बजाय अपना घर संभाले भाजपा : खड़गे

September 22, 2024
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी क्यों की: खड़गे
राजनीति

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने में देरी क्यों की: खड़गे

September 21, 2024
घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाला जाएगा : राजनाथ सिंह
राजनीति

घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाला जाएगा : राजनाथ सिंह

September 21, 2024
Next Post
दिल्ली सरकार ने बिजली पर सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया

दिल्ली सरकार ने बिजली पर सब्सिडी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया

New Delhi, India
Thursday, April 2, 2026
Mist
30 ° c
40%
6.1mh
34 c 24 c
Fri
33 c 22 c
Sat

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ

April 2, 2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

April 2, 2026
जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

जोगिंद्रा ग्रुप द्वारा किया जा रहा 1,100 करोड़ रुपये का निवेश पंजाब के औद्योगिक विकास और ग्रीन ऊर्जा को बड़ा बढ़ावा देगा: संजीव अरोड़ा

April 1, 2026
इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

इलाज के खर्च के कारण कोई परिवार परेशान न हो, भगवंत मान सरकार घर-घर पहुंचा रही स्वास्थ्य की गारंटी: डॉ. बलबीर सिंह जी

April 1, 2026
पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved