• About us
  • Contact us
Thursday, March 5, 2026
21 °c
New Delhi
30 ° Fri
30 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आबकारी नीति कथित घोटाला: ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत

News Desk by News Desk
July 12, 2024
in देश
आबकारी नीति कथित घोटाला: ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज मुकदमे के कारण तत्काल जेल से रिहा नहीं हो पाएंगे। दोनों मामले में वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
न्यायमूर्ति   खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम राहत संबंधी आदेश पारित किया।
पीठ ने उन्हें राहत देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता (केजरीवाल) की ओर से ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका में उठाए गए कुछ कानूनी पहलुओं पर शीर्ष अदालत की बड़ी पीठ द्वारा विचार किए जाने की आवश्यकता है। इसलिए उनकी अंतरिम जमानत याचिका तब तक स्वीकार की जाती है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आबकारी नीति 2021-2022 (जिसे विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) के मामले में पहले ईडी और फिर सीबीआई द्वारा अलग-अलग दर्ज मुकदमों में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद शीर्ष अदालत की पीठ ने आज केजरीवाल को राहत देते हुए कहा कि जीवन के अधिकार से जुड़े सवाल के कारण यह मामला शीर्ष अदालत की बड़ी पीठ को संदर्भित किया गया है, इसलिए हम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का निर्देश देते हैं।”
शीर्ष अदालत ने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के तहत गिरफ्तारी की आवश्यकता है या नहीं, इस संबंध में कानूनी प्रश्न पर शीर्ष अदालत की बड़ी पीठ द्वारा विचार किया जाना है।
दिल्ली की सत्तारूढ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में मार्च से तिहाड़ जेल में बंद हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कुछ दिनों की अंतरिम जमानत दी गई थी। यह राहत शीर्ष अदालत ने दी थी।
ईडी ने 21 मार्च और सीबीआई में 26 जून 2024 को आरोपी मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुकदमे में मार्च से न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी मुख्यमंत्री केजरीवाल को अदालत की अनुमति के बाद 25 जून को पूछताछ और फिर 26 जून को गिरफ्तार किया था।
विशेष अदालत ने उसी दिन सीबीआई की गुहार पर उन्हें इस केंद्रीय जांच एजेंसी की तीन दिनों की हिरासत में भेज दिया था। हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद विशेष अदालत ने शनिवार 29 जून को उन्हें 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
राऊज एवेन्यू स्थित अवकाशकालीन विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा ने सीबीआई की ओर से केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग नहीं करने और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आग्रह के बाद यह आदेश पारित किया था।
इससे पहले ईडी की ओर से दर्ज मामले में विशेष अदालत ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दी थी।‌ इस जमानत आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी की याचिका पर 21 जून के अंतरिम रोक और 25 जून को निलंबित करने का आदेश पारित किया था।
 .  
कड़वा सत्य

Tags: caseEDExcise policy alleged scamgrantedinterim bailKejriwalअंतरिमआबकारी नीति कथित घोटालाईडीकेजरीवालजमानतमामले
Previous Post

बिरला ने तजाकिस्तान के सांसदों, अधिकारियों को भारत में प्रशिक्षण देने का दिया प्रस्ताव

Next Post

ब्रिटेन में काली खांसी के प्रकोप से नौ बच्चों की मौत

Related Posts

भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष
संपादकीय

भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष

June 27, 2025
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
केजरीवाल की फर्जी गारंटी, झूठे वादों से लोगों को मिलेगी मुक्ति, दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार: गोयल
देश

केजरीवाल की फर्जी गारंटी, झूठे वादों से लोगों को मिलेगी मुक्ति, दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार: गोयल

February 3, 2025
भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले उंगली पर स्यही न लगवाएं : केजरीवाल
देश

भाजपा के बहकावे में आकर पैसे के बदले उंगली पर स्यही न लगवाएं : केजरीवाल

February 2, 2025
केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह
देश

केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह

February 1, 2025
आप के विधायकों के इस्तीफे केजरीवाल की हार के संकेतः देवेन्द्र
देश

आप के विधायकों के इस्तीफे केजरीवाल की हार के संकेतः देवेन्द्र

February 1, 2025
Next Post
ब्रिटेन में काली खांसी के प्रकोप से नौ  बच्चों की मौत

ब्रिटेन में काली खांसी के प्रकोप से नौ बच्चों की मौत

New Delhi, India
Thursday, March 5, 2026
Mist
21 ° c
69%
15.5mh
39 c 23 c
Fri
38 c 23 c
Sat

ताजा खबर

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

‘आप’ सरकार के अधीन पंजाब राजस्व विकास में शीर्ष 3 राज्यों में शामिल, अपना कर राजस्व बढ़कर 57,919 करोड़ रुपये हुआ: हरपाल सिंह चीमा

March 4, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, युद्ध प्रभावित अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

आप नेता बलतेज पन्नू ने पंजाबी कलाकार एमी विर्क से फोन पर की बात,यूएई में फंसे परिवार का जाना हाल

March 4, 2026
आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को लुधियाना में नशा विरोधी कार्यकर्ता से की मुलाकात

March 4, 2026
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का एक साल – 36,178 एफआईआर, 51,648 गिरफ्तारियां, भगवंत मान सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जंग तेज: बलतेज पन्नू

March 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved