• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
20 °c
New Delhi
25 ° Fri
26 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

इंडिया समूह की माेदी को ललकार: मिलकर भाजपा को हराएंगे

News Desk by News Desk
March 18, 2024
in राजनीति
इंडिया समूह की माेदी को ललकार: मिलकर भाजपा को हराएंगे
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई, 17 मार्च (कड़वा सत्य) विपक्षी दलों के इंडिया समूह ने रविवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उनको सीधे ललकारते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश बर्बाद हो गया है इसलिए इस बार विपक्ष एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करेगा।
इंडिया समूह के नेताओं ने यहां शिवाजी पार्क में आयोजित महारैली में भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि वह मनमानी कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद कर चुकी है और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों का समाधान नहीं कर उसने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी पारदर्शिता को भी ध्वस्त किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई तक आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आयोजित महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, डीएमके नेता तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा राजद नेता तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला तथा महबूबा मुफ्ती, आम आदमी पार्टी के सौरव भारद्वाज सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस ने इस रैली में शामिल होने के लिए गठबंधन की सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया था। रैली में तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई शामिल नहीं हुआ।
श्री खड़गे ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताकत आरएसएस और मनुवाद है। उनके पास आरएसएस की शक्ति है। इसी विचारधारा से वह हमसब को कुचलना चाहते उनको ताकत रस से मिलती है और मनवाड़ से मिलती है और इस ताकत का उपयोग करके वह हम सबको कुचलकर देश के संवैधानिक ढांचे को ध्वस्त करना चाहते है।”
उन्होंने कहा, “श्री मोदी देश में जहां भी जाते हैं वह जगह-जगह दो तिहाई बहुमत की बात करते हैं। संसद में 400 का आंकड़ा पार करने की बात करते हैं। सवाल है कि उन्हें यह सब क्यों चाहिए तो इसका जवाब है कि वह देश के संविधान को बदलना चाहते हैं। दलित और पिछड़ों के अधिकारों को कुचलना चाहते हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने महारैली में आए लोगों से कहा कि श्री मोदी को दो तिहाई बहुमत देश से गरीबी मिटाने के लिए नहीं, दलित और आदिवासियों को उनके अधिकार देने के लिए नहीं बल्कि संविधान को बदलने के लिए चाहिए। उनका इरादा बाबा साहब अंबेडकर के दिये संविधान को बदलने का हैं इसलिए देश के संविधान और देश के लोकतंत्र को बचाने की हम सब की जिम्मेदारी है।
श्री गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्हें इसलिए करनी पड़ी क्योंकि मीडिया देश के अहम मुद्दों को नहीं उठा रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का मुद्दा तथा अग्निवीर का मुद्दा आज सबसे बड़े मुद्दे हैं, लेकिन ये सब मुद्दे आज मीडिया में नहीं दिखते। देश के युवाओं को मौका नहीं दिया जा रहा है जबकि देश के महज 22 पूंजीपतियों के पास इतना पैसा है जितना देश की 70 करोड़ आबादी के पास भी नहीं है।
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसमें गड़बड़ी है और पूरा देश पूछ रहा है कि एवं से चुनाव ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “भाजपा श्री मोदी के बिना चुनाव नहीं जीत सकते हैं। उनका कहना था कि विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा और कहा कि जिससे वोट दिया है उसकी सुनिश्चितता के लिए पर्ची की गिनती होनी चाहिए लेकिन चुनाव आयोग विपक्षी दलों की इस बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है।”
श्री गांधी ने उद्योगपति मुकेश अंबानी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक हवाई अड्डा खोलने में सालों लग जाते हैं, लेकिन एक उद्योगपति के बेटे की शादी के लिए 10 दिन में हवाई अड्डा बनकर तैयार हो जाता है। छोटे उद्योग चीन का मुकाबला कर सकते हैं, लेकिन मोदी सरकार उन्हें ही खत्म कर रही है। चंद पूंजीपतियों को देश की संपत्ति लुटाई जा रही है। किसानों की कमाई इन्हीं पूंजीपतियों को दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि वह सिस्टम को समझते हैं। सालों तक सिस्टम के अंदर बैठकर के काम करते रहे है। उनसे कुछ नहीं छुप नहीं सकता है इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी उनसे डरते हैं। दलित आदिवासियों पिछड़ों और कमजोरों के लिए मोदी सरकार के बजट में कुछ भी नहीं होता है। जो लोग सरकार चलाते हैं नीतियां बनाते हैं उनमें इन वर्गों से कोई नहीं आता है।
श्री गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला किया और कहा कि वह ध्यान भटकाने का काम करते हैं और लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।। देश की जो हालात है वह मैंने दक्षिण से उत्तर और पूरब से पश्चिम की यात्रा करने के दौरान देखी है। इन यात्राओं में वह लोगों से मिले हैं और उनकी पीड़ा को समझा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि आज देश के जो राजनीतिक हालात हैं और जिस तरह से भाजपा की सरकार मनमानी कर रही है उसके विरुद्ध इंडिया समूह की मिलकर लड़ने की सख्त जरूरत है और विपक्ष के सभी दलों को भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की आज आवश्यकता है।
श्री गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के नाम से भाजपा डरती है। आज, मैं यहां अलग-अलग विचार वाले लोग है और मैं आपको बता दूं कि यही असली ‘इंडिया’ है। चुनाव शुरू होने को है, जनता के पास संविधान का सबसे ताकतवर हथियार है। हिंदुस्तान के हालात में बदलाव लाने की जरुरत है। भाजपा ने जनता को झूठा आश्वासन देकर फंसाया है। हमें एक साथ मिलकर उसको सत्ता से दूर करना होगा।”
द्रमुक नेता तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, “मैं यहां अपने प्रिय भाई राहुल गांधी को अपनी शुभकामनाएं देने आया हूं। आपकी यात्रा आज मुंबई पहुंची है। यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। हम सबको मिलकर जनता के लिए काम करना है क्योंकि हम इसीलिए। राजनीति में हैं। श्री गांधी ने देश की जनता की पीड़ा को समझने के लिए पूरे भारत का दौरा किया है। यह उस भारत को पुनर्स्थापित करने की यात्रा है जिसे भाजपा ने नष्ट कर दिया है।”

Tags: India Groupइंडियाभाजपा कोमाेदी कोमिलकरललकारसमूह कीहराएंगे
Previous Post

उत्तर कोरिया ने जापान के समुद्र की ओर तीन मिसाइलें दागीं

Next Post

यूनी के पूर्व ब्यूरो प्रमुख अरुण केसरी का निधन

Related Posts

एनएसडीसी, कोललर्न और डीए वन स्पोर्ट्स मिलकर क्रिकेट कोचों को बनायेंगे और कुशल
खेल

एनएसडीसी, कोललर्न और डीए वन स्पोर्ट्स मिलकर क्रिकेट कोचों को बनायेंगे और कुशल

January 29, 2025
आतिशी और भगवंत ने चुनाव आयोग से मिलकर उठाया यमुना के जहरीले पानी का मुद्दा
देश

आतिशी और भगवंत ने चुनाव आयोग से मिलकर उठाया यमुना के जहरीले पानी का मुद्दा

January 28, 2025
कुमार सानू से मिलकर बेहद खुश है नुसरत भरूचा
मनोरंजन

कुमार सानू से मिलकर बेहद खुश है नुसरत भरूचा

January 20, 2025
कमिंस इंडिया ने एचईएलएम इंजन प्लेटफॉर्म और एडवांस्ड पावर सॉल्यूशंस किया लॉन्च
व्यापार

कमिंस इंडिया ने एचईएलएम इंजन प्लेटफॉर्म और एडवांस्ड पावर सॉल्यूशंस किया लॉन्च

January 18, 2025
भारत की क्षमता , जर्मनी की अभियांत्रिकी मिल कर नए आयाम तय करती हैं:गोयल
व्यापार

भारत की क्षमता , जर्मनी की अभियांत्रिकी मिल कर नए आयाम तय करती हैं:गोयल

October 25, 2024
रिलायंस और एनवीडिया साथ मिलकर भारत में तैयार करेंगी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर
व्यापार

रिलायंस और एनवीडिया साथ मिलकर भारत में तैयार करेंगी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर

October 24, 2024
Next Post
यूनीवार्ता के पूर्व ब्यूरो प्रमुख अरुण केसरी का निधन

यूनी के पूर्व ब्यूरो प्रमुख अरुण केसरी का निधन

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
20 ° c
64%
7.9mh
33 c 19 c
Fri
33 c 21 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved